Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। दिग्विजय स्टेडियम समिति ने स्टेडियम परिसर स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। समिति ने 10 दुकानों को नोटिस जारी किया था, जिनमें से 8 दुकानदारों ने कुल 4,54,634 रुपये का बकाया जमा किया। लंबे समय से किराया न देने के कारण दुकान क्रमांक सी-16 की आबंटित प्रज्ञा शर्मा पर 1,77,180 रुपये और दुकान क्रमांक सी-21 की आबंटित श्रीमती विमला शर्मा पर 1,87,320 रुपये बकाया था। समिति ने इन दोनों दुकानों को सील कर दिया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगामी सप्ताह तक लंबित किराया जमा नहीं होने पर…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में आज स्पीकर हाउस, रायपुर में नगर पालिक निगम राजनांदगांव, सीबीडीए और बीपीसीएल के बीच त्रिपक्षीय कंसेशन एग्रीमेंट (सीए) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता ग्राम बोईरडीह में 100 करोड़ रुपये की लागत वाले सीबीजी संयंत्र की स्थापना के लिए किया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस संयंत्र में नगरीय ठोस अपशिष्ट और बायोमास का उपयोग कर प्रतिदिन लगभग 12-15 मिट्रिक टन जैव ईंधन का उत्पादन होगा। संयंत्र से 30 हजार मानव दिवस प्रतिवर्ष रोजगार सृजित होंगे और निर्माण के दौरान भी व्यापक पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। संयंत्र में…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विशेष रूप से वृद्ध और शारीरिक रूप से असमर्थ किसानों को चिन्हित किया जा रहा है, जो ई-केवाईसी और आधार सीडिंग न होने के कारण योजना के लाभ से वंचित रह गए थे। कृषि विभाग की टीम उनके घर-घर जाकर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर रही है और किसानों को योजना से जोड़ा जा रहा है। साथ ही शासन के नवीन निर्देशों के अनुसार सभी किसानों का एग्री-स्टैक पोर्टल…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शहर के बजरंगपुर-नवागांव वार्ड नंबर 1 निवासी श्रीमती पूजा चुनाकर को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ऋण प्रदान किया गया। स्मरण रहे कि श्रीमती पूजा चुनाकर ने जनदर्शन में स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराने का आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने आवेदन का परीक्षण कर पात्रता तय की और छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना के तहत शीघ्र ही 1 लाख 20 हजार रुपये उनके खाते में जमा कर दिए। इस राशि का…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव में दिनांक 12 अप्रैल दिन रविवार को स्टेट स्कूल मैदान में द्वितीय जूनियर राज्य स्तरीय स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। राजनांदगांव जिला हैंडबाल संघ के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव के मुख्य अतिथय, सूरज बुद्धदेव की अध्यक्षता, शाला विकास समिति अध्यक्ष मुकेश बघेल, प्राचार्य श्री सिंह एवं जिला हैंडबॉल संघ के सचिव प्रिंस भाटिया के विशेष आतिथ्य में तथा प्रदेश हैंडबॉल संघ अध्यक्ष शबनम अंसारी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए बालक एवं…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के ओम यादव (राजनांदगांव) और अवि मानिकपुरी (बिलासपुर) का चयन भारतीय सब जूनियर बालक प्रशिक्षण शिविर हेतु किया गया है। चयनित टिम आगामी 29 मई से 06 जून तक जापान में आयोजित होने वाली अंडर 18 एशिया कप में भाग लेगी, जिसका प्रशिक्षण शिविर भोपाल में दिनांक 19 अप्रैल से 25 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ हाकी के लिए गर्व का क्षण है। भारतीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रशिक्षण शिविर में ओम यादव और अवि मानिकपुरी का चयन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी साबित…

Read More

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के 47वां स्थापना दिवस के निम्मित प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिहा के निर्देशानुसार, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला प्रभारी भावेश बैद, प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर के आव्हान पर महामंत्री द्वय नोमेश वर्मा, आशुतोष सिंह के संज्ञान में गांव चलो बूथ चलो अभियान चलाए जा रहे हॉस्टल संपर्क अभियान के अंतर्गत आज ग्राम सुंदरा के खेल मैदान में आर्मी, नेवी वायु सेना, नगर पुलिस बल के तैयारी कर रहे 83 युवाओं से संपर्क कर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर…

Read More

राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने प्रार्थी साहिल खान के पक्ष में चिखली थाने के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और थाने के अधिकारी भी मौजूद रहे। शमसुल आलम ने बताया कि 5 अप्रैल को प्रार्थी साहिल खान पर मोतीपुर अंडरब्रिज के पास कुछ अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला किया था, जिसमें साहिल को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और आरोपी गिरफ्तार किए गए, लेकिन विवेचक ने उन्हें मुचलके जमानत पर छोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों द्वारा प्रार्थी को केस वापस लेने…

Read More

राजनांदगांव। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 में विकास कार्यों को गति देने के लिए सदस्य श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा ने व्यापक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस प्रस्ताव में पेयजल, स्वच्छता, अधोसंरचना और जनसुविधाओं के लिए 15वें वित्त आयोग मद से राशि स्वीकृत करने की मांग की गई है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पेयजल की समस्या को देखते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम पंचायत डीलापाहरी और सिंगपुर में बोर खनन एवं हैंडपंप के लिए 1.10 लाख रुपये, जोरातराई (ब) और कांकेतरा में पानी टैंकर के लिए 2.50 लाख रुपये, जबकि जोरातराई (ब) पंचायत भवन में वाटर कूलर…

Read More

राजनांदगाव। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पांडे ने राजनांदगाव में आयोजित प्रेस कॉन्फें्रस में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 भारत के लोकतंत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। इस क्रांतिकारी कदम को उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बहुत से दल इससे पहले भी यह विधेयक लेकर आए, लेकिन कभी किसी ने एक सदन में पारित किया तो दूसरे सदन में उसे रखने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को केवल वोट बैंक के तौर पर तमाम राजनीतिक दलों ने…

Read More