
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 16 अक्टूबर को प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों से मुलाकात करेंगे। इसी कड़ी में कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज प्रयास आवासीय विद्यालय में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने इसके साथ ही बालिका छात्रावास और बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री यादव ने प्रयास आवासीय विद्यालय में पर्याप्त प्रकाश और माईक की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने बालिका छात्रावास में सभी कार्यों के लिए महिला स्टॉफ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिका छात्रावास में 24 घंटे महिला सहायक अधीक्षिका की ड्यूटी लगाने कहा। परिसर में पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे, लाईट लगाने…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना से सुरक्षा के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान जहां दुर्घटना हुई है तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन करते हुए वहां सुधार एवं मरम्मत कार्य करना है। सड़क दुर्घटना से मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विशेष तौर पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नागरिकों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करें। वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाने वाले नागरिकों पर…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 13 से 26 अक्टूबर 2025 तक विशेष सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव में कार्यालय जिला पंचायत के सामने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित एवं उत्पादित गुणवत्तायुक्त सामग्री की विक्रय सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी सह विक्रय में सभी विकासखंडों से स्वसहायता समूह के सदस्यों द्वारा निर्मित एवं उत्पादित सामग्री का प्रदर्शन स्टॉल के माध्यम से किया गया। विक्रय सह प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में जनसामान्य एवं शासकीय विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि सभी अधिकारी सक्रियता एवं तत्परता से कार्य करेंगे तथा निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचेंगे और मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बेहतरीन कार्य करेंगे। जनमानस के साथ अधिकारियों का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कलेक्टर्स कान्फ्रेंस में जिले में चल रहे पोट्ठ लईका नवाचार की प्रशंसा की गई है। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के अच्छे परिणाम मिल रहे है। आगे भी जिले में विकास कार्यों के लिए नवाचार जारी रहेंगे। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तर पर मलेरिया डेंगू एवं विभिन्न वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं बचाव हेतु जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में मलेरिया, डेंगू रोग से बचाव के संबंध में वाद-विवाद, चित्रकला सहित अन्य प्रतियोगिताओं सहित अन्य जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेमोंटो प्रदान कर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में जिला प्रबंधक शहरी कार्यक्रम पूजा मेश्राम, जिला मलेरिया सलाहकार संगीता पाण्डे, जिला सलाहकार एनटीसीपी निहारिका…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 एवं 16 अक्टूबर 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12.30 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक राजनांदगांव शहर के शिवनाथ वाटिका में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक स्टेट स्कूल ग्राउण्ड राजनांदगांव में आयोजित संगीत संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। विधानसभा अध्यक्ष रात्रि 10.10 बजे…
डोंगरगढ़। विकास कार्यों को निरंतर गति देते हुए डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने ग्राम पंचायत गुमानपुर में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस नई सड़क के निर्माण से गुमानपुर और आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि यह सड़क गांव के विकास में सहायक सिद्ध होगी और लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है। इसके पश्चात विधायक हर्षिता बघेल ने गुमानपुर पंचायत के आश्रित ग्राम कुसुमकुआ में नवनिर्मित आदिवासी भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह भवन स्थानीय आदिवासी समुदाय के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र…
डोंगरगढ़। वनांचल क्षेत्र ग्राम सीतागोटा में रजत जयंती महोत्सव एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन एसबीआई फाउंडेशन, एसजी ग्लोबल, शिखर युवा मंच एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चारभाटा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर की शुरुआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष गिरवर साहू, श्याम यादव, सरपंच बबिता टेंभूरकर, दुर्गेश साहू, सुरेंद्र सेउतकर एवं बीएमओ सुचिता श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गिरवर साहू…
राजनांदगांव। शहर में संचालित पाठ्यपुस्तक निगम के डिपो को बंद करने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डिपो को यथावत संचालित रखने की मांग की है। पॉल ने बताया कि राजनांदगांव के डीपों से हर साल 652 संकुलों को करीब 22 लाख सरकारी पुस्तकें वितरित की जाती हैं। इसके अलावा, 615 हाई स्कूलों को 80 हजार, 826 प्राइवेट स्कूलों को 5 लाख और 101 आत्मानंद स्कूलों को 90 हजार किताबें मिलती हैं। डिपो के बंद होने से फैलेगी अव्यवस्था क्रिस्टोफर पॉल का…
राजनांदगांव। जिले के युवा वेटलिफ्टर रेहान खान ने अपनी दमदार प्रदर्शन से एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। बलौदा बाजार में आयोजित ओपन जूनियर स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में रेहान ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राजनांदगांव मुस्लिम समाज जामा मस्जिद के मीडिया प्रभारी सैय्यद अफजल अली ने बताया कि वेटलिफ्टर रेहान खान पिता मजहर खान ने 94 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्नैच में 120 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 151 किलोग्राम वजन उठाया। इस तरह रेहान ने कुल 271 किलोग्राम वजन उठाकर ओपन जूनियर स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में…