राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसने पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना सोमनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी सोमनी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने 28 अक्टूबर को ग्राम खुटेरी चौक के पास दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मंगलू निषाद पिता स्व. कोमल निषाद, (38 वर्ष), निवासी ग्राम मनकी, थाना सोमनी को अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बेचते हुए रंगेहाथ पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब (कुल 5400 एमएल) जिसकी कीमत लगभग 2400 रुपये हैए एवं बिक्री रकम 300 रुपये को जब्त किया। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में उनि प्रमोद श्रीवास्तव, सउनि आरक्षक राजू, सहबा सिद्धिकी और गुलाब चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बर :
- नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त
- अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार
- मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
- छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
- बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
