
- खड़गांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चोरी की मोटरसाइकिल अलग-अलग कलपुर्जों में बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव में उर्वरक कालाबाजारी रोकने जिले व विकासखंड में उड़नदस्ता दल का गठन
- राजनांदगांव पुलिस की मानवीय पहल : गुमशुदा बालक को सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया
- लालबाग पुलिस ने ग्राम बरगा में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया
- सोमनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव पुलिस का बड़ा खुलासा : हैदराबाद से 3 आदतन अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवरात बरामद
- केवाईसी के बहाने राशन से वंचित किए जा रहे लोग : इकरामुद्दीन सोलंकी
- बुन्देलीकला कबड्डी प्रतियोगिता : भिलाई रही विजेता, डोंगरगढ़ की टीम बनी उपविजेता
Author: chhattisgarhmail
डोंगरगढ़। क्षेत्र की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरझींटी में सिन्हा समाज द्वारा आयोजित सहस्त्र बाहु व माता बहादुर क्लारीन जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विधायक हर्षिता ने समाज की गौरवशाली परंपराओं को याद करते हुए सहस्त्र बाहु और माता बहादुर क्लारीन के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति उसके सदस्यों के संगठन और शिक्षा पर निर्भर करती है। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे आपसी मतभेदों को…
छुरिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोलाराम साहू ने छुरिया विकासखंड के भोलापुर एवं गहिराभेड़ी धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान तौल व्यवस्था, टोकन प्रक्रिया और पूरी खरीदी प्रणाली का बारीकी से जायजा लिया और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं। भोलापुर केंद्र में ग्राम पाण्डेटोला के रेवाराम साहू और फगवाराम चतुर्वेदी तथा गहिराभेड़ी केंद्र में ग्राम पंडरीपथरा के अंजोरी राम निषाद और द्रोणाचंद साहू सहित अन्य किसानों ने खरीदी व्यवस्था में आ रही समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि तौल व्यवस्था तो सही है, लेकिन खरीदी प्रक्रिया में…
मोहला। विकासखंड मोहला में वंदना संकुल संगठन गोटाटोला का वार्षिक अधिवेशन एवं आम सभा धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संकुल एवं ग्राम संगठनों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और इसे सफल बनाया। अधिवेशन में महिलाओं द्वारा वर्षभर में तैयार किए गए घरेलू, हस्तनिर्मित और आजीविका आधारित उत्पादों का आकर्षक इंस्टॉल लगाया गया। इसमें खाद्य सामग्री, वस्त्र, सजावटी सामान और अन्य स्थानीय उत्पाद शामिल थे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने इन उत्पादों की सराहना की। अधिवेशन में वर्षभर के कार्यों की समीक्षा की गई और अगले वर्ष के लिए योजनाओं पर चर्चा की गई। बेहतर…
खैरागढ़। क्षेत्रीय ग्राम पंचायत मण्डला में आयोजित एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों और खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। आयोजकों ने उनका बैच पहनाकर सम्मान किया और मंच पर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा फीता काटकर की गई। शुभारंभ के साथ ही मैदान में खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था। दर्शकों ने भी खेल का भरपूर आनंद लिया और खिलाड़ियों को उत्साहित किया। समारोह को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा…
खैरागढ़। जिला भाजपा कार्यालय खैरागढ़ (पिपरिया) में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 128वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया गया। जिलेभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों को सुना। मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की प्रगति, जनभागीदारी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अभियानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकता और राष्ट्रनिर्माण में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब समाज सामूहिक प्रयासों के साथ…
राजनांदगांव। पशु चिकित्सकों में आपसी सामंजस्य, भाईचारा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित एक दिवसीय सद्भावना क्रिकेट लीग सीजन-2 का सफल समापन हुआ। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद इन चार जिलों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और पूरे दिन मैदान में रोमांच का माहौल बना रहा। मुख्य अतिथि दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति डॉ. आरआरबी सिंह ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि सभी पशु चिकित्सकों को एकजुट करके खेल में जोड़ना सराहनीय है। उन्होंने आयोजन समिति और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि श्यह कॉलेज और मैदान आप सबका है,…
राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर शमसूल आलम ने सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक श्री शांडिल्य को सिटी कोतवाली थाने में लंबित प्रकरण पर शीघ्र व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व मुकेश साहू पर तीन नाबालिग युवकों ने आंख में मिर्ची डालकर जानलेवा हमला किया था, जिसकी शिकायत तत्काल सिटी कोतवाली में की गई थी। सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपी पहचाने गए थे, जिनमें से दो को पुलिस ने पकड़कर समझाइश देकर छोड़ दिया था, जबकि एक आरोपी फरार बताया गया था। आरोप है कि एक माह बाद…
राजनांदगांव। प्रदेश में गौमाता के साथ दुष्कर्म और अनाचार का मामला बढ रहा है। आये दिन ऐसे मामले हो रहे है, जो पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर देने वाले है। इस पर छतीसगढ़ सरकार से अपनी मांगे रखते हुए बजरंग दल के संभाग सह-संयोजक सुनील सेन ने बताया कि छत्तीसगढ़ में गौ माताओं के साथ क्रूरता और जघन्य अपराध बढ़ते जा रहे है। कुछ दिनों पूर्व राजनांदगांव में भी एक शख्स असलम खान, उम्र 56 वर्ष द्वारा गौमाताओं से दुष्कर्म किया गया, जो शहर के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ, इस कृत्य का एफआईआर कोतवाली थाना राजनांदगांव में की गयी।…
राजनांदगांव। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने आज छुरिया मंडल की बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिले के मतदाता जागरूक हैं और आगे संभावित समस्याओं से बचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कोमल सिंह राजपूत ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे बीएलओ को सहयोग दें और अपने परिगणना फार्म को अवश्य भरें। इस अवसर पर महामंत्री डी केश साहू, हीरेंद्र साहू, विधानसभा प्रभारी लकी भाटिया और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने भी मतदाता जागरूकता और सूची सुधार के महत्व पर अपने विचार साझा किए। बैठक में…
राजनांदगांव। 1 दिसंबर, सोमवार को शहर में सबसे बड़े धर्मग्रंथ भगवत गीता की जयंती पर संत कंवरराम सेवा समिति द्वारा हेमू कालानी नगर में भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन लगातार पांचवें वर्ष किया जा रहा है। समिति के सदस्य पृथ्वीराज परियानी ने बताया कि भगवत गीता मनुष्य को मोक्ष प्रदान करने वाला ग्रंथ है। इसमें भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए ज्ञान का वर्णन है, जिसमें कर्म, भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी गई है। संत कंवरराम समिति के वासुदेव मोटलानी और विजय परियानी ने जानकारी दी कि शाम 4 से 5 बजे तक…