राजनांदगांव। नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पीड़िता श्रीमती ललिता सिंह (33), निवासी ग्राम अछोली, थाना-डोंगरगढ़ की शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया कि नवंबर 2025 में आरोपी आशीष पुर्ती (43) एवं एक अन्य व्यक्ति काली राम पार्कर (निवासी जिला दुर्ग) ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में काउंसलर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4 लाख रुपये की मांग की थी।
आरोपियों ने पीड़िता से 2 लाख रुपये एडवांस के रूप में ले लिए, लेकिन न तो नौकरी लगवाई और न ही रकम वापस की। मामले की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान आरोपी आशीष पुर्ती को गिरफ्तार किया गया। उसे 14 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष जायसवाल, उपनिरीक्षक धनलाल सिन्हा, प्रधान आरक्षक रूपेश देवांगन, आरक्षक किशन चंद्रा, राम खिलावन सिन्हा एवं युगेंद्र देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
