Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू ने चार नए श्रम संहिता को कर्मचारी व मजदूरों के लिए अनुचित बताया है। इन चार श्रम संहिता के चलते बढ़ती हुई महंगाई के दौर में कर्मचारी और मजदूरों का जीवन यापन मुश्किल हो जाएगा। वहीं कंपनी मालिक, ठेकेदार और एजेंसियों की मनमानी पर कोई अंकुश नहीं रहने से कर्मचारी और मजदूरों का शोषण होगा। इसलिए सरकार को तत्काल निर्णय लेते हुए इन चार नए श्रम संहिता को वापस लेना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू ने बताया कि देश में 29 श्रम कानून लागू था। इन कानूनों…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने केंद्र सरकार द्वारा नये श्रम कानून में बदलाव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस कानून से जहां श्रमिकों के मौलिक अधिकारों का हनन होगा, वहीं मजदूरों के छटनी पर सरकार का नियंत्रण नहीं रहेगा, क्योंकि पहले जब कांग्रेस की सरकार ने श्रम कानून बनाया था, जहां 100 से अधिक कर्मचारी होते थे वहां छटनी के पूर्व सरकार की अनुमति आवश्यक थी, लेकिन अब नए कानून में 300 से कम किसी कंपनी में कर्मचारी है तो वह सरकार के बिना अनुमति के मजदूरों की छटनी कर सकता है, जो नौकरी…

Read More

राजनांदगांव। जमीन की बढ़ी गाइडलाइन दरों को वापस लेने की मांग को लेकर राजनांदगांव के जयस्तंभ चौक में आमजनों का धरना शनिवार को पाँचवें दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही चौक पर जुटे और नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गाइडलाइन दरों में हुई वृद्धि आम जनता पर सीधा आर्थिक बोझ डालने वाली है। आमजन का कहना है कि नई दरों से कृषि भूमि से लेकर आवासीय और व्यवसायिक संपत्तियों के पंजीयन शुल्क में भारी बढ़ोत्तरी होगी। वहीं नई रजिस्ट्री पर लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी भी बढ़ गई है, जिससे जमीन खरीद-बिक्री…

Read More

दुर्ग। राजीव भवन दुर्ग में आज कांग्रेस के तीनों जिला अध्यक्ष दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस के राकेश ठाकुर,दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर का पदभार ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ पदभार में प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू विधायक देवेंद्र यादव पूर्व विधायक अरुण वोरा की विशेष उपस्थिति में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों ने पदभार ग्रहण किया कार्यक्रम के पूर्व नेताओं ने और नवनियुक्त जिला अध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व मोतीलाल वोरा हुआ पूर्व दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्व वासुदेव चंद्राकर जी के चित्र…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने राज्य के नए स्वास्थ्य संचालक एवं मिशन संचालक, आईएएस संजीव कुमार झा से नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य विभाग के सेक्टर-19 भवन में सौजन्य भेंट की। हाल ही में प्रशासनिक फेरबदल में पदस्थापित हुए श्री झा ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर संघ प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। भेंटवार्ता के दौरान संघ पदाधिकारियों ने अपने संगठन की लंबित मांगों और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। संघ ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री श्री…

Read More

राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने आज जिला पदाधिकारियों के साथ ढाबा सोसाइटी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन द्वारा की गई चाक-चौबंद व्यवस्था और पारदर्शिता की सराहना की। कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सर्वाधिक मूल्य तय किया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान नियमित रूप से खरीदी जा रही है। साथ ही, शासन द्वारा समय पर डिजिटल भुगतान भी किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि प्रतिदिन धान खरीदी की दैनिक लिमिट…

Read More

मोहला। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कड़ा कदम उठाया है। ग्राम बहोरनभेड़ी के किसान देवीलाल साहू ने शिकायत की थी कि छछानपहरी उपार्जन केंद्र में केंद्र प्रभारी गिरधर साहू ने नमी का बहाना बनाकर उनके 10 कट्टा धान रख लिया। शिकायत की जांच तत्काल कराई गई। सहायक आयुक्त सहकारिता, खाद्य अधिकारी और नोडल अधिकारी की टीम ने किसान की मौजूदगी में केंद्र का निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर किसान को उनका 10 बोरी धान वापस कर दिया गया। कलेक्टर ने प्रमाणित शिकायत के आधार पर…

Read More

मोहला। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण जिला प्रशासन के नेतृत्व में कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. विजय खोबरागड़े के मार्गदर्शन में 2 से 4 दिसंबर तक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के 167 स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। इनमें मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एएनएम और एमपीडब्ल्यू शामिल थे। स्वास्थ्य कर्मियों ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य…

Read More

मोहला। जिले में धान खरीदी का कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह बात कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित कृषि, खाद्य, कोऑपरेटिव एवं राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक में कही। कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी जारी है और नोडल अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर स्टॉक वेरिफिकेशन, बारदाना की स्थिति, आर्द्रता मापी यंत्र, तौल और अन्य…

Read More

राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में लूट के मामले में 2 नाबालिकों को हिरासत में लेकर संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाईटर वाला बटनदार चाकू, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और नगदी 300 रुपये जप्त की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 27.11.2025 को गोंदिया, महाराष्ट्र निवासी प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी के साथ आईसक्रीम फालूदा बनाने ट्रेन से राजनांदगांव आया और रेलवे स्टेशन से पैदल जा रहा था। रात लगभग 1 बजे बॉम्बे ऑटो पार्ट्स और राम दरबार के मध्य ट्रैक्टर शोरूम…

Read More