
- पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने गुणवत्ता जांची
- नाबालिका से दुष्कर्म : आरोपी कमल जनबंधु गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल
- मां बम्लेश्वरी की आरती में पुलिस टीम ने भक्ति भाव का संदेश दिया
- पुरवाही साहित्य समिति की मासिक काव्य गोष्ठी जरहामहका में सम्पन्न
- मिथलेश करुणा शील बौद्ध विहार के नए अध्यक्ष चुने गए, अभिषेक उपाध्यक्ष और अश्वनी सचिव बनाए गए
- आंबेडकर सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, प्रवीण कुटरे और पुष्पा वाघमारे ने ली जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में करियर काउंसलिंग और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
- ग्राम पंचायत सोमनी में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा समर्थित पंचों ने जताया विरोध
Author: chhattisgarhmail
डोंगरगढ़। विधानसभा के चालू सत्र के प्रश्नकाल में सड़क निर्माण को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली। डोंगरगढ़ की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों की स्थिति को लेकर लोक निर्माण मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव से कड़े सवाल किए। हालांकि मंत्री के जवाबों से विधायक संतुष्ट नजर नहीं आईं। विधायक बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के समक्ष कहा कि डोंगरगढ़ क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों की स्थिति स्पष्ट नहीं है। कई जगहों पर काम अधूरा है, वहीं कहीं शुरू ही नहीं हुआ। इस पर…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक ए.एच.पी. के तहत रेवाडीह में निर्माणाधीन आवास का महापौर श्री मधुसूदन यादव ने तकनीकी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे को दिए। रेवाडीह में ए.एच.पी. के तहत कुल 115 आवास 4 ब्लॉकों में निर्माणाधीन हैं। निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि एक ब्लॉक के आवास को जल्द पूरा कर आबंटित परिवारों को लाभ पहुंचाया जाए, उसके बाद शेष तीन ब्लॉकों में कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने निर्माण एजेंसी को चरणबद्ध भुगतान कर निर्माण में तेजी लाने…
राजनांदगांव। निगम सीमाक्षेत्र में बिना अनुमति लगे विज्ञापन बोर्डों के खिलाफ नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई की है। आज आर.के. नगर से कमला कालेज तक लगभग 60 पोस्टर और छोटे विज्ञापन बोर्ड निगम की टीम ने हटाए। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि सीमाक्षेत्र में कई विज्ञापन एजेंसियों, संस्थाओं और व्यक्तियों द्वारा बिना पूर्व अनुमति बोर्ड, पोस्टर और बैनर लगाए जाते हैं। यह छत्तीसगढ़ विज्ञापन पंजीयन एवं विनियमन उपविधि 2012 और नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के प्रावधानों का उल्लंघन है। आयुक्त ने कहा कि जिन लोगों ने पूर्व में अवैध बोर्ड नहीं हटाए, उनके खिलाफ निगम…
राजनांदगांव। ग्राम ईरा और ग्राम खुटेरी के किसानों के खेतों में लगे केबल तार, झटका मशीन और मोटर पंप चोरी के मामले में थाना सोमनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फरार तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि 09 से 12 दिसंबर के बीच कुल 15 किसानों के खेतों से 1 सबमर्सिबल पंप, 2 सोलर झटका मशीन, पानी मोटर पंप और लगभग 2,000 फीट केबल तार चोरी किए गए थे। चोरी की सूचना पर थाना सोमनी प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में…
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस और सायबर सेल की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। रात्रि 15 दिसंबर को पुख्ता सूचना के आधार पर दीनदयाल कालोनी रोड पानी टंकी के पास घेराबंदी कर आरोपी रितेश रजक (34) को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान आरोपी के कब्जे से 70 पौवा शोले देशी प्लेन शराब (कुल 12,600 एमएल) और मो.सा. टीवीएस जुपीटर (क्र. सीजी 08 बीसी 4240) जब्त किया गया। इनकी कुल कीमत लगभग 35,600 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट…
राजनांदगांव। नगर पंचायत डोंगरगांव ने प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी सांस्कृतिक भवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु विशेष शिविर आयोजित किया। शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन के लिए कुल 352 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत सोलर पैनल लगाने पर शासन से अनुदान मिलेगा और इससे बिजली के बिल में राहत के साथ-साथ अतिरिक्त उत्पादन होने पर आय भी प्राप्त होगी। इस अवसर पर नागरिकों को योजनाओं…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से युवाओं एवं महिलाओं की तकदीर बदल रही है। राजनांदगांव शहर की अनुपम नगर निवासी श्रीमती दर्शन कौर ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से सफलता की नई इबारत लिखी है। श्रीमती दर्शन कौर ने परिवारिक जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक दृष्टिकोण से आत्मनिर्भर होने का दृढ़ संकल्प लिया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से उनके हौसलों को पंख मिले। उन्होंने योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दस्तावेज तैयार कर प्रीकास्ट बाउंड्री वाल हेतु उद्यम की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाकर बैंक में प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कृषि उपज मंडी शाखा राजनांदगांव…
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पारीखुर्द के किसान भेषकुमार साहू ने पीएम आशा योजना प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान अंतर्गत दलहन-तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी से प्रेरित होकर 15 एकड़ खेत में सरसों फसल की बुआई की है। किसान भेषकुमार साहू ने बताया कि पीछे वर्ष उन्होंने धान की खेती की थी। पीएम आशा योजनांतर्गत रबी वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन किया जाएगा। किसान भेषकुमार साहू ने बताया कि जानकारी के अभाव में लगातार धान के बाद धान फसल ले रहे थे, जिससे ना केवल ज्यादा पानी का दोहन होता था…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 21 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2025 तक पल्स पोलियो अभियान के संबंध में जिला टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने अभिभावकों से नन्हे बच्चों को बूथ में ले जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलाने की अपील की है। उन्होंने इसके लिए की गई तैयारी की समीक्षा की। जिले के 0 से 5 वर्ष के लक्षित 119505 बच्चों पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले में 478 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 956 टीम द्वारा कार्य किया जाएगा। 98 सुपरवाईजर द्वारा कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जाएगी।…
राजनांदगांव। ग्रामीण क्षेत्रों में अब डिजिटल लेनदेन लोकप्रिय हो रहा है। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य टैक्स जमा कराने के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है। ग्राम पंचायत मुगलानी के ग्रामवासी क्यूआर कोड स्कैन करके यूपीआई के माध्यम से अपना अनिवार्य टैक्स जमा कर रहे है। ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा से ग्रामवासियों में उत्साह है। डिजिटल लेनदेन की प्रक्रिया से टैक्स वसूली सरल हुआ है। जिससे टैक्स कलेक्शन में इजाफा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों तक ऑनलाईन टैक्स जमा करने की सुविधा का लाभ जनसामान्य ले रहे है। ग्राम पंचायतों द्वारा लगाए गए विभिन्न…