खैरागढ़। नगर के वार्ड क्रमांक 16 दाऊचौरा निवासी भाजपा कार्यकर्ता मदन देवांगन के निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने भाग लेकर कथा का श्रवण किया। कथा स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
कथा के दौरान उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने व्यासपीठ के समक्ष क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत जीवन को दिशा देने वाला पवित्र ग्रंथ है, जिसका श्रवण मन को शांति और संवेदना प्रदान करता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और संस्कारों को जोड़ने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर श्री सिंह ने आयोजक मदन देवांगन एवं उनके परिवार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं और परिवार व समाज दोनों के लिए मंगलकारी होते हैं।
कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पार्षद विनय देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ता और अन्य नागरिकों ने कीर्तन और भजन में सहभागिता कर कथा के भक्तिमय वातावरण को और जीवंत बनाया।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
