Close Menu
    What's Hot

    पेट्रोल-डीजल कंपनियों को लाभ देने एक्साइज ड्यूटी कम की भाजपा सरकार ने : शाहिद भाई

    March 29, 2026

    चिखली–खैरागढ़ सड़क निर्माण में नाली निर्माण अनिवार्य : ओमप्रकाश साहू

    March 29, 2026

    हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • पेट्रोल-डीजल कंपनियों को लाभ देने एक्साइज ड्यूटी कम की भाजपा सरकार ने : शाहिद भाई
    • चिखली–खैरागढ़ सड़क निर्माण में नाली निर्माण अनिवार्य : ओमप्रकाश साहू
    • हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन
    • केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण परियोजनाओं का किया अवलोकन
    • जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा
    • बृजकिशोर सुरजन उदयाचल के अध्यक्ष मनोनित, अतुल रायचा को सचिव व अशोक मोदी को कोषाध्यक्ष की पुनः जिम्मेदारी
    • सत्यम जयसवाल बने नगर सहसंयोजक, हिंदू जागरण मंच में खुशी की लहर
    • सोमनी पुलिस ने वाद-विवाद कर शांति भंग करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा
    राजनांदगांव

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले में राजस्व सेवाओं को और अधिक सुलभ, पारदर्शी व त्वरित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए ग्राम पंचायतों में राजस्व संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज ग्राम पंचायत सांकरा का आकस्मिक आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में राजस्व प्रकरणों के संबंधित आवेदन लिए जा रहे है। जिससे अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन जैसे राजस्व प्रकरणों को ग्राम पंचायत स्तर पर ही 15 दिनों के भीतर निराकृत किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे लोगों को तहसील कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे नागरिकों के समय एवं श्रम की बचत हो रही है। इसके साथ ही नागरिकों को सहूलियत भी मिल रही है। उन्होंने ग्राम पंचायतों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में गांवों में मुनादी कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने वहां उपस्थित किसानों से बातचीत कर उनके राजस्व संबंधी आवेदन के निराकरण की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई बार तहसील कार्यालय जाना पड़ता था, परंतु अब वही काम ग्राम पंचायत में ही निराकरण होने से काफी राहत मिली है। किसानों ने बताया कि यह बहुत अच्छी पहल है। ग्राम पंचायत में राजस्व संबंधित समस्याओं का निराकरण होने से बड़ी राहत मिलती है। किसान डुलेश कुमार बंजारे ने बताया कि उन्होंने फौती नामांतरण के लिए कुछ दिन पूर्व ग्राम पंचायत में आवेदन किया था और शीघ्र उनका फौती नामांतरण हो गया। इस व्यवस्था से उनका समय, राशि और श्रम की बचत हुई है और बहुत ही पारदर्शी एवं आसानी से फौती नामांतरण हो गया है। इससे वे बहुत खुश है।
    कलेक्टर ने बताया कि इस अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में पीछले 6 माह में 1500 से ज्यादा राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इसके लिए आवेदन प्राप्त होने के 15 दिवस के भीतर निराकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में राजस्व संबंधित समस्याओं का निराकरण अब ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बनकर उभर रही है।
    ग्राम सांकरा के किसान डुलेश कुमार बंजारे ने बताया कि उन्होंने फौती नामांतरण के लिए कुछ दिवस पूर्व ही आवेदन ग्राम पंचायत में किया था। जिसके बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही उनका फौती नामांतरण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले कई बार तहसील जाना पड़ता था, अब एक ही जगह सब काम हो जाता है। जिससे उनका समय, श्रम की बचत के साथ पूरी पारदर्शी तरीके से निराकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि फौती नामांतरण होने से समर्थन मूल्य में फसल विक्रय करने, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, केसीसी जैसी योजनाओं का लाभ अब आसानी से मिल पाएगा। ग्राम सांकरा के अन्य किसान देव सिंह निषाद ने भी ग्राम पंचायत में आवेदन करने के पश्चात निर्धारित समय-सीमा में उनका फौती नामांतरण किया गया है। जिससे वे अपनी खुशी जाहीर की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, जनपद पंचायत सीईओ मनीष साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    पेट्रोल-डीजल कंपनियों को लाभ देने एक्साइज ड्यूटी कम की भाजपा सरकार ने : शाहिद भाई

    March 29, 2026

    चिखली–खैरागढ़ सड़क निर्माण में नाली निर्माण अनिवार्य : ओमप्रकाश साहू

    March 29, 2026

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण परियोजनाओं का किया अवलोकन

    March 29, 2026

    बृजकिशोर सुरजन उदयाचल के अध्यक्ष मनोनित, अतुल रायचा को सचिव व अशोक मोदी को कोषाध्यक्ष की पुनः जिम्मेदारी

    March 29, 2026

    सत्यम जयसवाल बने नगर सहसंयोजक, हिंदू जागरण मंच में खुशी की लहर

    March 29, 2026

    सोमनी पुलिस ने वाद-विवाद कर शांति भंग करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    March 29, 2026
    Top Posts

    अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमसुल आलम ने मंत्रालय में स्वास्थ्य व प्रशासनिक समस्याओं पर रखी आपत्ति

    March 26, 20264 Views

    पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अब्दुल कलाम खान बनाए गए इलेक्शन कमेटी के संयोजक

    March 25, 20264 Views

    हिंदू जागरण मंच ने हिंदू नव वर्ष, नवरात्रि और झूलेलाल जयंती मनाई

    March 22, 20263 Views

    जवाहर नवोदय विद्यालय में करियर काउंसलिंग और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

    March 27, 20262 Views

    जूनी हटरी के राम मंदिर में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया रामोत्सव

    March 26, 20262 Views

    विपिन यादव का निर्देश : हर बूथ तक पहुंचे पदाधिकारी, जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

    March 26, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.