राजनांदगांव। संस्कार सिटी ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला स्थित कॉलेज में महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम 2013 के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डा. गुरप्रीत सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को शपथ दिलाकर महिलाओं के प्रति उत्पीड़न रोकने और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इस फिल्म ने विद्यार्थियों में महिला उत्पीड़न के गंभीर परिणाम और उसके रोकथाम के उपायों को उजागर किया।
प्राचार्य डा. गुरप्रीत सिंह ने कहा कि युवाओं में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी पैदा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी शपथ ग्रहण कर यह सुनिश्चित किया कि वे महिला उत्पीड़न के किसी भी रूप के खिलाफ आवाज उठाएँगे और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएँगे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
