राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव द्वारा डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम नागातराई में फुटकर विके्रता भूपेश कुमार वर्मा के दुकान एवं गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खरीफ वर्ष का 50 बोरा धान दुकान एवं 60 बोरा धान गोदाम में पाया गया। कुल 110 बोरा धान को जप्त कर मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान मंडी निरीक्षण, हल्का पटवारी एवं ग्राम कोटवार उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
