
- खड़गांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चोरी की मोटरसाइकिल अलग-अलग कलपुर्जों में बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव में उर्वरक कालाबाजारी रोकने जिले व विकासखंड में उड़नदस्ता दल का गठन
- राजनांदगांव पुलिस की मानवीय पहल : गुमशुदा बालक को सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया
- लालबाग पुलिस ने ग्राम बरगा में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया
- सोमनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव पुलिस का बड़ा खुलासा : हैदराबाद से 3 आदतन अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवरात बरामद
- केवाईसी के बहाने राशन से वंचित किए जा रहे लोग : इकरामुद्दीन सोलंकी
- बुन्देलीकला कबड्डी प्रतियोगिता : भिलाई रही विजेता, डोंगरगढ़ की टीम बनी उपविजेता
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के अंतर्गत कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने ठेका प्रथा के विरोध में कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है। सफाई कर्मचारी यूनियन संघ के अध्यक्ष संजय गोलू नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से सफाई कर्मचारियों का कार्य ठेकेदारों के माध्यम से कराया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों का शोषण लगातार बढ़ रहा है। यूनियन के अनुसार, ठेका व्यवस्था के कारण कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, कार्य के बाद भी उन्हें असुरक्षा और नौकरी से निकालने की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही,…
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच द्वारा देश के अमर क्रांतिकारियों के बलिदान दिवस पर स्थानीय साइंस कॉलेज परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने उनके साहस, देशभक्ति और त्याग को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उन्होंने कम उम्र में ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वक्ताओं ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों का जीवन आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। कार्यक्रम के दौरान भारत…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने चैत्र नवरात्रि के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पदयात्री मार्ग और विभिन्न सेवा पंडालों का निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर ने सेवा पंडालों में विश्राम कर रहे पदयात्रियों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, साफ-सफाई और विद्युत की समुचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। मार्ग में आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग करने के निर्देश भी दिए गए। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अंजोरा से डोंगरगढ़ तक पदयात्री मार्ग…
राजनांदगांव। प्रदेश में सर्वप्रथम हनुमान जन्मोत्सव की शोभा यात्रा प्रारंभ करने वाली हनुमान जयंती आयोजन समिति (पेटी ग्रुप) ने 17 मार्च को ममता नगर के मंगल भवन में बैठक कर इस वर्ष 14वें वार्षिक आयोजन को भव्यता से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष शोभा यात्रा 1 अप्रैल को शाम 4 बजे म्यूनिसिपल स्कूल ग्राउंड से नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी। आयोजन समिति ने सभी धर्म-प्रेमी बंधुओं से यात्रा में शामिल होने की अपील की है। समिति के झम्मन देवांगन ने बताया कि इस वर्ष की शोभा यात्रा में अखाड़ा प्रदर्शन,…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में रबी मौसम की दलहन और तिलहन फसलों का उत्पादन करने वाले किसानों से प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के तहत समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। कृषि और संबंधित विभागों को किसानों का शीघ्र पंजीयन सुनिश्चित करने और आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत 15 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों और एक एफपीओ स्वर्ण उपज महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड, सुकुलदैहान के माध्यम से खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा नाफेड के जरिए सोयाबीन, अरहर, चना, मसूर और…
राजनांदगांव। चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया पर कल 21 मार्च शनिवार को राजनांदगांव सहित देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले गणगौर पर्व का समापन व विसर्जन बड़े ही धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकालकर कुंवारी कन्याओं, नव विवाहितों एवं महिलाओं के द्वारा मां शीतला मंदिर स्थित बूढ़ा तालाब में किया गया। सबेरे से ही श्रद्धालु पूजा पाठ व ईसर गणगौर के गीतों में तल्लीन रहे। प्रेम और पारिवारिक सौहार्द्र के साथ श्रद्धा भक्ति व आस्था का पर्व गणगौर राजस्थान का मुल पर्व होने के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में भी श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। जिसमें भवगान…
राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन का पहला मैच मेजबान छत्तीसगढ़ विरुद्ध हॉकी मध्यप्रदेश के मध्य खेला गया7 इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीम 151 गोल की बराबरी पर रही। छत्तीसगढ़ की ओर से सबसे पहले रिया खलको ने मैच के 41वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, इस स्कोर का पीछा करते हुए मधप्रदेश ने मैच 45वें मिनट उसकी खिलाढ़ी नौसीन नाज के हाथों किए गए गोल की बदौलत बराबरी पर लाया। अंतिम मिनट तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। राउंड रॉबिन पद्धति से खेले जा रहे…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत आरडीसी रोड से बाकल तक 2.45 किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। विभाग ने दावा किया है कि पूरा कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुसार कराया गया है और डामरीकरण के बाद परीक्षण में सड़क संतोषजनक पाई गई। निर्माण के दौरान तकनीकी खामियां सामने आने पर विभाग ने सख्ती दिखाई। डामरीकरण के समय ठेकेदार लेखराम साहू के प्लांट में खराबी आने से डामर मिश्रण ओवरहीट हो गया था, जिसे उपयोग के लिए अनुपयुक्त मानते हुए तुरंत हटाया गया। इसके बाद संबंधित हिस्से में दोबारा मानक के अनुसार काम…
राजनांदगांव। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शनिवार सुबह ठीक 9 बजे छुरिया नगर स्थित ईदगाह में पेश इमाम हाफिज सद्दाम हुसैन द्वारा सामूहिक नमाज अदा कराई गई। नमाज के बाद सलातो-सलाम पेश किया गया तथा देश-प्रदेश में अमन, शांति और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। इसके पश्चात मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अपने दिवंगत परिजनों की याद में कब्रिस्तान पहुंचकर फातेहा पढ़ी। एक माह के पवित्र रमजान में रोजा रखने के बाद मनाया गया ईद का यह पर्व छुरिया नगर में उत्साह, प्रेम और भाईचारे के वातावरण में संपन्न…
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच राजनांदगांव के तत्वावधान में हिंदू नव वर्ष, चैत्र नवरात्रि एवं भगवान झूलेलाल जयंती का पावन पर्व मानव मंदिर चौक में बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंच के कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा एवं भगवान झूलेलाल की आराधना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात भजन-कीर्तन एवं जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में उपस्थित वक्ताओं ने…