
- मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में पुलिस को बड़ी कामयाबी, माओवादियों का हथियार जखीरा बरामद
- पेट्रोल-डीजल कंपनियों को लाभ देने एक्साइज ड्यूटी कम की भाजपा सरकार ने : शाहिद भाई
- चिखली–खैरागढ़ सड़क निर्माण में नाली निर्माण अनिवार्य : ओमप्रकाश साहू
- हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन
- केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण परियोजनाओं का किया अवलोकन
- जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा
- बृजकिशोर सुरजन उदयाचल के अध्यक्ष मनोनित, अतुल रायचा को सचिव व अशोक मोदी को कोषाध्यक्ष की पुनः जिम्मेदारी
- सत्यम जयसवाल बने नगर सहसंयोजक, हिंदू जागरण मंच में खुशी की लहर
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला में मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को दवा नहीं, दिनचर्या चाहिए : वात, पित्त, कफ और औषधीय रसोई विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य विशेषज्ञ डॉ. गणेश पांडेय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर और मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती पूजन से हुआ। इसके बाद, प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए पौधा भेंट किया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों…
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच हिंदू जागरण मंच राजनांदगांव द्वारा महान संत और आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम केसर नगर स्थित कालीबाड़ी प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर हुआ शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन, आध्यात्मिक विचारों और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने मानवता को प्रेम, सहिष्णुता और…
राजनांदगांव। आज दिग्विजय कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य का पुतला फूंका और जमकर प्राचार्य के विरोध में नारेबाजी की। ज्ञात हो कि महाविद्यालय में जबसे प्राचार्य सुचित्रा गुप्ता ने प्रभार सम्हाला है, तब से महाविद्यालय में व्यवस्था पूरी तरह चरमराया हुआ है। महाविद्यालय के दिनांक 16 फरवरी को कुछ विद्यार्थियों का मोबाइल मैडम द्वारा जबरदस्ती छीना गया, जिसके विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और मोबाइल को वापस विद्यार्थियों को दिलवाया। तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा सभी विद्यार्थियों का मोबाइल तो वापस किया, लेकिन सभी के नाम, मोबाइल नंबर, पिता का नाम…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल ने कलेक्टर को एक शिकायत पत्र सौंपते हुए वाइडनेयर मे. हा. से. इंग्लिश मीडियम स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पॉल का आरोप है कि यह स्कूल लालबाग स्थित 150,000 वर्ग फीट शासकीय भूमि पर संचालित हो रहा है, जो राजगामी संपदा न्यास, जिला राजनांदगांव की संपत्ति है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन कलेक्टर ने 1976 में इस भूमि पर स्कूल को संचालन की अनुमति दी थी। श्री पॉल के अनुसार, शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून की धारा 12 की उपधारा 2 और 12 नवंबर 2021 को भारत सरकार के…
राजनांदगांव। अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में राजनांदगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल, थाना बागनदी और थाना डोंगरगढ़ की संयुक्त कार्रवाई में दो अलग-अलग मामलों में 29 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब (260.8 बल्क लीटर) जब्त की गई। शराब की कुल कीमत 3,02,610 रुपए आंकी गई है। कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त दो चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री व वाहनों की कुल कीमत करीब 18 लाख रुपए बताई गई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
राजनांदगांव। लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर द्वारा ऑनलाईन आरटीई के माध्यम से निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत 2026-27 के लिए प्रवेश के कार्यवाही के संबंध में समय-सारणी जारी की गई। जिसके अनुसार आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 का कार्य किया जाना है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी समय-सारणी अनुसार सत्र 2026-27 में दो चरणों कार्य किया जाएगा। पहला चरण में 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक स्कूल प्रोफाईल अपडेट कार्य किया जाएगा। नोडल प्राचार्य , डीईओ द्वारा सत्यापन (सीट प्रकटीकरण) 1 जनवरी 2026 से 7 फरवरी 2026,…
राजनांदगांव। जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन में लगातार उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जा रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत उपभोक्ताओं को अधिकतम 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। जिससे सोलर रूफटॉप स्थापना जनसामान्य के लिए अधिक किफायती और सुलभ हो गई है। जिले में अब तक 8228 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 3518 लाभार्थियों का वेंडर चयन पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही 1340 घरों में सोलर पैनलों की स्थापना पूरी हो चुकी है और 875 उपभोक्ताओं को सब्सिडी…
राजनांदगांव। अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा की उपस्थिति में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ई-ऑफिस, ई-एचआरएमएस एवं स्पैरो सॉफ्टवेयर विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर सुश्री पूजा सेनपाल एवं सुश्री मुस्कान जादवानी ने प्रशिक्षण के दौरान ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन फाइल संचालन, ई-नोटिंग, पत्राचार प्रबंधन, दस्तावेज अपलोडिंग एवं डिजिटल हस्ताक्षर के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ई-एचआरएमएस पोर्टल पर सेवा पुस्तिका संधारण, अवकाश प्रबंधन एवं कर्मचारी प्रोफाइल अपडेट की प्रक्रिया को बताया…
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जिला कौशल विकास प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा जिले में युवाओं को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में प्रभावी सिद्ध हो रहे है और कौशल उन्नयन होने से युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा निजी संस्थाओं में रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम टेड़ेसरा निवासी हर्ष साहू ने डोमेस्टिक डाटा एण्ट्री ऑपरेटर का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षण उपरांत उन्हें निजी संस्था टेक्नोटास्क में रोजगार प्राप्त…
राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय निकाय, कृषि विभाग के अधिकारी, बैंकर्स एवं वेन्डर्स की बैठक ली। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराकर सूर्यसभा का आयोजन कर जनसामान्य को प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड और ग्रामीण…