Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने और अपराध पर कड़ी नजर रखने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत वाद-विवाद कर शांति भंग करने वाले दो बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ कौशल तलकाई (23) पिता उदय रगन्ना, निवासी-स्टेशनपारा, 16 खोली और अविनाश साहू (32) पिता छबिलाल साहू, निवासी-शांतिनगर, गली नं. 02, पहले भी लूट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और आबकारी एक्ट के कई मामलों में संलिप्त रह चुके हैं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में,…

Read More

राजनांदगांव। नगर में सकल जैन श्री संघ द्वारा 27 से 31 मार्च तक महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन आज सुबह छह बजे गंज लाइन स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर से अहिंसा पदयात्रा निकली, जो नगर भ्रमण करती हुई सदर बाजार से होकर जैन बगीचा पहुंचकर संपन्न हुई। महोत्सव के तहत कल 28 मार्च को तात्कालिक भाषण एवं म्यूजिकल हाऊजी के आयोजन बहुत शानदार हुआ एवं इस कार्यक्रम का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। आज 29 मार्च रविवार को भी दिन भर कार्यक्रम होते रहे। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत प्रतिदिन विविध कार्यक्रम…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विपिन यादव द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह कार्यकारिणी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान द्वारा जारी बयान में विपिन यादव ने कहा कि यह कार्यकारिणी संगठन की रीढ़ साबित होगी और सभी पदाधिकारी मिलकर जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने बताया कि सूची को अंतिम रूप देने से पहले वर्तमान एवं पूर्व विधायकों तथा वरिष्ठ कांग्रेसजनों से व्यापक रायशुमारी की गई, जिसमें सभी वर्गों एवं…

Read More

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में भारत सरकार के सांई सेंटर व हॉकी इंडिया के द्वारा संचालित व छत्तीसगढ हॉकी द्वारा आयोजित अस्मिता हॉकी वेस्ट जोन हॉकी लीग के फायनल मुकाबले में मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 5-3 गोल से पराजित कर स्वर्ण पदक के साथ विजेता बनी। महाराष्ट्र रजत पदक के साथ उपविजेता व तीसरे स्थान पर मेजबान छत्तीसगढ़ ने कॉस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह श्रीमती वैशाली जैन सीएसपी राजनांदगांव के मुख्य आथित्य में, श्रीमती नीता नायर खेल अधिकारी कमला कॉलेज, सुश्री आशा थॉमस कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, श्रीमती शबनम अंसारी अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी तथा कु. दिव्या…

Read More

छुईखदान। क्षेत्र में इन दिनों गहरी आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री किसान हनुमान जी की चार दिवसीय भव्य शोभायात्रा ने ग्रामीण अंचलों को पूर्णतः आध्यात्मिक वातावरण में रंग दिया है। यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, श्रद्धा और सेवा भाव का जीवंत उदाहरण बनकर उभर रही है। शोभायात्रा जैसे ही एक गांव से दूसरे गांव की ओर बढ़ती है, वैसे ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। हर ओर जय श्री राम और जय बजरंग बली के गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठता है। छोटे-छोटे बच्चे हों…

Read More

राजनांदगांव। पावन पर्व रामनवमी पर नगर में भक्तिभाव और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सर्व गुजराती समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का हिंदू जागरण मंच ने मानव मंदिर चौक में जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं का आकर्षण बनी रहीं। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल लोग भजन-कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण कर रहे थे। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मानव मंदिर चौक पर मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। खासतौर पर महिला इकाई…

Read More

राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन से जिला अध्यक्ष विपिन यादव द्वारा प्रस्तावित जिला कार्यकारिणी को प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू द्वारा पदाधिकारी की सूची जारी की गई है। कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। नई कार्यकारिणी सूची में कई अनुभवी और युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ओमप्रकाश साहू जो पूर्व में जनपद सभापति रह चुके…

Read More

राजनांदगांव। नई दिल्ली में हॉकी जगत का प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया अवार्ड्स का आयोजन किया गया। हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह में भारतीय पुरुष एवं महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए करोड़ों रुपये के नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फिरोज अंसारी, जो हॉकी इंडिया के सह-सचिव एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष हैं, ने खेल मंत्री के साथ मंच साझा किया और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारत के महान हॉकी खिलाड़ी अजित…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत ग्राम पटेवा से पेंड्री तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम मासूम पहुंचे कलेक्टर ने मौके पर ही अलग-अलग स्थानों पर सड़क की मोटाई मापकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का आकलन किया और प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत स्वीकृत और निर्माणाधीन सभी सड़कों को बारिश से पहले हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसलिए गुणवत्ता…

Read More

राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने सायबर थाना राजनांदगांव की मदद से नाबालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी कमल जनबंधु (19) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी जब्त की गई है। जानकारी के अनुसारए दिनांक 24 मार्च 2026 को शासकीय जिला अस्पताल से सूचना मिली कि 17 वर्षीय नाबालिका, जो ढाई माह की गर्भवती है, पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती हुई। जांच के दौरान पीड़िता की मां ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि आरोपी ने नाबालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर धारा 137 (2), 64…

Read More