
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
Author: chhattisgarhmail
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह लगातार जनसंपर्क और विकास कार्यों की समीक्षा में जुटी हैं। वे प्रतिदिन जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर लोगों से मिल रही हैं और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के प्रयास कर रही हैं। इस क्रम में ग्राम डुमरटोला, इरगांव, भर्रीटोला और बोरिया खड़गांव में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अनुशंसा और अध्यक्ष नम्रता सिंह के विशेष प्रयासों से स्वीकृत प्रार्थना शेड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। लगभग 10 लाख रुपये लागत से स्वीकृत इन शेड से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने, उनसे संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से सुशासन तिहार-2026 पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र के 51 वार्डों में 4 मई से 10 जून 2026 तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर यह कार्यक्रम जनता, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के बीच सीधे संवाद स्थापित करने तथा नागरिकों की समस्याओं का…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का रास्ता दिखाया है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान की संजना निर्मलकर ने मिशन से जुड़कर अपने जीवन स्तर को मजबूती दी है। संजना ने बताया कि वे माँ भवानी स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। अपने आजीविका को बढ़ाने के लिए उन्होंने बैंक लिंकेज के माध्यम से 1 लाख रुपए का ऋण और 2 लाख रुपए का मुद्रा लोन लिया और जनरल स्टोर शुरू किया। यह व्यवसाय अब सफल है और संजना को इससे 50 से 60 हजार रुपए प्रतिमाह आय हो रही है। इसके अलावा, उन्होंने 30…
राजनांदगांव। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने गस्त के दौरान ग्राम घुमका क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध परिवहन व भंडारण कर रहे दो हाईवा वाहनों को जप्त किया है। जप्त वाहनों को आगामी कार्रवाई के लिए थाना घुमका के सुपुर्द किया गया है। चेकिंग के दौरान धरे गए वाहन जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग की टीम जब ग्राम चारभाठा, घुमका, पटेवा और बीजेतला के क्षेत्रों में गस्त पर थी, तब रेत से…
राजनांदगांव। जिले में आज से जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य शुरू हो गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ने घर-घर जाकर जनगणना ऐप के माध्यम से मकान गणना (हाउस लिस्टिंग) का कार्य पूरा किया। जनगणना टीम ने प्रत्येक घर में जाकर निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार आवश्यक जानकारी एकत्र की। साथ ही ग्रामीणों को जनगणना की प्रक्रिया, उसके उद्देश्य एवं महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। जिले में यह कार्य शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। जिला प्रशासन ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को पहले ही प्रशिक्षण और…
राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर महिला और उसके छोटे बच्चे को सुरक्षित रखकर इलाज की व्यवस्था की, जिससे मानवीय पहल का परिचय मिला। जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि एक महिला अपने 3-4 साल के बच्चे के साथ ग्राम देवादा के पास हमारा ढाबा में भटक रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेण्डर किरो के निर्देशन में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव ने महिला पुलिस…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए श्याम यादव को गिरफ्तार किया और 2 मोबाइल फोन एवं नगदी 2,500 रुपये जब्त की। जांच में लगभग 2 करोड़ रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना बसंतपुर के शिकारीपारा क्षेत्र में श्याम यादव ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जप्त मोबाइल की जांच में हर गेंद और ओवर पर लाखों रुपये के दांव का खुलासा हुआ। आरोपी के…
राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पशु चोरी के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में चोरी किए गए 3 गाय और 1 भैंस के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और नगदी सहित कुल 96,000 रुपये की संपत्ति बरामद की गई। जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी रुस्तम यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 अप्रैल 2026 को उनके 2 गाय और 1 भैंस चराने के लिए छोड़े गए थे, जो वापस नहीं लौटे। जांच में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपीगण जंगलपुर…
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास में पहली बार विश्व पशु चिकित्सा दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय, अजिरमा अम्बिकापुर के सभागार में अभूतपूर्व उत्साह एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। पशुधन विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने प्रदेशभर के पशु चिकित्सकों, पैरा वेट एवं पशुपालकों को एक मंच पर लाकर “वन हेल्थ” की अवधारणा को साकार किया। मुख्य अतिथि पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “पशु चिकित्सक केवल जानवरों का इलाज नहीं करते, बल्कि मानव स्वास्थ्य की प्रथम रक्षा पंक्ति…
राजनांदगांव। हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों के लिए इस बार सफर की शुरुआत ही मुश्किलों भरी हो रही है। हज कमेटी द्वारा पूरा पैकेज शुल्क पहले ही जमा कराए जाने के बाद अब अचानक ‘एयरफेयर डिफरेंस’ (हवाई किराए में अंतर) के नाम पर प्रति हाजी 10,000 रुपये अतिरिक्त मांगे जा रहे हैं। अचानक आए इस आदेश से हाजियों में भारी नाराजगी है। मामला अब राजनीतिक रूप भी लेने लगा है, जिसमें सरकार और हज कमेटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हज कमेटी ने इस अतिरिक्त वसूली के पीछे मध्य पूर्व की वर्तमान परिस्थितियों और हवाई परिचालन…