
- पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने गुणवत्ता जांची
- नाबालिका से दुष्कर्म : आरोपी कमल जनबंधु गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल
- मां बम्लेश्वरी की आरती में पुलिस टीम ने भक्ति भाव का संदेश दिया
- पुरवाही साहित्य समिति की मासिक काव्य गोष्ठी जरहामहका में सम्पन्न
- मिथलेश करुणा शील बौद्ध विहार के नए अध्यक्ष चुने गए, अभिषेक उपाध्यक्ष और अश्वनी सचिव बनाए गए
- आंबेडकर सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, प्रवीण कुटरे और पुष्पा वाघमारे ने ली जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में करियर काउंसलिंग और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
- ग्राम पंचायत सोमनी में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा समर्थित पंचों ने जताया विरोध
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत माथलडबरी अंतर्गत आने वाले ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ जल पहुंचने से गांव की तस्वीर बदल गयी है। ग्राम रेंगाकठेरा में लगभग 260 परिवार रहते हैं, जिन्हें पीने के लिए घर में ही स्वच्छ जल मिलने लगा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल की उपलब्धता को सुनिश्चित की जा रही है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पानी पहुंचाना है। जिससे ग्रामीण जीवन में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। सरपंच श्रीमती…
राजनांदगांव। जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत सिंघोला में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर शिविर का आयोजन किया गया। जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2025 अंतर्गत 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम सिंघोला में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने एवं लाभान्वित करने के उद्देश्य से स्टॉल लगाया गया। जिसमें कुल 177 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 79 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में जनपद…
राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का…
राजनांदगांव। राज्य सरकार की धान खरीदी नीति और जिले में चल रही धान खरीदी व्यवस्था से धान का विक्रय करना आसान हो गया है। शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति कि्ंवटल की दर से प्रति एकड़ 21 कि्ंवटल धान की खरीदी की जा रही है। किसानों की वास्तविक उपज को समर्थन मूल्य में खरीदी कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। शासन-प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर जिले के किसान बहुत खुश है। ग्राम परेवाडीह के किसान श्रीमती लक्ष्मी बंजारे ने बताया कि वे 30 क्विंटल धान विक्रय करने के लिए राजनांदगांव…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मिनीमाता बाजार चौक सोमनी में आयोजित गुरू घासीदास बाबा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष ने गुरू घासीदास बाबा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पण कर आशीर्वाद लिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने गुरू घासीदास बाबा जयंती के अवसर पर ग्राम सोमनी में अटल सद्भावना भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए और मॉडल जैतखाम निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी को गुरू घासीदास जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी का सफेद ध्वज शांति, सद्भावना,…
राजनांदगांव। रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित बहुप्रतिष्ठित 5वीं छत्तीसगढ़ हॉकी लीग-2025 का आयोजन 21 से 28 दिसंबर तक ढाबा रोड स्थित चिखली स्कूल मैदान में किया जाएगा। आठ दिनों तक चलने वाले इस अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में देश और प्रदेश की 12 चुनिंदा टीमें हिस्सा लेंगी और रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट को लेकर आयोजकों ने पुरस्कार राशि की भी घोषणा कर दी है। समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया ने अपने पूज्य पिता स्व. सुरजीत सिंह भाटिया की स्मृति में विजेता टीम को 31 हजार रुपए नगद देने की घोषणा की है। वहीं समाजसेवी बहादुर अली द्वारा अजीज मेमोरियल चैरिटेबल…
राजनांदगांव। खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के मार्गदर्शन में जिला राजनांदगांव द्वारा दिनांक 19 दिसंबर, 2025 को गांधी सभा गृह राजनांदगांव में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कोमल सिंह राजपूत अध्यक्ष जिला भाजपा राजनांदगांव के मुख्यातिथिय श्रीमती पूनम बिराज, श्रीमती रेखा पदम अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी के उपस्थिति में संपन्न हुआ। श्री राजपूत ने उद्घाटन समारोह के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार ने युवाओं को बढ़ाने के लिए कई अवसर प्रदान कर रहे है, जिसमें एक पहल युवा उत्सव भी है, इसे हम स्वामी विवेकानंद जी के याद में मनाते…
राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम आलीखूटा, रानीतराई में 17 से 23 दिसंबर 2025 तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन 17 दिसंबर को ग्राम सरपंच श्रीमती चमेली साहू की उपस्थिति में तथा रासेयो समन्वयक डॉ. जितेन्द्र कुमार दीवान एवं डॉ. अंजली अवधिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रामकुमारी धुर्वा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर में कुल 45 छात्राएं भाग ले रही हैं।…
मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजना-वार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भारती चंद्राकर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धीमी प्रगति वाले विकासखंडों में शीघ्र सुधार लाया जाए। सभी तकनीकी सहायकों को…
मोहला। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में बड़े पैमाने पर आवास निर्माण कार्यों को देखते हुए शासन ने स्थानीय युवाओं को राजमिस्त्री प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कुशल श्रमिकों की कमी को पूरा करना और युवाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भारती चंद्राकर ने आम नागरिकों से अपील की है कि इच्छुक युवक-युवतियां और महिलाएं अपने जनपद पंचायत कार्यालय में जाकर पंजीयन कराएं। योजना के तहत प्रत्येक 4-5 ग्राम पंचायत से 25-25 प्रतिभागियों का बैच तैयार किया जाएगा, जिन्हें आवास…