Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। शासन की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति से धान उपज का बेहतर मूल्य मिलने पर जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केन्द्र सुकुलदैहान में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान के किसान शंकर लाल साहू धान विक्रय करने आए थे। किसान शंकर ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ 76 डिसमिल जमीन है, जिसमें उन्होंने धान की फसल ली थी। जिसकी उपज इस वर्ष बहुत अच्छी हुई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन मोबाईल एप्प टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटवाकर धान खरीदी केन्द्र सुकुलदैहान में साढ़े 57 कि्ंवटल धान…

Read More

राजनांदगांव। नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में नशा मुक्ति शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग एवं समता जनकल्याण समिति द्वारा डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव के ऑडिटोरियम में नशा मुक्ति शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर मधुसूदन यादव ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। महापौर मधुसूदन यादव ने कार्यक्रम की महत्ता के संबंध में जानकारी देते हुए कहा…

Read More

राजनांदगांव। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना से किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। जिले के किसानों को राज्य शासन की किसान हितैषी योजनाओं से इस वर्ष भी लाभ मिल रहा है। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के वास्तविक उपज को समर्थन मूल्य, ऑनलाईन टोकन, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से धान विक्रय करना बहुत आसान हो गया है। इससे किसानों में हर्ष और उत्साह है। राजनांदगांव जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की वास्तविक उपज की तेजी से खरीदी की जा रही है। किसान ऑनलाईन मोबाईल एप्प टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटवाकर धान…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव के लिए आज अत्यंत हर्ष का दिन रहा, जब राष्ट्रीय जल मिशन कार्यक्रम अंतर्गत राजनांदगांव जिले को एक साथ दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के कर कमलों से यह सम्मान प्रदान किया गया। राजनांदगांव जिला, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रतियोगिता में विभिन्न चरणों के निरीक्षण, पर्यवेक्षण एवं मूल्यांकन के बाद ईस्ट जोन का बेस्ट जिला चुना गया। यह पुरस्कार जिले के कलेक्टर जितेंद्र यादव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने प्राप्त किया। उसी कार्यक्रम…

Read More

राजनांदगांव। सरकार समर्थन मूल्य में धान खरीदी सहकारी समितियों के माध्यम से करती है, वर्तमान में सहकारी समितियों द्वारा अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जा रहा है। कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से धान खरीदी का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। जिसका खामियाजा धान बेचने आए अन्नदाताओं को भुगतना पड़ रहा है। जबकि हड़ताल में जाने से पहले ही सहकारी समिति के कर्मचारी संघ ने सरकार को अवगत करा दिया था पर उनकी मांगों और समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई सार्थक पहल अब तक नहीं की गई। उलटा उन समितियों के…

Read More

राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), राजनांदगांव इकाई ने मंगलवार को स्थानीय एसटी हॉस्टल में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन किया। यह आयोजन महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को समर्पित था। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक संघर्ष और बलिदान से परिचित कराना था। कार्यक्रम में हॉस्टल के विद्यार्थियों सहित स्थानीय नागरिक और अभाविप के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नगर विस्तारक कपिल टेकाम रहे। उन्होंने बिरसा मुंडा के जीवन पर…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय में 14 और 15 नवंबर 2025 को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिले के 15 महाविद्यालयों ने इसमें भाग लिया। घुमका, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, गंडई, खैरागढ़, अम्बागढ़ चौकी, मोहला, छुईखदान, बोड़ला, पीजी कॉलेज कवर्धा, गर्ल्स कॉलेज कवर्धा, शिवनाथ महाविद्यालय, बाजार अतरिया, दिग्विजय महाविद्यालय और कमला महिला महाविद्यालय की टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष सुश्री मणीभास्कर गुप्ता ने छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ने और प्रदेश व देश का नाम रोशन करने प्रेरित किया। प्राचार्य प्रभारी डॉ. जयसिंग साहू ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देकर बेहतर…

Read More

खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से संबद्ध भातखंडे संगीत महाविद्यालय, बिलासपुर ने अपनी गौरवशाली 75 वर्षों की यात्रा पूरी होने के उपलक्ष्य में भव्य हीरक जयंती समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.(डॉ.) लवली शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। स्मारिका विमोचन से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रकाशित ‘स्मारिका समर्पण’ के विमोचन से हुई। यह स्मारिका महाविद्यालय की संगीत यात्राओं, उपलब्धियों और ऐतिहासिक धरोहर को समर्पित है और समारोह का मुख्य आकर्षण बनी। संगीत की मधुर प्रस्तुतियाँ स्मारिका विमोचन के बाद देश के विभिन्न प्रांतों से आए…

Read More

खैरागढ़। जिले में जनजाति गौरव दिवस पारंपरिक उत्साह, सांस्कृतिक रंग और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह खैरागढ़ के दिलीप सिंह मंगल भवन में आयोजित हुआ। आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। श्रद्धांजलि से हुई शुरुआत समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी और जनजातीय नायकों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। पीएम का संबोधन…

Read More

मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर श्री अमित नाथ योगी के मार्गदर्शन में खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दो प्रमुख कार्रवाइयां करते हुए आज विकासखंड मानपुर ग्राम भावसा निवासी गोपाल रावटे के घर पर छापा मारा। घर के परिसर के जांच उपरांत जांच टीम को 223.20 क्विंटल अवैध धान भंडारित पाया गया। जांच के दौरान गोपाल रावटे ने यह धान प्रवीण मांडवी और रामचंद्र मांडवी का बताया। उक्त धान के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण जब्ती की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में तहसीलदार मानपुर…

Read More