Close Menu
    What's Hot

    महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच

    June 17, 2026

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
    • बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
    • किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
    • महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
    • हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
    • संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
    • गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » गांधी चौक में जन्मदिन की खुशियां बदलीं खूनी संघर्ष में, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
    राजनांदगांव

    गांधी चौक में जन्मदिन की खुशियां बदलीं खूनी संघर्ष में, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर के हृदय स्थल गांधी चौक में जन्मदिन मनाने के दौरान हुए विवाद में जानलेवा हमला करने वाले एक आदतन अपराधी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया है। मामले का मुख्य आरोपी, जो शहर का सूचीबद्ध गुंडा बदमाश है, फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। खास बात यह है कि इस विवाद में शामिल प्रार्थी और आरोपी दोनों ही पक्षों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

    बर्थडे पार्टी में हुआ विवाद
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अनूप यादव उर्फ मुंडू निवासी बलदेवबाग अपने दोस्त शोएब खान का जन्मदिन मनाने गांधी चौक गया था। केक काटने के बाद जश्न के दौरान आरोपी राकेश सोनी उर्फ तूफान और महमूद अली के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। जब अनूप ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी राकेश सोनी और उसके साथी राकेश श्रीवास ने चाकू निकाल लिया।

    गले पर वार, हाथ से बचाव में बची जान
    आरोपियों ने अनूप के गले पर सीधा वार किया, जिसे रोकने के लिए उसने अपना बायां हाथ आगे कर दिया। चाकू लगने से अनूप के हाथ की उंगली और अंगूठे के बीच गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया कि यदि वह हाथ से बचाव नहीं करता, तो हमला प्राणघातक हो सकता था। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (1) और 3 (5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

    आरोपी राकेश श्रीवास गिरफ्तार, तूफान फरार
    एसपी अंकिता शर्मा और सीएसपी अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मिलन सिंह ने टीम गठित कर घेराबंदी की और आरोपी राकेश श्रीवास (43 वर्ष) को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी राकेश सोनी उर्फ तूफान के साथ मिलकर हमला करना स्वीकार किया। फरार आरोपी तूफान कोतवाली थाने का सूचीबद्ध गुंडा है।

    दोनों पक्ष हैं आदतन अपराधी
    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राकेश श्रीवास पर पूर्व में जुआ एक्ट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। वहीं, प्रार्थी अनूप यादव उर्फ मुंडू भी आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में मारपीट, आबकारी और चाकूबाजी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, प्रआर संदीप चौहान और आरक्षक पूरन वर्मा की मुख्य भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच

    June 17, 2026

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड

    June 17, 2026

    महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश

    June 17, 2026

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.