Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। न्यायधानी बिलासपुर में आज छत्तीसगढ़ हॉकी की 18वीं वार्षिक आमसभा छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी के स्वागत भाषण के साथ महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ हॉकी के वार्षिक आमसभा की कार्यवाही को प्रारंभ करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत किया। बिलासपुर के बल्ले बल्ले बैंक्वेट हॉल में आज दोपहर में आयोजित कि गई छत्तीसगढ हॉकी की 18वीं वार्षिक आमसभा में हॉकी के उत्थान एवं विकास के साथ ही खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ हॉकी के…

Read More

राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने पत्रकारवार्ता में महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर भ्रम फैला रही है, जबकि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पहले ही संसद से पारित होकर कानून बन चुका है। मुदलियार ने कहा कि भाजपा और उसके नेताओं द्वारा यह प्रचारित किया जा रहा है कि कांग्रेस और विपक्ष ने महिला आरक्षण का समर्थन नहीं किया, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है। कांग्रेस लगातार महिला आरक्षण के पक्ष में रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि 16…

Read More

राजनांदगांव। 18 अप्रैल को संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला में बीएड अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विदाई जीवन का अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से सभी अपने लक्ष्य अवश्य प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य, खेल और नाटक ने सभी का मन मोह लिया। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में बिताए गए यादगार पलों को भावुकता के…

Read More

राजनांदगांव। भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हिंदू जागरण मंच राजनांदगांव द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तिरंगा चौक, गंज लाइन पहुंची, जहां मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी की आकर्षक झांकी सजाई गई थी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में युवक-युवतियां, महिलाएं और समाज के गणमान्य नागरिक इसमें शामिल हुए। जयघोष और भक्ति गीतों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। तिरंगा चौक गंज लाइन में…

Read More

राजनांदगांव। भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने एनडीए द्वारा संसद में लाए गए नारी शक्ति अधिनियम बिल का विपक्षी पार्टी कांग्रेस व उनके साथियों द्वारा लोकसभा में पारित नहीं होने देने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस की शुरू से ही महिला विरोधी मानसिकता रही है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर मनमोहन सिंह तक महिलाओं के 30 प्रतिशत आरक्षण के संबंध में बिल पास नहीं होने दिया। महिलाओं को संसद में आने से रोकने के लिए तरह- तरह के उपक्रम किए। उन्हें परकटी तक कहा गया। जो महिला विरोधी मानसिकता का परिचायक है।आज जब देश की आधी…

Read More

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि हमारे देश की आधी आबादी, माता-बहनों को देश के विकास में सहभागी बनाने और लोकसभा व विधानसभाओं में उनका 33 प्रतिशत नेतृत्व सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नारी शक्ति वन्दन (संशोधन) अधिनियम लाया गया था और संसद के विशेष सत्र में उस पर चर्चा की गई। 16 से 18 अप्रैल तक आहूत संसद के सत्र से पहले एक बहुत अच्छा वातावरण पूरे देश व प्रदेश में था। देशभर की मातृशक्ति में इस अधिनियम को लेकर काफी…

Read More

डोंगरगढ़। शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी विकास कोसले को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। पीड़िता ने दिनांक 10 अप्रैल 2026 को थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि लगभग 5-6 महीने पूर्व शादी समारोह में विकास कोसले से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। 23 मार्च 2026 को आरोपी ने पीड़िता को राधिका लॉज ले जाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। साथ ही संबंध के…

Read More

राजनांदगांव। प्रदेश में भीषण गर्मी और हीट-वेव के बीच केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय रीजनल स्पोर्ट्स मीट पर विवाद बढ़ गया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और कांग्रेस खेल-कूद प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मनीष सिंह गौतम ने इस आयोजन को बच्चों की जान से खिलवाड़ बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने या स्थगित करने की मांग की है। श्री गौतम ने आरोप लगाया कि जब पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है और स्कूलों में अवकाश घोषित किए जा चुके हैं, ऐसे समय में छात्रों को लंबी यात्रा कराकर खेल…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम द्वारा लगाए गए बढ़े हुए संपत्ति कर के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शहर के विभिन्न वार्डों में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। शनिवार 18 अप्रैल को ममता नगर और तुलसीपुर क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं ने जनसंपर्क कर लोगों से हस्ताक्षर करवाए जहां बड़ी संख्या में नागरिकों ने बढ़े हुए कर के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने कहा कि नगर निगम प्रशासन और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाल रही है।…

Read More

राजनांदगांव। पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल लागू करें। उन्होंने कहा कि आरक्षण देना है तो 2023 में पास महिला आरक्षण बिल को 543 सीट में लागू करो सभी समर्थन करने को तैयारए, लेकिन चोरी छिपे परिसीमन कर राजनीति न करे, बिना जाति जनगणना के परिसीमन की तैयारी लोकतंत्र को खत्म करने की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी थी। अपनी मर्जी से परिसीमन कर 850 सीट लाकर केरल तमिलनाडु जैसे दक्षिण के क्षेत्र के महिलाओं की संख्या को कम कर आरक्षण करने की तैयारी थी। वह महिलाओं को अधिकार…

Read More