राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा के उपरांत कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके जीवन और विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि संगठन के विस्तार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय योगदान देंगे।
नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आत्मविश्वास, ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। एबीवीपी उनके विचारों को आत्मसात करते हुए शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में सतत कार्य कर रही है।
नगर सहमंत्री निकिता श्रीरंगें ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा इसके उद्देश्यों को जन.जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर नगर सहमंत्री प्रतीक गढ़वाल, सहमंत्री भूपेंद्र पाल, नगर महाविद्यालय प्रमुख जीत शर्मा, सह प्रमुख वेणुका, स्टूडेंट्स फॉर सेवा प्रमुख चैतन्य त्रिवेदी, स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट प्रमुख कुलदीप, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख युक्ता मांडवी, कार्यकारिणी सदस्य धन्नू टंडन, देवेन्द्र मांडवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी और राष्ट्र एक सूत्र में बंधे हैं, का संदेश दिया और युवाओं से राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के प्रेरक संदेश उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत को अपने जीवन का मूल मंत्र मानते हुए राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर रहने का संकल्प दोहराया।

ताज़ा ख़बर :
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
