Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » आत्मनिर्भर खैरागढ़ अभियान को गति देने निवेदन यात्रा का हुआ भव्य पोस्टर विमोचन
    छत्तीसगढ़

    आत्मनिर्भर खैरागढ़ अभियान को गति देने निवेदन यात्रा का हुआ भव्य पोस्टर विमोचन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 8, 2025No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़। आत्मनिर्भर खैरागढ़ अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों, सेवाभावी संस्थाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों का अभूतपूर्व योगदान सामने आया है। इस अभियान में युवाओं से लेकर सेवाभावी संस्थाओं ने एकजुट होकर स्वच्छता, सामाजिक उत्थान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में खैरागढ़ के आम नागरिकों में मातृभूमि के प्रति आत्मनिर्भरता का भाव जगाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर, समाजसेवीगण विकेश गुप्ता, घम्मन साहू, नंद चंद्राकर, मनराखन देवांगन, बिसेसर साहू, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, सीएमओ नगर पालिका कोमल ठाकुर, नपा उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, जिपं सदस्य दिनेश वर्मा, पार्षद चंद्रशेखर यादव, रूपेन्द्र रजक, दीपक देवांगन, सुमित टांडिया, डॉ.अरूण भारद्वाज, अनिल अग्रवाल व गोरेलाल वर्मा सहित समाजसेवी उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता एवं महात्मा गांधी के तैलचित्र एवं भारतरत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

    खैरागढ़ के वरिष्ठ नागरिकों ने दिया अभियान को समर्थन

    कार्यक्रम में उपस्थित खैरागढ़ अंचल के अति विशिष्ट एवं वरिष्ठ नागरिकगणों ने अभियान के सफल संचालन के लिए समर्थन देते हुए सेवाभावियों को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर
    अतिथियों द्वारा नगर के वरिष्ठ नागरिक ठाकुर सुभाष सिंह, लाल अशोक सिंह, अब्दुल रज्जाक खान, गैंदलाल यदु, बंसत कुमार यदु, सत्यनारायण सिंह, भूखन सारथी, देवेन्द्र महोबे, बालकृष्ण गुप्ता ‘गुरू’, ईदरीश खान एवं गोपाल दीक्षित का सम्मान तिरंगा बैच लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर किया गया। सभी बुजुर्गो ने युवा स्वयंसेवियों के प्रयासों व उत्साह की सराहना करते हुए निरंतर सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने का आह्वान किया।

    गांधी जी के आदरमयी व्यक्तित्व से शिक्षा और प्रेरणा ले- ठाकुर सुभाष सिंह

    आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर सुभाष सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवनवृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला और आजादी से पहले से लेकर आजादी के बाद तक की गांधीजी के देश हित में योगदान को सामने रखा। महात्मा गांधी के जीवन वृत्त से जुड़ी बहुत सी अनछुई घटनाओं और पहलुओं को उन्होंने सांझा किया जिससे युवा पीढ़ी का सार्थक ज्ञान एवं उत्साहवर्धन हुआ। अंततोगत्वा श्री ठाकुर ने कहा कि सदियों तक महात्मा गांधी जैसा व्यक्तित्व इस धरती पर शायद ही जन्म ले पाएगा। हमको आवश्यकता है कि उन्हें पूज्यनीय ना बनाकर उनके आदरमयी व्यक्तित्व से शिक्षा और प्रेरणा ले। इस दौरान खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के सेवाभावियों की पहल बेहद सराहनीय और भविष्य के लिए सार्थक है। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि खैरागढ़ अंचल के स्वयंसेवियों ने जिले में ही नहीं वरन समूचे छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपनी गलतसमूचे छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और निश्चित ही आत्मनिर्भर खैरागढ़ अभियान नई सफलता की ऊंचाइयों को छूएगा। जिला पंचायत के सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन की ओर से बधाई और शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

