
- राजनांदगांव में 136 नई सहकारी समितियों का उद्घाटन, किसानों में खुशी की लहर
- देवादा मानसिक अस्पताल में मरीज की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सोमनी पुलिस की मानवीय पहल : मानसिक रूप से कमजोर महिला परिजनों के सुपुर्द
- डोंगरगढ़ में अवैध शराब बेचते पकड़ा गया आरोपी, जेल भेजा गया
- शंकरपुर में चाकू और डंडे से मारपीट : आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार
- डोंगरगढ़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य जनजागरूकता पदयात्रा
- कलेक्टर ने सुरगी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योगाभ्यास में लिया भाग, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
- कलेक्टर ने सुरगी पीएचसी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच, राजनांदगांव द्वारा संत शिरोमणि सेन समाज की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि सेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात वक्ताओं ने उनके जीवन, त्याग, सेवा और समाज सुधार के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि संत सेन जी ने समाज में समरसता, सेवा और सद्भाव का महत्वपूर्ण संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। इस दौरान हिंदू…
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच, जिला राजनांदगांव द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित जनों ने एक-एक कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की दिशा में नई दिशा दी। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक समरसता का प्रेरणास्रोत है। पदाधिकारियों ने…
राजनांदगांव। आठवें पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जीव दया फाउंडेशन एवं जन कल्याण सामाजिक संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम कामखेड़ा, मानपुर विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र में एक प्रभावी पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक आहार के महत्व को समझाना एवं माताओं को बच्चों के संतुलित पोषण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा उपस्थित पालकों को बताया गया कि घर पर आसानी से उपलब्ध सामग्री-जैसे दाल, हरी सब्जियां, अनाज, फल एवं दुग्ध उत्पाद के माध्यम से बच्चों को संपूर्ण पोषण प्रदान किया जा सकता…
राजनांदगांव। संस्कारधानी तीरंदाजी संघ, जिला इकाई, राजनांदगांव द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन दिनांक 16 अप्रैल 2026 से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, गौरव पथ, राजनांदगांव स्थित तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में किया जा रहा है। संघ के वरिष्ठ एनआईएस कोच राहुल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में खिलाड़ियों को दो आयु वर्गों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें प्रथम वर्ग 5 से 15 वर्ष तथा द्वितीय वर्ग 15 से 20 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए रहेगा। उन्होंने बताया…
राजनांदगांव। वार्ड नं. 5 के चिखली मंगल भवन के पास साहू समाज के सामुदायिक भवन निर्माण का औपचारिक भूमिपूजन महापौर मधुसूदन यादव ने समाज के वरिष्ठ और पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सुनील साहू और सावन वर्मा, कनिष्ठ सभापति संदीप बघेल, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, वार्ड पार्षद श्रीमती श्रुति लोकेश जैन और मनोहर यादव, पूर्व पार्षद शरद सिन्हा, जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू सहित कई सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। भूमिपूजन के दौरान महापौर ने कहा कि साहू समाज की…
राजनांदगांव। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शारीरिक शोषण करने के मामले में डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका को रायपुर से सकुशल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 581/2025 के तहत 24 नवंबर 2025 को बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को जानकारी मिली कि बालिका रायपुर में है। इसके बाद पुलिस टीम ने…
राजनांदगांव। नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता श्रीमती ललिता सिंह (33), निवासी ग्राम अछोली, थाना-डोंगरगढ़ की शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया कि नवंबर 2025 में आरोपी आशीष पुर्ती (43) एवं एक अन्य व्यक्ति काली राम पार्कर (निवासी जिला दुर्ग) ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में काउंसलर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4 लाख रुपये की मांग की थी। आरोपियों ने पीड़िता से 2 लाख रुपये एडवांस के रूप में…
राजनांदगांव। बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) का दुरुपयोग कर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को मध्यप्रदेश के बालाघाट से दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 381/2025 की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) और सिम कार्ड के जरिए ऑनलाइन ठगी की रकम का लेन-देन कर रहा था। पूर्व…
राजनांदगांव। थाना घुमका पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता का पीछा कर रास्ता रोकता था और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता था। पुलिस के अनुसार, 30 मार्च 2026 को पीड़िता अपने घर में थी, तभी आरोपी अजय दास मानिकपुरी (23), निवासी-भठली, थाना-साल्हेवारा, जिला-केसीजी, उसके घर के बाहर पहुंचकर जबरन अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए पीड़िता का हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने…
राजनांदगांव। सोमनी पुलिस ने ढाबों में शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 3 संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए गए 7 लोगों पर भी केस दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 अप्रैल की रात होटल-ढाबा चेकिंग की गई। चेकिगिं के दौरान शान, पंजाब ढाबा अंजोरा के संचालक गुरूमेज सिंह (59), केजीएन ढाबा देवादा के संचालक अमर तेजवानी (39) और हमारा ढाबा देवादा के संचालक दीपक यादव (34) को शराब पिलाने…