Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
    • प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
    • सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
    • डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
    • मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
    • जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
    • बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
    • हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » स्वास्थ्य व्यवस्था बेहाल : जिला मुख्यालय से ब्लॉक स्तर तक बदहाल हालात, सीएमओ को हटाने की मांग तेज
    छत्तीसगढ़

    स्वास्थ्य व्यवस्था बेहाल : जिला मुख्यालय से ब्लॉक स्तर तक बदहाल हालात, सीएमओ को हटाने की मांग तेज

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं। उप स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज तक मरीजों को न तो समुचित इलाज मिल रहा है और न ही डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित है। आलम यह है कि छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी आमजन को भटकना पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज और वहां से रायपुर रेफर किए जाने का सिलसिला आम हो गया है।

    स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर नदारद, मरीज बेहाल
    राजनांदगांव जिले के ग्रामीण अंचलों में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से डॉक्टरों की अनुपस्थिति देखी जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जिला अस्पताल में भी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भारी कमी है। मेडिकल कॉलेज में न तो पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद हैं और न ही आधुनिक मेडिकल उपकरणों की व्यवस्था है।

    निजी अस्पतालों में भी लापरवाही, कार्रवाई शून्य
    मेडिकल कॉलेज सहित कई निजी अस्पतालों में भी इलाज में लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई असर नहीं दिख रहा। उल्टे, सवाल उठाने वालों पर ही आरोप मढ़े जा रहे हैं।

    कमल सोनी ने सीएमओ को हटाने की उठाई मांग
    छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रदेश सचिव कमल सोनी ने स्वास्थ्य विभाग की खस्ताहाल व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले की आम जनता इलाज के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्था सुधारने के बजाय बेतुकी बयानबाजी में लगे हुए हैं।

    जनता के बीच बढ़ रहा आक्रोश
    स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से जनता के बीच नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। कई बार अव्यवस्था को लेकर शिकायतें भी की गईं, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई के बजाय मामले को दबाने का प्रयास किया। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर कोई ठोस योजना नजर नहीं आ रही है, जिससे आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026

    डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित

    May 2, 2026

    मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार

    May 2, 2026

    जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई

    May 2, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202622 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.