डोंगरगढ़। विधानसभा के चालू सत्र के प्रश्नकाल में सड़क निर्माण को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली। डोंगरगढ़ की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों की स्थिति को लेकर लोक निर्माण मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव से कड़े सवाल किए। हालांकि मंत्री के जवाबों से विधायक संतुष्ट नजर नहीं आईं।
विधायक बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के समक्ष कहा कि डोंगरगढ़ क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों की स्थिति स्पष्ट नहीं है। कई जगहों पर काम अधूरा है, वहीं कहीं शुरू ही नहीं हुआ। इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जवाब देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है, निर्माण प्रारंभ किया जा चुका है और मुआवजे की प्रक्रिया भी तैयार कर ली गई है।
मंत्री के जवाबों को विधायक बघेल ने अधूरा बताते हुए दोबारा सवाल किए। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत और सरकार के जवाबों में फर्क है। इस दौरान सदन में माहौल और गरमा गया। कांग्रेस विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम, बाकी पेड़ दाई के नाम के नारे लगाए। नारेबाजी बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस विधायकों को कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया।
सत्र के बाद विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि वह मंत्री के जवाबों से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित से जुड़े सवालों पर सरकार स्पष्ट जवाब देने से बच रही है। विधायक ने कहा, जनता के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। यदि न्यायसंगत कार्य नहीं हुआ तो हम सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करेंगे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
