Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में बजरंगदल के पूर्व विभाग संयोजक सुनील सेन को भाजपा युवा मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद सुनील सेन ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता…

Read More

सुकमा। सीआरपीएफ बटालियन 223 के स्थापना दिवस के अवसर पर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। विद्यालय के संगीत शिक्षक वेद प्रकाश मिश्रा एवं छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने बस्तर के पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सुकमा और कोंटा के विभिन्न बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर, द्वितीय कमांडिंग ऑफिसर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के परिवारजन मौजूद थे। द्वितीय कमान अधिकारी सुखविंदर सिंह ने शिक्षक वेद प्रकाश मिश्रा और बॉयालाजी शिक्षिका पूजा गौतम को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए पुरस्कार प्रदान किया। साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने…

Read More

राजनांदगांव। महात्मा गांधी के शब्द याद आते हैं : ‘किसी राष्ट्र की महानता और उसकी नैतिक प्रगति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह अपने पशुओं के साथ कैसा व्यवहार करता है।’ इसी संदेश को जीवंत करते हुए पशु चिकित्सक जिले में पशु स्वास्थ्य और कल्याण के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। पशु चिकित्सक न केवल पालतू और पशुधन का इलाज करते हैं, बल्कि वन्यजीव और समुद्री जीवों की सुरक्षा, निवारक चिकित्सा, वैज्ञानिक अनुसंधान और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पहलों में भी योगदान देते हैं। डॉ. तरुण रामटेके, प्रभारी वेटरनरी सर्जन, जिला…

Read More

राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में निगम स्थित महापौर कक्ष में महापौर परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संपत्तिकर की बढ़ी हुई दर पर पुनर्विचार कर इसे कम करने का निर्णय लिया गया। साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए अल्पकालिक जन जागरूकता अभियान की अनुशंसा कर इसे सामान्य सभा को भेजा गया। महापौर यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में संपत्तिकर निर्धारण के दौरान कई क्षेत्रों में दरें अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई थीं। करदाताओं की शिकायत के बाद परिषद ने खुली भूमि और आवासीय संपत्ति पर 10 प्रतिशत और व्यवसायिक/औद्योगिक संपत्ति पर 20 प्रतिशत की वृद्धि…

Read More

राजनांदगांव। नंदई, इंदिरा नगर और चौखड़िया पारा में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत पर आज सुबह महापौर मधुसूदन यादव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने पानी सप्लाई के समय क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर स्थानीय रहवासियों से चर्चा की और स्थिति की जानकारी ली। महापौर ने जल विभाग के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों की पाइप लाइनों की तत्काल जांच कर अति शीघ्र मरम्मत और समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप अभियंता से कहा कि जहां-जहां गंदे पानी की शिकायत है, वहां प्राथमिकता से जांच कर सुधार कार्य किया जाए। उन्होंने वाल्वमैन को भी निर्देशित किया…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गठुला में टसर परिवर्तन केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में चल रही गतिविधियों का जायजा लिया और रेशम उत्पादन से जुड़े कार्यों की जानकारी हासिल की। कलेक्टर ने रेयरिंग और प्लांटेशन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से जुड़े ग्रामीणों की आय बढ़ाने के लिए बेहतर योजना बनाकर कार्य किया जाए और उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से रेशम उत्पादन की प्रक्रिया, कार्य और संभावित आय पर चर्चा की। साथ ही संबंधित विभाग…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत सरपंचों के साथ बैठक कर शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने सरपंचों से गांवों में नाली निर्माण, स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष और पेयजल जैसी सुविधाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इन कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया। इसके लिए टैक्स कलेक्शन बढ़ाने और सामुदायिक भवन, व्यावसायिक परिसर जैसी आय सृजन योजनाओं को अपनाने का सुझाव दिया। साथ ही प्रधानमंत्री…

Read More

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपी नानक प्रेमचंदानी (42) ने अपने पूर्व मालिक के होटल-लॉज “राजघराना” में चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्रार्थी प्रदीप सिसोदिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 अगस्त 2025 की रात 12:25 बजे से 1:30 बजे के बीच, नानक ने होटल में घुसकर टीवीएस एक्सेल वाहन (CG 08 AB 7918), 5,000 रुपये नगद, कार्ड रीडर मशीन, एक कट्टा चावल, एक कट्टा अरहर दाल और रिफाइंड तेल की टिन सहित कुल 28,000 रुपये का माल चोरी कर लिया। घटना के बाद थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 397/2025…

Read More

राजनांदगांव। परशुराम जयंती शोभा यात्रा के दौरान थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 पौव्वा अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास शराब रखने या बेचने के कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में शहर में असामाजिक गतिविधियों एवं अवैध शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 19 अप्रैल 2026 को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम परशुराम जयंती शोभा यात्रा की…

Read More

राजनांदगांव। जिला मुख्यालय राजनांदगांव में कोतवाली थाना से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें शिकायतकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही एवं पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने इस संबंध में कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, डिस्टि्रक मजिस्ट्रेट, विधिक सेवा प्राधिकरण, एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इससे पूर्व 1 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. ओमप्रकाश साहू और जिला इकाई राजनांदगांव के साथ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थियों के साथ कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा गया था, जिस तरह से मामले में कोतवाली थाना द्वारा सुस्ती बरती जा…

Read More