Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। अजमेर शरीफ दरगाह के 814वें उर्स के पावन अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से भेजी गई चादर दरगाह में पेश की गई। चादर राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के साथ राजस्थान प्रभारी अब्दुल कलाम खान ने अकीदत के साथ चढ़ाई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) नेता टीकाराम जूली, विधायक रफीक खान, विकास चौधरी, अमीन कागजी, जाकिर गैसावत, धर्मेंद्र राठौर, पूर्व मंत्री नसीम अख़्तर, राजकुमार जयपाल, पूर्व चेयरमैन आबिद कागजी, अमीन पठान सहित कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। चादर चढ़ाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष…

Read More

राजनांदगांव। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शिवसेना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया। शहर के फौव्वारा चौक से गुरुनानक चौक तक जुलूस निकालकर पुतला फूंका गया। इसी कड़ी में डोंगरगांव के बस स्टैंड में भी शिवसैनिकों ने प्रधानमंत्री यूनुस का पुतला दहन किया। शिवसेना जिलाध्यक्ष आकाश सोनी ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं की निर्मम हत्या, मंदिरों में तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं को लेकर शिवसेना ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं पर बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री की चुप्पी से शिवसेना में भारी…

Read More

राजनांदगांव। आदिवासी एवं वन पर निर्भर समुदायों के सशक्तिकरण के लिए जन कल्याण सामाजिक संस्थान ने 24 दिसंबर को मानपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोराचा, हलोरा और कदाड़ी में पेसा दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी पुरुष-महिलाएं, ग्राम सभा सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पेसा अधिनियम (पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार अधिनियम, 1996) के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना और ग्राम सभा को सशक्त बनाना था। आयोजन में ग्राम सभा के अधिकार, दायित्व, निर्णय प्रक्रिया के साथ-साथ जल-जंगल-जमीन और पारंपरिक संसाधनों पर समुदाय के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की…

Read More

राजनांदगांव। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली ने जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी की जिलाधीश के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को कार्यवाही करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली ने अपने शिकायत में कहा कि शहर राजनांदगांव में स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान सोसायटी, समूह एवं अन्य के द्वारा वर्तमान में संचालित किया जा रहा है, जिसे जिले में पदस्थ जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी द्वारा समिति के सदस्यों को बुला-बुलाकर धमकी दिया जा रहा है और कोरे कागज पर राशन दुकान नहीं चला सकते है, करके सील लगवाकर साईन कराया…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक राजनांदगॉव डॉ0 रमन सिंह के दूरदर्शिता एवं सतत् प्रयासों से अब राजनांदगॉव जिला अंतर्गत खाद (उर्वरक) संयंत्र स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिसपर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव ने इसे राजनांदगॉव जिले की जनता के लिये डॉ0 रमन सिंह की एक और अनमोल सौगात करार दिया है। महापौर ने बताया है कि 23 दिसंबर को रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार और गैस एथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने छत्तीसगढ़ में ग्रीनफील्ड गैस आधारित उर्वरक परियोजना विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर…

Read More

राजनांदगांव। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार जी.ई. रोड स्थित अटल परिसर में नगर निगम द्वारा सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महापौर मधुसूदन यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। निगम अध्यक्ष…

Read More

राजनांदगांव। रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित 5वीं छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के अंतर्गत महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला एवं पुरस्कार वितरण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन अवसर पर महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए नारी शक्ति का उत्सव मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ आईएएस सुरुचि सिंह रहीं, जबकि अध्यक्षता समाजसेविका रेखा संतोष पांडेय ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में हेमलता प्रजापति, भारती लारिया, कमलेश्वरी वर्मा, पूर्णिमा पटेल, तृप्ति निषाद, कंचन मेश्राम, बबीता लिल्हारे, सरिता चौबे, रजनी टेम्बुलकर एवं रीना ठाकुर उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को…

Read More

राजनांदगांव। मोहारा क्षेत्र में शराब दुकान बंद कराने की मांग को लेकर गुरूवार को नंदई चौक से दल्ली जाने वाले मार्ग पर जमकर हंगामा हुआ। वार्डवासियों ने शराब दुकान बंद करने की मांग को लेकर करीब 6 घंटे तक चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। वार्डवासियों के आह्वान पर अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसूल आलम कार्यकर्ताओं के साथ चक्काजाम में पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और शराब दुकान को तत्काल बंद करने की मांग की। लगातार प्रदर्शन के बाद आबकारी विभाग, नजूल अधिकारी और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में 5 लाख से अधिक कर्मचारी और अधिकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। संविदा कर्मचारी, मध्याह्न भोजन कर्मचारी, स्कूल सफाई कर्मचारी, शिक्षक, पटवारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, डीईओ, बीईओ, तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर, राजस्व अधिकारी, क्लर्क, लेखापाल सहित लगभग सभी विभागों के कर्मचारी और अधिकारी 29, 30 और 31 दिसंबर को राज्यभर के सभी कार्यालयों में हड़ताल करेंगे। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में तीन दिवसीय निश्चितकालीन आंदोलन होगा। संगठन ने…

Read More

अंबागढ़ चौकी। बीते दिनों कांकेर जिले में सर्व समाज के कार्यकर्ताओं के साथ हुई घटना के विरोध में प्रदेशव्यापी बंद के आह्वान पर अंबागढ़ चौकी में साप्ताहिक बाजार के दिन भी दुकानों और प्रतिष्ठानों ने ताला लगा दिया। केवल मेडिकल और डेयरी उत्पाद की दुकानों को छोड़कर सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सर्व समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक दिन पूर्व मंगलवार शाम बाइक रैली निकालकर लोगों से बंद की अपील की थी। इसके प्रभाव से बाजार का प्रमुख दिन होने के बावजूद व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह ठप रही। यह बंद कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा…

Read More