Author: chhattisgarhmail

डोंगरगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विजयादशमी उत्सव अंतर्गत लाल बहादुर नगर मंडल में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मातृशक्ति ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में चारभाठा मंडल सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता निभाई। पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने गांवों का भ्रमण कर राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। संचलन के पश्चात मंचीय कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता विष्णु साव, सामाजिक समरसता विभाग संयोजक, राजनांदगांव ने प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए संघ के मूल सिद्धांतों…

Read More

मोहला। आदिवासी कंवर समाज विकास समिति परिक्षेत्र पानाबरस मोहला के तत्वावधान में ग्राम डुण्डेरा में वीर शहीद सीताराम कंवर की शहादत दिवस के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीद को नमन करने हेतु बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना की अध्यक्ष नम्रता सिंह शामिल हुईं। उनके साथ समाज के वरिष्ठजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने वीर शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वीर शहीद सीताराम…

Read More

खैरागढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के जिले में प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी के नेतृत्व में धरमपुरा से भव्य बाइक रैली निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुँची। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आयश सिंह बोनी ने अपने स्वागत भाषण में प्रदेश अध्यक्ष का…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के शैक्षणिक संस्थानों, आश्रम-छात्रावासों और तकनीकी एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिष्यवृत्ति एवं छात्रवृत्ति का भुगतान अब उनके बैंक खाते में ऑनलाईन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में इन वर्गों के 1.98 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में 84.66 करोड़ रूपए की शिष्यवृत्ति एवं छात्रवृत्ति ऑनलाईन अंतरित की। प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि प्री. मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति तथा शिष्यवृत्ति…

Read More

छुरिया। छुरिया विकासखंड में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है और हैरानी की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के पास इन तथाकथित डॉक्टरों की शैक्षणिक योग्यता और चिकित्सा डिग्रियों का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में बीएमओ कार्यालय ने बताया कि क्षेत्र में 152 झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। लेकिन जब इनकी डिग्री और योग्यता की जानकारी मांगी गई तो बीएमओ ने “रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं” होने का जवाब देकर हाथ खड़े कर दिए। 152 झोलाछाप डॉक्टर, पर डिग्री का अता-पता नहीं जानकारी के मुताबिक, इन 152 झोलाछाप…

Read More

राजनांदगांव। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं। उप स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज तक मरीजों को न तो समुचित इलाज मिल रहा है और न ही डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित है। आलम यह है कि छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी आमजन को भटकना पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज और वहां से रायपुर रेफर किए जाने का सिलसिला आम हो गया है। स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर नदारद, मरीज बेहाल राजनांदगांव जिले के ग्रामीण अंचलों में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से डॉक्टरों की…

Read More

छुरिया। मवेशी तस्करी के विरुद्ध थाना छुरिया पुलिस की कार्यवाही रंग लाई है। पुलिस ने एक महिंद्रा पिकअप वाहन को पकड़ कर 04 मवेशियों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की मंशा महाराष्ट्र के ग्राम ककोड़ी में मवेशियों को बर्बरता पूर्वक बुचड़खाने तक पहुंचाने की थी। दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं डोंगरगढ़ के पुलिस अधीक्षक आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में छुरिया पुलिस ने महाराष्ट्र सीमा पार कर रही महिंद्रा पिकअप को हिकमतअमली के पास ग्राम भकुर्रा…

Read More

राजनांदगांव। शहर के शुक्ला मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंची एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामला रिवागहन निवासी द्रोपदी साहू (46 वर्ष) की मौत से जुड़ा है, जिनका कुछ दिन पहले बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था। महिला केवल टांके खुलवाने अस्पताल आई थीं, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते सही जानकारी दी जाती तो वे बड़े अस्पताल में बेहतर इलाज करवा सकते थे और शायद उनकी जान बच जाती। अस्पताल पर सौदेबाजी का आरोप मृतका के…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव को सर्वेश्वर दास स्कूल के पास बने व्यावसायिक परिसर की नीलामी से 3 करोड़ 12 लाख 91 हजार रुपये की बड़ी आमदनी हुई है। महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर टाउन हॉल में हुई इस नीलामी में 12 में से 9 दुकानों की सफलतापूर्वक बोली लगाई गई। कार्यक्रम में आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद सदस्य सुनील साहू, राजा माखीजा और केंवरा विजय राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि 15 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक दुकान नीलामी के लिए आवेदन प्रक्रिया चलाई गई थी।…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव शहरी क्षेत्र में नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में मोहारा स्थित फिल्टर प्लांट में पेयजल शुद्धिकरण के लिए आवश्यक रसायन एलम (फिटकिरी) सहित अन्य सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है। निगम जल विभाग द्वारा रोजाना रॉ-वॉटर, क्लीयर वॉटर और क्लोरीन की मात्रा का परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही शिवनाथ नदी के जल स्तर की भी सतत निगरानी की जा रही है, ताकि पेयजल व्यवस्था में किसी भी प्रकार का व्यवधान न आए। इस संबंध में जल विभाग के प्रभारी सदस्य सुनील…

Read More