राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 एवं 16 अक्टूबर 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12.30 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक राजनांदगांव शहर के शिवनाथ वाटिका में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक स्टेट स्कूल ग्राउण्ड राजनांदगांव में आयोजित संगीत संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। विधानसभा अध्यक्ष रात्रि 10.10 बजे तक स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 16 अक्टूबर 2025 को सुबह 11.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में दिव्यांगजनों को सामग्री वितरण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1.20 बजे तक गौरव पथ स्थित प्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों से मुलाकात करेंगे एवं हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में जीम का उद्घाटन करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में स्वच्छता दीदीयों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 2.10 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष शाम 5 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
