Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त एक आवेदन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दो बच्चों को मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत स्पॉनसरशिप योजना में शामिल किया। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला ने कलेक्टर से आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनके दो नाती स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। इनके पिता का देहांत हो चुका है और माता बच्चों को छोड़कर अन्यत्र चली गई हैं। महिला ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और बच्चों का पालन-पोषण करना उनके लिए कठिन है। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और पालन-पोषण के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। कलेक्टर…

Read More

राजनांदगांव। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में तेजी से धान खरीदी की जा रही है। शासन किसानों की उपज को समर्थन मूल्य में खरीदी कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। आर्थिक मजबूती से किसान अपने सपने पूरा करने के लिए सक्षम हो रहे है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम तुमड़ीलेवा के किसान भोलाराम पटेल ने बताया कि वे धान उपार्जन केन्द्र गठुला में 30 क्विंटल धान बिक्री करने आए हैं। उनके पास 9 एकड़ खेती जमीन है। जिसमें परंपरागत खेती करते हुए धान की फसल लेते हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों के लिए पहली बार राज्य स्तरीय रोगी सहायता समूह की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के स्वास्थ्य प्रबंधन, उचित देखभाल और परिवारों के लिए मार्गदर्शन पर जोर दिया गया। कलेक्टर यादव ने बच्चों और परिवारों से कहा कि टाइप-1 डायबिटीज चुनौतीपूर्ण बीमारी है, लेकिन सही उपचार और परिवार तथा समाज के सहयोग से बच्चों का जीवन सामान्य रूप से चल सकता है। उन्होंने बच्चों को अपने पढ़ाई और जीवन में सावधानी बरतने की सलाह दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी…

Read More

राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का…

Read More

राजनांदगांव। राज्य शासन की पारदर्शी और सुव्यवस्थित नीति से किसानों का जीवन बदल रहा है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना से किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है। जिससे वे अपने सपनों को पूरा करने में समक्ष हो रहे हैं। किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खपरीकला के किसान देवदास वर्मा ने धान उपार्जन केन्द्र भानपुरी में 146 कि्ंवटल धान का विक्रय किया है। किसान देवदास बहुत खुश दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वे शासन द्वारा धान…

Read More

राजनांदगांव। उद्यानिकी विभाग एवं अम्मा पॉम प्लान्टेशन लिमिटेड द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम लभानिनभाठा में कृषकों को आयल पॉम की खेती के विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आयल पॉम की खेती के साथ-साथ तेल का उपयोग, महत्व एवं खाद्य मूल्य के साथ-साथ इसकी खेती की तकनीकी जानकारी कृषकों को प्रदान की गई। कम्पनी के प्रतिनिधि सिद्धार्थ चन्द्राकर द्वारा पौधरोपण से लेकर पौधों की देखरेख, सिंचाई, उत्पादन एवं कुल शुद्ध आय के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी आरके मेहरा द्वारा ऑयल पॉम की खेती हेतु अनुदान के विषय में विस्तार से जानकारी दी…

Read More

छुईखदान। दनिया-अतरिया-उदयपुर-हनईबन क्षेत्र में प्रस्तावित चुना पत्थर खदान और श्री सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में चल रहा किसान आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। आंदोलन की कमान महिलाओं के हाथों में सौंपे जाने के साथ ही यह संघर्ष जन आंदोलन का रूप लेने लगा है। इसी क्रम में किसानों और ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए किसान अधिकार संघर्ष समिति का गठन किया गया है। किसान अधिकार संघर्ष समिति की अध्यक्ष लुकेश्वरी जंघेल को बनाया गया है, जबकि प्रियंका जंघेल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आंदोलन को मार्गदर्शन देने के लिए गिरवर जंघेल और मोतीलाल…

Read More

राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संगठनात्मक व्यवस्था के तहत राजनांदगांव जिले के लिए धनंजय पांडेय को जिला संयोजक नियुक्त किया है। संगठन की ओर से बताया गया कि यह नियुक्ति उनकी निष्ठा, अनुभव और संगठन के प्रति निरंतर समर्पण को देखते हुए की गई है। नवनियुक्त जिला संयोजक धनंजय पांडेय के नेतृत्व में जिलेभर में विद्यार्थी परिषद की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। उनका फोकस छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने, शैक्षणिक संस्थानों में सकारात्मक और अनुशासित माहौल बनाने तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से…

Read More

राजनांदगांव। 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। महिला वर्ग का पहला मैच शिवनगर बुल्स विरुद्ध शांति नगर नगर स्ट्राइकर्स के मध्य खेला गया, जिसमें शांति नगर स्ट्राइकर ने मैच मे 3-2 से जीत हासिल की। शांति नगर स्ट्राइकर्स की ओर से उर्वशी यादव, मोनिष्का विश्वकर्मा एवं तूलिका वर्मा ने 1-1 गोल किये, तो वहीं शिवनगर बुल्स की ओर से एकता एवं उन्नति निषाद ने अमल चौबे एवं उदित मनी साहू ने 1-1 गोल किए। बालक वर्ग का पहला मैच उत्तरप्रदेश विरुद्ध कबीर धाम के मध्य खेला गया,…

Read More

राजनांदगांव। सुशासन सप्ताह–प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत भर्रेगांव में शिविर का आयोजन किया गया। जिले में सुशासन सप्ताह 2025 के तहत लगातार गांवों में शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने और ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। शिविर के दौरान कुल 449 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 95 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में आधार कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध रही, जिसके तहत 17 नए आधार कार्ड बनाए…

Read More