
- खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
- एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
- पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
- डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
- चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
- कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
- कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। स्टेशनपारा वार्ड नंबर 11 स्थित बालाजी मंदिर परिसर में शेड निर्माण कार्य की शुरुआत विधिवत भूमिपूजन के साथ की गई। विशेष बात यह रही कि भूमिपूजन के तत्काल बाद ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया। इस मौके पर पूर्व महापौर हेमा देशमुख, पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे और शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आसिफ अली मौजूद रहे। पार्षद छोटेलाल रामटेके और मंदिर समिति के संयुक्त प्रयास से यह कार्य प्रारंभ हुआ ह। भूमिपूजन कार्यक्रम में जय मुदलियार, श्रीकांत मुदलियार, श्रीनिवासराव, योगेश मुदलियार,ए विशाल गढ़े, मिलिंद रेड्डी, शरद यादव, घनश्याम विश्वकर्मा,…
राजनांदगांव। इलाज में लापरवाही बरतने पर हिंदू जागरण मंच, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना जीवनदान सेवा संस्था के महेंद्र जंघेल एवं हरीश भानुशाली परिजन के साथ मृत महिला के शव को लेकर कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचे। परिजन पहले ही सभी संस्थाओ को लिखित आवेदन देकर उचित न्याय के लिए मदद की गुहार लगाई। परिजनों ने पूरे प्रुफ के साथ संस्था के पास पहंुचे थे। परिजनों ने बताया 30-31 की रात को 2 बजे कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचे थे।ञ परिजनों ने ऑपरेशन ना कराकर दूसरे कहीं ओर हॉस्पिटल ले जाने की बात कही, तो कृष्णा हॉस्पिटल के दुबे ने केश को बहुत…
राजनांदगांव। डोंगरगांव की शराब दुकान एक बार फिर विवादों में घिर गई है। ओवररेटिंग, मिलावट और कोचियों को खुलेआम शराब की आपूर्ति जैसे गंभीर आरोपों के चलते दुकान की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसूल आलम ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि इस पूरे खेल में डोंगरगांव के सुपरवाइजर गजेंद्र सिंह राजपूत और राजनांदगांव के जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी की सीधी मिलीभगत है। सूत्र बताते हैं कि जब डोंगरगांव शराब दुकान में हो रही गड़बड़ियों की शिकायत राजनांदगांव के आबकारी अधिकारी से की गई, तब यह खुलासा…
राजनांदगांव। राजनांदगांव की ख्यातिप्राप्त गणेश विसर्जन झांकी इस वर्ष और भी भव्य होगी, लेकिन इसके साथ-साथ सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन दोनों ही सतर्क हैं और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे और पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के नेतृत्व में समितियों व डीजे संचालकों की बैठक आयोजित कर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर डीजे और साउंड सिस्टम की आवाज सीमा तय की गई है। यदि तय सीमा से अधिक आवाज पाई गई, तो सीधे कार्रवाई की…
विधानसभा अध्यक्ष ने सुकुलदैहान में 2 करोड़ 50 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ग्राम सुकुलदैहान में कुल 2 करोड़ 50 लाख 19 हजार रूपए की लागत से 3 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज ग्राम सुकुलदैहान में 1 करोड़ 78 लाख 23 हजार रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण तथा 61 लाख…
राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव द्वारा आयोजित सहकारी सम्मेलन में शिरकत की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कृषक यहां सहकारी सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे है। उन्होंने कहा कि सहकारिता में बहुत ताकत है। सहकारिता के माध्यम से किसानों के जीवन में खुशहाली एवं परिवर्तन आ रहे है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना की…
राजनांदगांव। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी ग्राम पंचायतों के लिए विशेष क्यूआर कोड तैयार किया गया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में इन क्यूआर कोडों को पंचायत भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर स्थापित किया जा रहा है। ग्रामीण अपने मोबाइल से इन क्यूआर कोड को स्कैन कर मनरेगा अंतर्गत गत तीन वर्षों में हुए सभी स्वीकृत एवं संपन्न कार्यों की पूरी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है। यह व्यवस्था मनरेगा कार्यों को नागरिकों के लिए पूरी तरह पारदर्शी और सुगम बनाने की…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम सोमनी में निःशुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग का शुभारंभ किया। इस दौरान राजनांदगांव विधानसभा के 18 हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड का भी शुभारंभ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए जिले के 11 केन्द्रों में निःशुल्क ऑनलाइन जेईई नीट कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। निःशुल्क ऑनलाइन जेईई नीट कोचिंग के माध्यम…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम सोमनी में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 63 बालिकाओं को निःशुल्क सायकल का वितरण किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बालिकाओं से बातकर उनके पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं को बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। निःशुल्क सायकल मिलने पर बालिकाओं में खुशी एवं उत्साह दिखाई दिया। बालिकाओं ने बताया कि सायकल मिलने पर अब उनकों स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत…
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जिले में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत 407 ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक, औद्योगिक, एनजीओ एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से लगभग 54 हजार 549 पौधों का रोपण किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि हरियाली को समर्पित और मातृ-प्रेम की भावना से ओतप्रोत एक पेड़ मां के नाम अभियान में जिले की विभिन्न अग्रणी संस्थाओं ने भाग भाग लिया। इनमें उदयाचल, गायत्री परिवार, समता मंच, आस्था मूकबधिर शाला, अभिलाषा संस्थान, कॉपेडियन…