
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
Author: chhattisgarhmail
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की डिजिटल प्रगति और तकनीकी क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया गया। नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित भारत मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के अंतर्गत राज्यों के आईटी मंत्रियों की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में राज्य के वित्त मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए देशभर के समक्ष राज्य के डिजिटल और दूरसंचार विकास की दृष्टि प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दूरसंचार अधोसंरचना के समन्वित विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयास सहकारी संघवाद…
रायपुर। समाज की उन्नति और प्रगति के लिए शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है। हमारी सरकार स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर और इंजीनियर बनते देखना ही हमारी मंशा है। मुख्यमंत्री श्री साय आज कोरबा जिले के कटघोरा में आयोजित सातगढ़ कंवर समाज के सामाजिक सम्मेलन एवं वीर शहीद सीताराम कंवर की पुण्यतिथि समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर शहीद सीताराम कंवर समाज का गौरव हैं। इस अवसर पर उन्होंने रामपुर चौक में…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बेमेतरा जिले के लिए कुल ₹140.96 करोड़ के 47 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 27 कार्यों का भूमिपूजन और 20 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए, राज्य सरकार चहुंमुखी और समावेशी विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शासन का लक्ष्य प्रदेश में विकास कार्यों को तेजी और पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारना है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और संकल्पबद्धता के साथ…
रायपुर। प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े करीब 16,000 कर्मचारियों की नजरें अब राज्य सरकार की आगामी कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं। बीते दिनों एक माह से अधिक समय तक चले आंदोलन के बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर आश्वासन मिलने पर आंदोलन को स्थगित कर पुनः कार्यभार संभाल लिया है। बरसात के मौसम में गांवों से लेकर शहरों तक स्वास्थ्य सेवाओं में अब तेजी से सुधार देखा जा रहा है। कर्मचारियों की वापसी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को राहत मिली है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित…
राजनांदगांव। दीपावली करीब है, बाजार सज चुके हैं और हर घर में त्योहारी तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में हिंदू जागरण मंच ने एक भावनात्मक अपील करते हुए नागरिकों से आग्रह किया है कि इस बार दीपावली की खरीदारी अपने ही स्थानीय दुकानदारों से करें, ताकि त्योहार की खुशियों में हर वर्ग शामिल हो सके। मंच के जिला संयोजक ने कहा कि “जब हम अपने मोहल्ले या शहर के छोटे दुकानदारों से सामान खरीदते हैं, तो हम सिर्फ चीजें नहीं लेते, बल्कि किसी के घर में रौशनी पहुंचाते हैं। उनकी कमाई होगी तभी उनके घर में भी दिवाली के दीए…
राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की शुरुआत की। ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली की अगुवाई में मंडल व सेक्टर में डोर-टू-डोर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने अभियान में हिस्सा लिया और हस्ताक्षर कर विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली ने बताया कि भाजपा सरकार ने जनमत का अपमान किया है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रही है। इसी कड़ी में शहर उत्तर ब्लॉक स्तर पर यह हस्ताक्षर अभियान…
खैरागढ़। आत्मनिर्भर खैरागढ़ अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों, सेवाभावी संस्थाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों का अभूतपूर्व योगदान सामने आया है। इस अभियान में युवाओं से लेकर सेवाभावी संस्थाओं ने एकजुट होकर स्वच्छता, सामाजिक उत्थान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में खैरागढ़ के आम नागरिकों में मातृभूमि के प्रति आत्मनिर्भरता का भाव जगाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर, समाजसेवीगण विकेश गुप्ता, घम्मन साहू, नंद चंद्राकर, मनराखन देवांगन, बिसेसर साहू, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, सीएमओ नगर…
राजनांदगांव। दीपावली पर्व को देखते हुए नगर निगम द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने आज प्रातः गोकुल नगर व इंदिरा नगर एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। आयुक्त ने एसएलआरएम केंद्रों में गीला-सूखा कचरा पृथक करने, समय पर निपटान, खाद निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने तथा झिल्ली-पन्नी आदि को बेलिंग मशीन से बंडल कर व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही कबाड़ की वस्तुओं…
डोंगरगांव। अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए थाना डोंगरगांव पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए देशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब की बड़ी खेप के साथ बिक्री की रकम भी जब्त की है। पहले मामले में ग्राम घुघवा निवासी प्रीतम साहू को 180 पौवा शोले देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 14,400 रुपये तथा मौके से मिली बिक्री की रकम 400 रुपये सहित कुल 14,800 रुपये की सामग्री बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के निर्देश पर सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य अभियंता अश्वनी कुमार गौराहा ने विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, राजनांदगांव क्षेत्र के अध्यक्ष का पदभार विधिवत रूप से ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट, अधीक्षण अभियंता शंकेश्वर कंवर, कार्यपालन अभियंता एडी टंडन, लेखाधिकारी भावेश बाल्दे, सुश्री गीता ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री गौराहा को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। श्री गौराहा की नियुक्ति के बाद अब राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और कबीरधाम जिलों…