Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। कौरिनभाठा स्थित यादव समाज के सामाजिक भवन में मंगलवार को रेजांगला युद्ध (18 नवंबर 1962) में शहीद हुए 114 अहीर वीरों की स्मृति में अहीर शौर्य दिवस मनाया गया। समाजजनों ने शहीदों के पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरूदेव हरीश यादव ने कहा कि रेजांगला युद्ध भारतीय सेना के इतिहास में वीरता का प्रतीक है। अहीर जवानों ने जिस साहस के साथ दुश्मन का सामना किया, वह आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज को अपने इन वीर शहीदों के…

Read More

राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव आज मोहारा वार्ड में ढाबा सोसायटी अंतर्गत स्थित धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण करने पहुँचे। इस दौरान उन्होंने अन्नदाताओं से धान खरीदी की प्रक्रिया और केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण में महापौर के साथ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, वार्ड पार्षद आलोक श्रोती, बैंक शाखा प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव एवं प्रभारी प्रबंधक मुकेश बंछोर मौजूद रहे। धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी अधिकारी और कर्मचारियों ने किसानों को धान की खरीदी निर्बाध और सुचारू रूप से प्रदान करने की जानकारी दी। महापौर मधुसूदन यादव की टीम ने…

Read More

खैरागढ़। बाल सुरक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से केसीजी पुलिस ने स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, खैरागढ़ में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 100 से 150 छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बच्चों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी, जिनमें गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट के प्रावधान, महिला और बाल सुरक्षा से जुड़े अपराध, मानव तस्करी, बाल विवाह और बाल श्रम के दुष्प्रभाव और स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं नशा उन्मूलन के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने बच्चों को बताया…

Read More

खैरागढ़। छुईखदान क्षेत्र में लगातार अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी राजेन्द्र चन्द्राकर पिता नरसिंह चन्द्राकर (55 वर्ष) और राजेश वैष्णव पिता लक्ष्मण दास वैष्णव (29 वर्ष), दोनों वार्ड नंबर 09 छुईखदान के निवासी हैं। केसीजी थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें उपजेल सलोनी भेजा। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लगातार उनके विरुद्ध शिकायतें मिल रही थीं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं…

Read More

खैरागढ़। जिले में धान खरीदी के कार्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रभारी सचिव श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने खैरागढ़ क्षेत्र के छह प्रमुख धान उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इन केंद्रों में जालबांधा, सलौनी, अमलीपारा, गाड़ाडीह, बाजार अतरिया और भोरमपुर कला शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों में तौल प्रक्रिया, गुणवत्ता परीक्षण, नमी मापन और किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने किसानों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान खरीदी प्रक्रिया सभी केंद्रों में…

Read More

डोंगरगढ़। खुर्सीपार (बिल्हरी) स्थित सेवा सहकारी समिति में सोमवार को एक बड़ा विवाद सामने आया, जब एक किसान ने 1,000 कट्टा धान बेचने की कोशिश की। किसान देवानंद वर्मा के नाम से ऑनलाइन टोकन जारी हो चुका था और सोसायटी ने बारदाना भी जारी कर दिया था, लेकिन जब कट्टों की जांच की गई, तो उनमें से करीब 450 कट्टा पुराना धान मिला। यह धान कथित रूप से रबी का या किसी कोचिया का माल था, जिसे नए धान के साथ मिलाकर समर्थन मूल्य पर बेचने की कोशिश की जा रही थी। मामला संदिग्ध होते ही सोसायटी प्रबंधन ने तौल…

Read More

राजनांदगांव। लालबहादुर नगर में स्थित एक सोलर फैसिंग दुकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए 02 अंतर्राज्यीय और 01 स्थानीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रात के अंधेरे में दुकान के ताले को काटकर दुकान के गल्ले में रखे 1,20,000 रुपये की चोरी की थी। घटना 29 अक्टूबर 2025 की रात करीब 12 बजे से 1.30 बजे के बीच की है, जब दुकान के मालिक श्यामसंदर साहू की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने रकम चोरी कर ली। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल…

Read More

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक भूषण कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया है, जिन पर ग्राहकों से वसूली की गई रकम को गबन करने का गंभीर आरोप है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और उसके खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी भूषण कुमार सिन्हा (25 वर्ष), जो पहले डोंगरगढ़ शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे, पर आरोप है कि उन्होंने 01 जनवरी 2024 से 20 अगस्त 2024 तक कुल 47 ग्राहकों से 4,60,036 रुपये की किश्त वसूली, लेकिन यह रकम ग्राहकों के ऋण…

Read More

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने अपराध नियंत्रण और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए बीती रात एक विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकित शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित हुआ। गश्त का आयोजन रात 10.30 बजे से लेकर सुबह 2.00 बजे तक विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया। पुलिस टीम ने कश्मीरी, दंतेश्वरी, बोधीपारा, बुधवारीपारा, कालकापारा और अछोली जैसे इलाके में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 18 गुंडा-बदमाश, वारंटी आरोपियों, गांजा तस्करों और शराब तस्करों की गतिविधियों की गहनता से जांच की और…

Read More

राजनांदगांव। नशा मुक्त भारत अभियान के पांच वर्षों की सफलता के उपलक्ष्य में आज नगर निगम द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम टाउन हॉल में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा और निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसके बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशा मुक्त भारत के लिए शपथ ली। निगम अध्यक्ष श्री वर्मा ने इस अवसर पर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए कहा, नशा केवल व्यक्तिगत जीवन को ही नहीं बल्कि समाज और देश…

Read More