    नशामुक्ति के क्षेत्र में विशेष पहल करने वालों का हुआ सम्मान

    कार्यक्रम में नशामुक्ति के क्षेत्र में विशेष पहल करने वालों का भी सम्मान किया गया। अपने गांवों सहित वार्डों में सामाजिक रूप से निर्णय लेते हुये यहां शराबबंदी की गई साथ ही अवैध शराब विक्रय पर भी प्रतिबंध लगाया गया। इनमें खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम अमलीडीह कला के प्रतिनिधि मंडल से दिनेश वर्मा व ग्राम पटेल रामकुमार वर्मा, ग्राम साल्हेभर्री के प्रतिनिधि मंडल से वेदराम साहू, जीवन कोटवार, खेदूराम साहू व नेतराम साहू नगर पालिका खैरागढ़ के वार्ड क्र.19 नया टिकरापारा से सुनील यादव, राधेश्याम यादव, अजय यादव शामिल हुये जिनका हमर खैरागढ़-हमर तिरंगा मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

    आत्मनिर्भर खैरागढ़ के लिए निवेदन यात्रा के पोस्टर का हुआ विमोचन

    वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान पश्चात अतिथियों एवं उपस्थितजनों के द्वारा निवेदन यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया। निवेदन यात्रा के संबंध में सारगर्भित जानकारी देते हुये आत्मनिर्भर खैरागढ़ के सदस्य व स्वच्छतादूत समसुल होदा खान ने बताया कि विगत कई वर्षों से नगर की सेवाभावी संस्थाओं द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण के लिये कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में अंचल के लोगों में स्वच्छता, सामाजिक उत्थान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आम नागरिकों में मातृभूमि के प्रति आत्मनिर्भरता का भाव जगाने निवेदन यात्रा निकाली जायेगी जिसके तहत लोगों से अपने निवास स्थान व कार्यस्थल के 5 मीटर के आसपास क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक परिवार-एक पौधा लगाये जाने की अपील की जायेगी। कार्यक्रम के अंत में सेवा का संकल्प लेकर तिरंगा रूपी गुब्बारों को नील गगन में छोड़ा गया।

    कार्यक्रम में सेवाभावी संस्थाओं के स्वयंसेवी हुये शामिल

    पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में सेवाभावी संस्था निर्मल त्रिवेणी महाअभियान, श्रीराम गौ सेवा समिति, इकरा फाउंडेशन, शांतिदूत, गोकुल नगर स्वयं सेवा समिति, सतनाम ब्लड फाउंडेशन, जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संस्था, नागरिक एकता मंच, गायत्री परिवार, पर्यावरण संरक्षण समिति, जैन यूथ क्लब, ड्रीम्स एकेडमी, संघर्ष युवा मंच, एनएसएस रानी रश्मि देवी एवं कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ शामिल थे। इसी तरह सेवाभावी स्वयंसेवियों में अनुराग शांति तुरे, उत्तम कुमार बागड़े, समसुल होदा खान, रूपेश देवांगन, गोविंद सोनी, मनोहर चंदेल, ऋषिदीप सिंह, डॉ.मेधाविनी तुरे, डॉ.दुर्गेश नंदनी, किशोर शर्मा, वंदना टाण्डेकर, नीलम राजपूत, राजू यदु, जहीन खान, अमीन मेमन, संत निषाद, मनोहर सेन, जीवेन्द्र ठाकुर, राजकुमार दुबे, हेमंत लहरे, महेश बंजारे, रानी रश्मि महाविद्यालय के छात्रगण टिकेंद्र वर्मा, नितेश साहू, लीना वर्मा, गौरी यदु, देवेंद्र पटेल, दुलेश्वर वर्मा, वर्षा वर्मा, फुलेश्वर मानिकपुरी एवं प्रमोद सिन्हा, नवीन कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ की छात्राएं महीमा वर्मा, किरण पाल, केसरी सेन, दिपाली निर्मल, जुही वर्मा एवं प्रीति साहू शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026

    हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस

    June 16, 2026

    यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम

    June 16, 2026

    जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.