
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने महज 24 घंटे में छेड़छाड़ के आरोपी पवन गोड को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। आरोपी आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है और उसके विरुद्ध पूर्व में हत्या और मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं। घटना 8 मार्च की रात्रि लगभग 1.30 बजे की है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पवन गोड ने प्रार्थिया के पिता और भाई को गंदी-गंदी गालियां दीं, हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान प्रार्थिया के साथ छेड़छाड़ की भी कोशिश की गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 121/2026 के तहत…
राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 रविवार को नगर निगम द्वारा पुष्प वाटिका योगा हॉल में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के मुख्य आतिथ्य में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं सहित स्वच्छता दीदी, सफाई दीदी, वोमेन फार ट्री की महिला, मितानीन, ई-रिक्शा महिला चालक, आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का अभिषेक सिंह सहित महापौर मधुसूदन यादव, छग श्रम कल्याण मंण्डल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, छग बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला सहकारी…
राजनांदगाँव। शक्तिधाम महाकाली मंदिर एवं शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम बाबुटोला वार्ड नंबर 1 में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी हैं। शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति के संरक्षक गुरुदेव हरीश यादव के मार्गदर्शन में अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी नवरात्र पर्व को भक्ति और उत्साह के साथ मनाने की तैयारियों की समीक्षा की। ज्ञात हो कि आगामी 19 मार्च से चैत्र नवरात्र प्रारम्भ होगा। गुरुदेव हरीश यादव ने बताया कि इस वर्ष भी मंदिर में नवरात्रि पर्व भक्तिमय माहौल में मनाया जाएगा। पिछले दिनों शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम का भूमिपूजन किया गया, जो अघोर साधना…
राजनांदगांव। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आज राजनांदगांव पहुंचे। वे कमला कॉलेज के पास स्थित जलाराम की प्रसिद्ध दही कचौड़ी का स्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम और जोगी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल भी मौजूद रहे। पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा शहर अध्यक्ष बिलाल सोलिन खान, जिला महासचिव ऋषभ रामटेके, मुकेश साहू, उदित हरिहरनो सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अमित जोगी ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनके…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में नशे को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। राजस्थान-ओडिशा प्रदेश प्रभारी अल्पसंख्यक विभाग अब्दुल कलाम खान ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में भाजपा के नेता 7 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती कर रहे हैं। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ सरकार के लिए शर्मनाक घटना बताया। अब्दुल कलाम खान ने कहा कि भाजपा चुनाव में हर मंच से नशामुक्त छत्तीसगढ़ का वादा करती रही, लेकिन सत्ता में आते ही नशे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार अपने नेताओं के जरिए नशे के…
राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कमला कॉलेज मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में माय भारत और साईं सेंटर राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 13 वर्ष की बालिकाओं से लेकर 45 वर्ष तक की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज महिलाएं सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक सभी क्षेत्रों…
राजनांदगांव। मानव सेवा व जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी बर्फानी सेवाश्रम समिति द्वारा अपने आशीर्वादक राष्ट्रीय संत श्री श्री 1011 योगाधिराज ब्रम्हर्षि बर्फानी दादा जी के आशीर्वाद से संस्था द्वारा संचालित गर्भगृह में विराजमान मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दश महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ बर्फानी आश्रम में हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र आगामी 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक हवन, पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही ज्योत प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम आयोजित है। संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू ने बताया कि सारे देश में मनाए जाने वाले मां…
राजनांदगांव। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की संभागीय कार्यशाला शनिवार को राजनांदगांव में आयोजित हुई। राजनांदगांव विधानसभा के ग्राम ठेकवा स्थित सचिता लॉन में आयोजित इस कार्यशाला में दुर्ग संभाग के 8 जिले के लगभग डेढ़ सौ अपेक्षित पदाधिकारी शामिल हुए। चार सत्र में आयोजित इस कार्यशाला में संगठन, सरकार और चुनावी रणनीति पर मंथन करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विकास, विचारधारा, नमो एप, सोशल मीडिया और एआई आधारित सरल एप के जरिये कार्यकर्ता तंत्र को तकनीकी रूप से सशक्त कर राष्ट्र के समक्ष उभरती चुनौतियों से निपटने की व्यापक रणनीति तैयार की…
राजनांदगांव। चौकी सुरगी पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति बनाए रखने हेतु सतत अभियान जारी है। ग्राम भर्रेगांव से प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया कि खेमलाल पटेल पिता ओंकार पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी भर्रेगांव, नशा पान करके घर में वाद-विवाद और झगड़ा करता है। पुलिस ने जांच के बाद पाया कि आरोपी नशे का आदी है और घर के सदस्यों के साथ वाद-विवाद…
राजनांदगांव। लालबाग पुलिस ने शांति भंग करने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मनीष कुमार साहू पिता घनश्याम साहू, उम्र 21 वर्ष, लालचंद यादव पिता पवन यादव, उम्र 23 वर्ष एवं देवेश यादव पिता दिनेश यादव उम्र 22 वर्ष के रूप में की गयी है। तीनों निवासी नया ढाबा, थाना लालबाग, जिला…