Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने आज सुबह इंदिरा नगर और बसंतपुर क्षेत्र का दौरा कर शहर में सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने सफाई कर्मियों को निर्धारित समय में काम पूरा करनेए सड़कों और गलियों की सफाई सुनिश्चित करने और कचरा उठाने के निर्देश दिए। इंदिरा नगर में आयुक्त ने पानी टंकी के वाल्मेन से चर्चा कर पानी सप्लाई और पाइपलाइन निरीक्षण की जानकारी ली। वाल्व खोलने के बाद सप्लाई क्षेत्र में पाइपलाइन की जाँच कर लीक होने पर मरम्मत कराने के निर्देश दिए। महेश नगर चौक के पास पाइपलाइन मरम्मत के लिए खोदे गए गड्ढे को…

Read More

राजनांदगांव। जिले में धान की खरीदी का कार्य जोरो पर है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर उल्लास एवं खुशी है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के सुचारू संचालन के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं…

Read More

राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 का कार्य किया जा रहा है। राजनांदगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में फ्लेक्स एवं ऑडियो प्रचार वाहन के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं को गणना पत्रक भरने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही बीएलओ द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2025 की मतदाता सूची के आधार पर सभी मतदाताओं को गणना पत्रक का घर-घर जाकर वितरण किया जा रहा है। यह गणना पत्रक सभी मतदाताओं को भरना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन कार्यालय राजनांदगांव में मतदाता…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 9 प्रकरणों में 57 लाख 28 हजार 800 रूपए मूल्य के 1848 क्विंटल (4620 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 30 प्रकरणों में 1…

Read More

राजनांदगांव। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा धान खरीदी से किसानों की आय में वृद्धि हो रही है और अपने जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। डोंगरगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में ग्राम जंगलपुर के किसान सेवक दास साहू धान विक्रय करने पहुंचे थे। उन्होंने ऑनलाईन माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया था। जिससे उनके समय और श्रम दोनों की बचत हुई है। किसान सेवक दास ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में उन्होंने 50 क्विंटल…

Read More

राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत पंजीकृत निजी चिकित्सालयों का निरीक्षण कर राज्य नोडल एजेंसी को जांच प्रतिवेदन प्रेषित करने के निर्देश दिए गए है। प्राप्त निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य विभाग की गठित जांच टीम द्वारा जय तुलसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान व्याप्त कमियों के आधार पर अस्पताल संचालक जय तुलसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसके पश्चात अस्पताल संचालक जय तुलसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव को पत्र प्रेषित…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव द्वारा डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम नागातराई में फुटकर विके्रता भूपेश कुमार वर्मा के दुकान एवं गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खरीफ वर्ष का 50 बोरा धान दुकान एवं 60 बोरा धान गोदाम में पाया गया। कुल 110 बोरा धान को जप्त कर मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान मंडी निरीक्षण, हल्का पटवारी एवं ग्राम कोटवार उपस्थित थे।

Read More

डोंगरगढ़। ग्राम नवागांव कोलिहापुरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में हर साल की तरह इस बार भी बाल मेले का आयोजन किया गया। बच्चों में उत्साह बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में बच्चे, शिक्षक और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। मेले में बच्चों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, जनपद प्रतिनिधि व सरपंच मदनलाल देवांगन, उपसरपंच ताराचंद सिन्हा, हेमनाथ वर्मा, संतोष निषाद सहित विद्यालय के शिक्षक कनक साहू, मंजरी गजभीये, हेमंत सिन्हा तथा समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में 18 नवंबर 2025 को आयोजित परिक्षेत्र स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप अपने नाम की। महिला वर्ग में कुल 6 टीमों के बीच हुए मुकाबलों में कमला कॉलेज की छात्राएं शुरू से ही श्रेष्ठता साबित करती रहीं। कॉलेज की ओर से कु. सफा फरहीन, कु. अंशिका अग्रवाल, कु. प्रीति तारम एवं कु. पूनम ने भाग लिया। पहले मैच में टीम ने शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय को 2-0 से पराजित किया। इसके बाद सेमीफाइनल में शासकीय नेहरू महाविद्यालय, डोंगरगढ़ को 2-1 से हराते हुए…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम द्वारा शहर में अव्यवस्थित घूमते मवेशियों से यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए चलाया जा रहा मवेशी धर-पकड़ अभियान लगातार जारी है। निगम की विशेष टीम प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण कर शिकायतों के आधार पर घुमंतु और बैठे मवेशियों को पकड़ रही है। अभियान के तहत मंगलवार को महावीर चौक, नंदई कुआँ चौक, महेश नगर स्थित समदा हॉस्पिटल के सामने, लखोली चौक सहित अन्य क्षेत्रों से कुल 8 घुमंतु मवेशियों को पकड़कर रेवाडीह कांजी हाउस में रखा गया। यहां मवेशियों को गंज मंडी से उपलब्ध फल-सब्जियों के माध्यम से पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। नगर निगम…

Read More