
- डोंगरगढ़ पुलिस ने नाबालिग बहलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
- मॉडिफाइड सायलेंसर और काले शीशे वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही
- ग्राम कुमरदा में महिला स्वसहायता समूहों के लिए खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
- दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना : राजनांदगांव में 15 करोड़ 56 लाख रुपए हितग्राहियों के बैंक खाते में हस्तांतरित
- संभागायुक्त ने डोंगरगांव एसडीएम कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण
- कलेक्टर ने अवर्धा और बोटेपार जलाशय की नहर लाइनिंग का किया निरीक्षण
- कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध दीवार तोड़कर दिलाया न्याय
Author: chhattisgarhmail
खैरागढ़। जिले में जनजाति गौरव दिवस पारंपरिक उत्साह, सांस्कृतिक रंग और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह खैरागढ़ के दिलीप सिंह मंगल भवन में आयोजित हुआ। आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। श्रद्धांजलि से हुई शुरुआत समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी और जनजातीय नायकों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। पीएम का संबोधन…
मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर श्री अमित नाथ योगी के मार्गदर्शन में खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दो प्रमुख कार्रवाइयां करते हुए आज विकासखंड मानपुर ग्राम भावसा निवासी गोपाल रावटे के घर पर छापा मारा। घर के परिसर के जांच उपरांत जांच टीम को 223.20 क्विंटल अवैध धान भंडारित पाया गया। जांच के दौरान गोपाल रावटे ने यह धान प्रवीण मांडवी और रामचंद्र मांडवी का बताया। उक्त धान के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण जब्ती की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में तहसीलदार मानपुर…
मोहला। राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मोहला में आज भव्य यूनिटी मार्च आयोजित किया गया। यह पदयात्रा छुरिया माता मंदिर मोहला से धोबेदंड तक निकाली गई, जिसमें नागरिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोकसभा सांसद राजनांदगांव श्री संतोष पांडे ने कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी और सरदार पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना के साथ किया और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में सभी ने तिरंगा थामे, “भारत माता की जय” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों के साथ देशभक्ति…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों में लगातार औचक जांच की जा रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव शहर के नंदई चौक स्थित गणेश किराना स्टोर्स की जांच की गई। जांच में प्रतिबंधित केशर युक्त सितार विक्रय हेतु भंडारित पाया गया। लगभग 7 हजार रुपये मूल्य की एक बोरी सितार सामग्री को सीज कर विक्रेता की अभिरक्षा में रखा गया और नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में बड़ी मात्रा में कालातीत और अव्यवस्थित सामग्री भी पाई गई। टीम…
राजनांदगांव। जिले में राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत धान खरीदी होने से किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है। धान उपार्जन केन्द्रों में किसान अपनी उपज लेकर पहुँच रहे हैं और केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा कर रहे हैं। धान उपार्जन केन्द्र रेंगाकठेरा में धान विक्रय करने खपरीकला के किसान श्री दुलेश्वर साहू पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती इंदूवती के नाम पर 4 एकड़ खेती भूमि है। इस बार वे 217 कट्टा धान बेचने आए हैं। श्री दुलेश्वर ने कहा कि पिछले वर्ष राज्य शासन द्वारा प्रति क्विंटल…
राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी को लेकर किसानों में खुशी और उल्लास का माहौल है। राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। ग्राम मोखला की किसान श्रीमती किरण साहू धान की बिक्री के लिए धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके पास 3.40 एकड़ जमीन है और इस वर्ष वे यहां 71.20 क्विंटल धान बेचने आई हैं। टोकन उन्होंने तुंहर हाथ मोबाइल एप के माध्यम से प्राप्त किया। श्रीमती किरण ने…
राजनांदगांव। प्रभारी सचिव श्री अविनाश चंपावत ने जिले के प्रवास के दौरान धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव, सिंघोला, ढाबा, गठुला, पदुमतरा, डुमरडीहकला, रेंगाकठेरा, सुकुलदैहान, भानपुरी, मुसराकला और बेलगांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने किसानों से चर्चा कर उनके मिलने वाले सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने धान की गुणवत्ता, आद्र्रता मापी यंत्र से नमी और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई का भी अवलोकन किया। प्रभारी सचिव ने कहा कि धान खरीदी में स्वच्छ, सूखा और गुणवत्तायुक्त धान ही खरीदी जाए। उन्होंने ऑनलाईन टोकन, नाप-तौल, कोचियों और बिचौलियों के संबंध में जानकारी ली और सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों को तकनीकी…
राजनांदगांव। भानपुरी धान उपार्जन केन्द्र में ग्राम इंदामारा के किसान दानीराम वर्मा ने राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना से धान खरीदी की प्रशंसा की। दानीराम ने बताया कि उनके पुत्र ने मोबाइल ऐप ‘टोकन तुंहर हाथ’ के माध्यम से टोकन कटवाया। वे 1 एकड़ 32 डिसमिल जमीन पर उगाए साढ़े 27 क्विंटल धान बेचने आए थे। किसान ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्र में व्यवस्था बेहतरीन है और धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सरल व्यवस्था से केसीसी ऋण का भुगतान आसान हो गया। दानीराम ने खेती-किसानी…
खैरागढ़। ब्लॉक के ग्राम पंचायत अकरजन और ठेलकाडीह में रविवार को महतारी सदन निर्माण कार्य का भव्य भुमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। दोनों ग्राम पंचायतों में लगभग 30-30 लाख रुपये की लागत से यह भवन तैयार किया जाएगा। भुमिपूजन कार्य्रम को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि महतारी सदन का निर्माण ग्रामीण महिलाओं के लिए एक बहुउद्देश्यीय केन्द्र उपलब्ध कराएगा, जहां वे बैठकों, प्रशिक्षणों और सामाजिक आयोजनों का संचालन सुरक्षित एवं सुसज्जित वातावरण में कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह भवन महिलाओं में आत्मनिर्भरता, सशक्तिकरण और…
राजनांदगांव। गायत्री विद्या मंदिर (हिन्दी माध्यम) कंचनबाग में विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेला हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें नन्हें वैज्ञानिकों ने रोचक और ज्ञानवर्धक मॉडल बनाये। ऑटोमेटिक अग्नि शामन यंत्र जो ताप को महसूस कर आग बुझा सकता है। वेस्ट मटेरियल मेनेजमेंट, उपग्रह संचार, कार्बन शुद्धिकरण, मानव मस्तिष्क एवं क्ले से बनाया गया रेशम के कीड़े का जीवन चक्र आकर्षण का केन्द्र था। धार्मिक यात्रा के अंतर्गत दशावतार बारह ज्योर्तिलिंग, उषापान का महत्व और दैनिक दिनचर्या में प्रयोग होने वाले मंत्रों का उच्चारण कर बच्चों ने अपने संस्कार का परिचय दिया। सोनिया और ओजश्वनी ने मॉडल और कविता के माध्यम…