Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम उपरवाह के आंगनबाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री यादव ने आंगनबाड़ी केन्द्र में 22 बच्चों की जगह कम बच्चे उपस्थित पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए आंबनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नन्हे बच्चों से आंगनबाड़ी केन्द्र में दिए जाने वाले गरम भोजन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने के लिए कहा। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र के रसोई रूम एवं स्टोर रूम का भी…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत उपरवाह कार्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ग्राम पंचायत में उपस्थित सरपंच से चर्चा कर गांव में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायत में संधारित पंजीयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सही तरीके से पंजी संधारण करने के लिए ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत गांव में पूर्ण, निमार्णाधीन एवं स्वीकृत आवासों की जानकारी ली। उन्होंने योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण करने एवं अप्रारंभ आवासों को प्रारंभ कराने के लिए ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया।…

Read More

डोंगरगढ़। विधानसभा क्षेत्र के कलकसा, अमलीडीह और मोहंदी के किसानों को इस वर्ष भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिले में हाल ही में हुए गिरदावरी सर्वे में किसानों की मेहनत से उगाई गई धान की फसल को राजस्व रिकॉर्ड में शून्य दिखाया गया है। यह चौंकाने वाली गलती किसानों में गहरा आक्रोश पैदा कर रही है। किसानों ने बताया कि गिरदावरी रिपोर्ट में उनकी फसल को शून्य दर्ज किया गया है, जिसका सीधा असर यह होगा कि उन्हें धान खरीदी केंद्रों पर फसल बेचने में वास्तविक रकबा नहीं मिलेगा। यह लापरवाही उन किसानों के लिए बड़ा झटका…

Read More

राजनांदगांव। जिले में नए पुलिस कप्तान सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विगत दो दिनों में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान 4 लाख रुपये से अधिक की शराब और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किए गए हैं। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों बसंतपुर, सोमनी, डोंगरगांव, चिचोला, डोंगरगढ़, तुमड़ीबोड़, सुकुलदैहान, घुमका और गैंदाटोला में चलाए गए अभियान में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत 20 प्रकरणों में 23 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 427…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन एवं पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर पुलिस ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2025 को एक प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्ष 8 माह की नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुम इंसान व अपराध क्रमांक 527/2025ए धारा 137 (2)…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी रज्जन यादव पिता चुग्नू राम यादव (उम्र 55 वर्ष), निवासी बांसपाईपारा, राजनांदगांव, थाना बसंतपुर को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 12 पौवा देशी…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में गैंदाटोला थाना पुलिस ने लापता लोगों की खोज में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में अक्टूबर माह में विशेष अभियान गुमशुदा पता तलाश पखवाड़ा चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में तेजी दिखाते हुए हैदराबाद, नागपुर एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सर्च अभियान चलाया। परिणाम स्वरूप 7 गुमशुदा व्यक्तियों को बरामद कर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने बताया…

Read More

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसने पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना सोमनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी सोमनी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने 28 अक्टूबर को ग्राम खुटेरी चौक के पास दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मंगलू निषाद पिता स्व. कोमल निषाद, (38 वर्ष), निवासी ग्राम मनकी, थाना…

Read More

राजनांदगांव। लालबाग पुलिस ने डरा-धमकाकर कीमती मोबाइल फोन लूटने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद किया है। दोनों आरोपी पहले भी चोरी, मारपीट और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में जेल जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस वैष्णाली जैन के मार्गदर्शन में थाना लालबाग की टीम को यह सफलता मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू ने बताया कि प्रार्थी शुभम कुमार साहू (20 वर्ष), निवासी-ग्राम बनभेड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 अक्टूबर…

Read More

राजनांदगांव। दीपावली पर्व के दौरान ग्राम कल्लूबंजारी में शराब पीकर वाद-विवाद करने वाले चार युवकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना छुरिया पुलिस ने लोकशांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर इन सभी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कल्लूबंजारी में दीपावली के समय कुछ व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद हुआ था। इस घटना की शिकायत ग्रामीणों ने थाना छुरिया में की थी। उसी विवाद को लेकर 29 अक्टूबर को पुनः विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों में…

Read More