Close Menu
    What's Hot

    जिले की 498 सरकारी राशन दुकानों में उत्साहपूर्वक मनाया गया चावल उत्सव

    April 7, 2026

    सीईओ जिला पंचायत ने विकास कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

    April 7, 2026

    कलेक्टर ने टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंचों को किया सम्मानित

    April 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • जिले की 498 सरकारी राशन दुकानों में उत्साहपूर्वक मनाया गया चावल उत्सव
    • सीईओ जिला पंचायत ने विकास कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
    • कलेक्टर ने टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंचों को किया सम्मानित
    • कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए अहम निर्देश, अवैध रेत खनन व खाद्य सुरक्षा पर जोर
    • बरेली में चमकी राजनांदगांव की कनक जोगी, राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल में जीता कांस्य पदक
    • विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गांवों में जागरूकता कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
    • मोतीपुर में शुरू हुई प्याऊ घर सेवा, राहगीरों को मिलेगा शीतल जल
    • कठिन साधना में बैठे गुरू निर्वाण अनंतानंद उदासीन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजना-वार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भारती चंद्राकर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि धीमी प्रगति वाले विकासखंडों में शीघ्र सुधार लाया जाए। सभी तकनीकी सहायकों को आवास मित्रों की लगातार मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, श्रमिकों और मिस्त्रियों की कमी को देखते हुए स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार कर आवास निर्माण कार्यों में लगाया जाएगा। स्वीकृत आवासों का निर्माण न होने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आत्मसमर्पित नक्सली और नक्सल प्रभावित परिवारों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    कलेक्टर ने मनरेगा के तहत डबरी, नया तालाब, गहरीकरण, मुर्गी सेट, पशु शेड जैसे ग्रामीण रोजगारमूलक कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने और ग्रामीणों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। एनआरएलएम योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लखपति दीदी, महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना और कृषक उत्पादक संगठन जैसी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

    बैठक में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों की स्वीकृति और पूर्णता, जियोटेक प्रविष्टि की समीक्षा, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट की क्रियाशीलता, पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र, अटल डिजिटल भवन निर्माण और महतारी सदन से संबंधित जानकारी भी ली गई।

    कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले में सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    जिले की 498 सरकारी राशन दुकानों में उत्साहपूर्वक मनाया गया चावल उत्सव

    April 7, 2026

    सीईओ जिला पंचायत ने विकास कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

    April 7, 2026

    कलेक्टर ने टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंचों को किया सम्मानित

    April 7, 2026

    कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए अहम निर्देश, अवैध रेत खनन व खाद्य सुरक्षा पर जोर

    April 7, 2026

    बरेली में चमकी राजनांदगांव की कनक जोगी, राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल में जीता कांस्य पदक

    April 7, 2026

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गांवों में जागरूकता कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    April 7, 2026
    Top Posts

    आर्थिक मदद के नाम पर संगठित ठगी का पर्दाफाश, लाखों की धोखाधड़ी का मामला उजागर

    April 3, 202632 Views

    कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु नवोदय विद्यालय में आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

    April 3, 202629 Views

    कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान हेतु रेंगाकठेरा मंडल की अहम बैठक बुंदेलीकला में संपन्न

    April 3, 202619 Views

    अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमसुल आलम ने मंत्रालय में स्वास्थ्य व प्रशासनिक समस्याओं पर रखी आपत्ति

    March 26, 202611 Views

    मानव मंदिर चौक में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का भव्य स्वागत

    April 1, 20266 Views

    मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी का ममता नगर में भव्य स्वागत

    April 1, 20266 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.