
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला, राजनांदगांव में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती का विधिवत पूजन एवं वंदन किया गया। इस अवसर पर संपूर्ण महाविद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा संपन्न कराई गई। महाविद्यालय की प्राचार्य सहित प्रशिक्षणार्थियों ने मां सरस्वती से विद्या, विवेक एवं सद्बुद्धि की कामना की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, सृजन और सकारात्मक ऊर्जा…
राजनांदगांव। जिला सतनामी सेवा समिति पंजीयन क्रमांक 5041 राजनांदगांव के तत्वावधान में सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में राजनांदगांव जिले के साथ-साथ अन्य जिलों से विवाह योग्य 90 युवक-युवतियों ने भाग लिया। सुबह से ही पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जो शाम 6 बजे तक चली। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु गद्दी की पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया और परिचय सम्मेलन का कार्य अनवरत जारी रहा। सम्मेलन में युवराज ढीढहेर (जिला अध्यक्ष-जिला सतनामी सेवा…
राजनांदगांव। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 में हमर क्लीनिक, मखियार समाज एवं आंगनबाड़ी केंद्र में ध्वजारोहण का कार्यक्रम कांग्रेस नेता आसिफ अली के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर आसिफ अली ने उपस्थित सभी लोगो को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी अश्मिन निशा, स्टॉफ नर्स नलिनी सागरे, एद्गपीडब्लू रूपेश पीसदा, जेएसए इलेश सोनकर, चतुर्थ श्रेणी भुनेश्वरी साहू, मितानिन चमेली, देवकी मखियार समाज अध्यक्ष, श्रीमती बबीता कुलदीप, दुरपती बघेल, सरिता कुलदीप, आशा भंनेट, पुजा कुलदीप, संजोता कुलदीप, कमल कुलदीप, सालिकराम भंनेट, राहुल बघेल, विनोद कुलदीप,…
राजनांदगांव। 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम, राजनांदगांव में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद वे परेड की सलामी लेंगे और परेड का निरीक्षण करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया जाएगा, साथ ही हर्ष फायर और परेड का मार्च पास्ट होगा। इस दौरान शहीद परिवारों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, विभागीय झांकियों का प्रदर्शन और पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…
राजनांदगांव। रायपुर में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित साहित्य उत्सव में राजनांदगांव जिले का त्रिवेणी संग्रहालय साहित्य प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहा। 23 से 25 जनवरी तक पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर में आयोजित इस उत्सव में राजनांदगांव त्रिवेणी संग्रहालय को किताबनुमा आकार में प्रदर्शित किया गया। त्रिवेणी संग्रहालय, जो शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव परिसर में स्थित है, छत्तीसगढ़ में साहित्यिक दृष्टि से अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। संग्रहालय हिंदी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार गजानन माधव मुक्तिबोध के निवास स्थान में स्थापित किया गया है। यहाँ मुक्तिबोध के अलावा पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी और डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र से जुड़ी स्मृतियों…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित सीजी टीईटी 2026 का आयोजन 1 फरवरी 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में होगा। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में परीक्षा प्रेक्षकों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। परीक्षा के लिए पूरी तैयारियां इस प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने परीक्षा संबंधित दिशा-निर्देशों, सुरक्षा प्रावधानों, गोपनीयता और समय-सारणी के पालन के महत्व को स्पष्ट किया। उन्होंने तकनीकी प्रक्रियाओं और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की विधि पर भी चर्चा की।…
राजनांदगांव। दिग्विजय स्टेडियम में आज जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर अंतिम रिहर्सल आयोजित किया गया। इस रिहर्सल में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। रिहर्सल के दौरान कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक, सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा रिहर्सल के बाद कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने समारोह स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों…
राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी गोपी श्रीवास (27 वर्ष), पिता परशुराम श्रीवास, निवासी हनुमान मंदिर के पास, तुमड़ीबोड़, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव है। दिनांक 23 जनवरी 2026 को महिला ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जून 2025 में उसकी तबियत खराब थी, तब उसने गोपी श्रीवास के बारे में सुना था। गोपी एक झाड़-फूंक बैगा और सेलून नाई का काम करता था। महिला ने बताया कि गोपी ने उसे शादी का…
राजनांदगांव। शिवनाथ नदी पुल के पास इंडियन ग्रे मुंगूस का शिकार करने वाले आरोपी को डोंगरगांव पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मृत मुंगूस बरामद किया गया है और उसे वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ा। 23 जनवरी 2026 को शाम करीब 5:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शिवनाथ नदी एनीकट के पास एक व्यक्ति ने इंडियन ग्रे मुंगूस का शिकार कर लिया है। सूचना मिलते ही थाना डोंगरगांव की टीम ने तत्काल कार्रवाई की और गोकुल उईके (22 वर्ष), निवासी ग्राम…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 24वें दिन यातायात पुलिस ने सारथी दिवस (ड्राइवर दिवस) मनाया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अच्छे वाहन चालकों को सम्मानित करना और अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और महावीर चौक पर बस और ऑटो चालक, जो सीट बेल्ट और वर्दी पहनकर वाहन चला रहे थे, उन्हें…