
- भक्तिमय अगवानी : 700 किमी का विहार कर संस्कारधानी पहुंचे भगवान नेमिनाथ, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
- गांधी चौक में जन्मदिन की खुशियां बदलीं खूनी संघर्ष में, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
- अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक सहित 14 लीटर शराब जब्त
- संस्कार सिटी कॉलेज में डी.एल.एड. विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह
- बसंतपुर में महतारी वंदन योजना के लिए लगा ई-केवाईसी शिविर, बड़ी संख्या में उमड़ीं महिलाएं
- विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान, “शून्य मलेरिया – लक्ष्य” की ओर प्रशासन की पहल
- विश्व पशु चिकित्सा दिवस : डॉ. तरुण रामटेके ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित, मंत्री रामविचार नेताम ने थपथपाई पीठ
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशानुसार की गई। नवगठित कार्यकारिणी में संगठन के प्रति समर्पित, सक्रिय एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे संगठन को नवीन ऊर्जा एवं सशक्त दिशा प्राप्त होने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है। घोषित कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष के रूप में श्रीमती पुष्पा गायकवाड़ को दायित्व प्रदान किया गया है। वहीं महामंत्री पद पर श्रीमती वैशाली साहू एवं श्रीमती मिथलेश्वरी वैष्णव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष पद पर सुश्री पायल जैन, श्रीमती वर्षा गेडाम, श्रीमती मधुस्मिता…
राजनांदगांव। समाज में बढ़ती सुनियोजित जिहादी घटनाओं और हिन्दू महिलाओं के शोषण के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने मानव मंदिर चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। संगठन ने इसे राष्ट्र विरोधी मानसिकता के खिलाफ चेतावनी और जागरूकता का माध्यम बताया। जिला संयोजक राहुल बलदेव मिश्रा ने बताया कि नासिक के टीसीएस में लव जिहाद का षड्यंत्र, अमरावती में 19 वर्षीय युवक द्वारा 180 से अधिक लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, जनजाति की अवयस्क बालिकाओं का शोषण, हिंदू महिलाओं का शोषण और धर्मांतरण जैसी घटनाएं विकृत मानसिकता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इस…
छुईखदान। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के जनपद पंचायत छुईखदान में वित्तीय प्रशासन और बजट निर्माण प्रक्रिया को लेकर एक गंभीर एवं व्यापक विवाद सामने आया है, जिसने स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था, वित्तीय अनुशासन और वैधानिक प्रक्रियाओं पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। जनपद पंचायत के सभापति सुधीर गोलछा द्वारा उपसंचालक पंचायत को भेजे गए विस्तृत और कठोर शब्दों में लिखित शिकायत पत्र ने इस पूरे मामले को प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का प्रमुख विषय बना दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभापति ने अपने पत्र में स्पष्ट रूप से आरोप लगाया है कि जनपद पंचायत छुईखदान में एक अराजपत्रित तृतीय श्रेणी कर्मचारी…
राजनांदगांव। शहर के भदौरिया चौक स्थित ऋषभ टावर में चप्पल-जूते रखने और थूकने के स्थान पर देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाने के मामले ने धार्मिक भावनाओं को भड़का दिया है। हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव ने इस कृत्य को निंदनीय बताते हुए बसंतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाना सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला है और इससे समाज में आक्रोश फैल रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल उक्त तस्वीरें हटाई जाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त…
राजनांदगांव में हिंदू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन, धर्म परिवर्तन कर लाभ लेने वालों पर कार्रवाई की मांग
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर धर्म परिवर्तन के बाद भी अनुसूचित जाति के आधार पर शासकीय लाभ लेने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि संविधान के प्रावधानों के अनुसार अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग को मिलने वाले आरक्षण एवं अन्य लाभ केवल हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए ही मान्य हैं। यदि कोई व्यक्ति बाद में ईसाई या अन्य धर्म स्वीकार करता है, तो उसे उक्त लाभ प्राप्त करने का अधिकार नहीं रहता। मंच के पदाधिकारियों…
राजनांदगांव। जिले में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 136 नई सहकारी समितियों का शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक पहल से जिले के करीब 620 गांवों के 97 हजार 305 किसानों को खाद, बीज, ऋण सहित अन्य सहकारी सुविधाएं अब पहले से अधिक आसान और सुलभ रूप में मिल सकेंगी। उद्घाटन अवसर पर किसानों ने खुशी जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आभार व्यक्त किया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के अंतर्गत बुधवार को अंजोरा में आयोजित कार्यक्रम में 136 नई समितियों का एक साथ उद्घाटन किया गया। इस…
राजनांदगांव। देवादा स्थित सिम्हांस मानसिक अस्पताल में भर्ती एक मरीज की हत्या के मामले का सोमनी पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम कांकेतरा निवासी कामता प्रसाद बंजारे (42) को मानसिक उपचार के लिए 29 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 9 अप्रैल की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच वह अपने वार्ड में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाने पर उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना…
राजनांदगांव। सोमनी बस्ती में 14 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे एक मानसिक रूप से कमजोर महिला भटकती हुई मिली। ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस महिला को थाने लेकर आई। महिला ने अपना नाम मानकी यादव पति पोखन यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम अमोदी, थाना खरोरा, बलौदाबाजार भाठापारा बताया। महिला की स्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेण्डर कीरो के निर्देशानुसार महिला के गांव में संपर्क कर उसके परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद महिला को उसके…
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में ग्राम चिद्दों निवासी बरेलाल सिन्हा (57) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 04 बीयर बोतल और 14 पाव देशी/अंग्रेजी शराब के साथ बिक्री रकम 500 रुपये सहित कुल 2770 रुपये जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही की और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। बरेलाल सिन्हा के खिलाफ पहले भी अवैध शराब बिक्री और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी…
राजनांदगांव। शंकरपुर में 14 मार्च को हुई मारपीट की घटना में आरोपी अमन डोंगरे और एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना में प्रार्थी के दोस्त को चाकू से घायल किया गया था, जबकि लकड़ी के डंडे से प्रार्थी और उसके साथी पर हमला किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 296, 351 (2), 115 (2), 109 (1), 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के निर्देशन में चौकी चिखली पुलिस ने आरोपी और बालक के ठिकानों पर दबिश दी। घटना के बाद दोनों…