सुकमा। सीआरपीएफ बटालियन 223 के स्थापना दिवस के अवसर पर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। विद्यालय के संगीत शिक्षक वेद प्रकाश मिश्रा एवं छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने बस्तर के पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में सुकमा और कोंटा के विभिन्न बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर, द्वितीय कमांडिंग ऑफिसर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के परिवारजन मौजूद थे। द्वितीय कमान अधिकारी सुखविंदर सिंह ने शिक्षक वेद प्रकाश मिश्रा और बॉयालाजी शिक्षिका पूजा गौतम को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए पुरस्कार प्रदान किया। साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मंडल एवं श्रीमती मिनी मंडल को सामुदायिक सहभागिता और विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट 223 बटालियन नीरज सिंह राठौड़, सहायक कमान अधिकारी सुखविंदर सिंहए और अन्य बटालियन के अधिकारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
नवोदय परिवार ने सीआरपीएफ 223 बटालियन के सभी जवानों और अधिकारियों का धन्यवाद किया। सहायक कमान अधिकारी सुखविंदर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने कमांडेंट नीरज सिंह राठौर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
प्राचार्य संजय कुमार मंडल एवं नवोदय परिवार के सभी शिक्षकों ने कमांडिंग ऑफिसर नीरज सिंह राठौड़ एवं सहायक कमांडिंग ऑफिसर सुखविंदर सिंह एवं सभी जवानों का आभार व्यक्त किया।

ताज़ा ख़बर :
- कलेक्टर ने लापरवाही बरतने पर राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित
- प्रशासनिक दबिश : माहुलझोपड़ी में अवैध ईंट भट्टे पर चला प्रशासन का डंडा, लाखों ईंटें और लकड़ी जब्त
- सुशासन तिहार से पहले लंबित प्रकरणों का करें निराकरण : कलेक्टर
- नगर निगम की सामान्य सभा में सर्वसम्मति से पारित हुए सभी सात विषय
- श्री चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव 23 अप्रैल को, भव्य शोभा यात्रा निकलेगी
- छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई की मशाल यात्रा
- जोगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे शमसुल आलम
- छात्र राजनीति से उभरा नेतृत्व : कमलेश प्रजापति को भाजयुमो जिला मंत्री की कमान
