राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन एवं पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर पुलिस ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है।
जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2025 को एक प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्ष 8 माह की नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुम इंसान व अपराध क्रमांक 527/2025ए धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए तकनीकी व मानवीय संसाधनों का उपयोग किया। इसी दौरान सूचना मिली कि अपहृता ग्राम खपरी मारीगोरी, जिला बालोद में है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल बालोद रवाना हुई और तत्परता से कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई के बाद अपहृत बालिका को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। अपनी पुत्री को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी झलक उठी और उन्होंने राजनांदगांव पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, महिला प्रधान आरक्षक मेनका साहू एवं आरक्षक प्रवीण मेश्राम का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस ने बताया कि नाबालिगों की सुरक्षा एवं ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है।

ताज़ा ख़बर :
- नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त
- अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार
- मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
- छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
- बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
