Author: chhattisgarhmail

डोंगरगढ़। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आदतन अपराधी को बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। हनुमान मंदिर के पास हुई नाकाबंदी पुलिस को 9 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भीमनगर निवासी रवि शेंडे अपनी बाइक से मेढ़ा भट्ठी की ओर से भारी मात्रा में शराब लेकर डोंगरगढ़ की…

Read More

राजनांदगांव। पेंड्री स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) के निर्माणाधीन बालिका छात्रावास में चोरी करने वाले गिरोह का लालबाग पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से सिल्वर धातु के स्लाइडर फ्रेम और कांच बरामद किए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राकेश कुमार कंवर (28 वर्ष), जो आईटीआई पेंड्री में गार्ड के पद पर तैनात है, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 9 मई की रात करीब 10 बजे निरीक्षण के…

Read More

राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की, जिसकी कुल मात्रा 6.300 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 3,100 रुपये है। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी: दिनेश मरकाम (36) पिता विश्वनाथ मरकाम, निवासी रेवाडीह पलाश विहार, थाना लालबाग, जिला…

Read More

राजनांदगांव। शहर की सुबह रविवार को एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा से भरी नजर आई। ‘मस्ती की पाठशाला’ कार्यक्रम में अल सुबह से ही बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का हुजूम उमड़ पड़ा। चौपाटी के पास आयोजित इस पाठशाला में जहां एक ओर पारंपरिक खेलों की गूंज रही, वहीं दूसरी ओर संगीत की धुन पर थिरकते कदमों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। मदर्स डे पर स्वच्छता का संकल्प कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित महापौर मधुसूदन यादव ने उपस्थित महिलाओं और माताओं को ‘मदर्स डे’ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां परिवार की पहली गुरु होती है जो…

Read More

राजनांदगांव। घुमका नगर पंचायत के प्रथम चुनाव को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व केबिनेट मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल सहित जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि घुमका नगर पंचायत के प्रथम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत करते हुए अध्यक्ष एवं सभी वार्डों में जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रणनीतिक बैठक आयोजित की…

Read More

राजनांदगांव। नगर के प्रतिष्ठित दिग्विजय महाविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्था और छात्र विरोधी कार्यशैली के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आंदोलन तेज कर दिया है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय की वर्तमान प्राचार्या को हटाने और शैक्षणिक माहौल सुधारने की मांग की है। छात्रों पर दबाव बनाने और मोबाइल जब्ती का आरोप एबीवीपी पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि महाविद्यालय में इन दिनों भय और दबाव का वातावरण निर्मित हो गया है। नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा…

Read More

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच द्वारा वीर शिरोमणि और हिंदू स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती आरके नगर चौक पर हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और स्वतंत्रता के प्रखर प्रतीक हैं। उन्होंने कभी विषम परिस्थितियों में भी घुटने नहीं टेके, उनका जीवन हमें धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देता है। मंच के पदाधिकारियों…

Read More

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिले के 46 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। इनमें से 44 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति और 2 जोड़ों का विवाह बौद्ध रीति से संपन्न हुआ। राजनांदगांव विकासखंड में सतनाम भवन में 25 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 23 जोड़े हिंदू रीति से और 2 जोड़े बौद्ध रीति से परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के सख्त तेवर के बाद जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। खनिज विभाग की टीम ने डोंगरगांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शिवनाथ नदी के तटवर्ती गांवों में दबिश देकर रेत के अवैध भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान ग्रामीणों की मौजूदगी में जांच कर अवैध रेत से लदे दो माजदा वाहनों को जप्त कर थाना डोंगरगांव के सुपुर्द किया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर मोतीपुर में जांच खनिज विभाग को सूचना मिली थी कि शिवनाथ नदी किनारे स्थित ग्राम मोतीपुर, नांदिया और धनगांव में रेत…

Read More

राजनांदगांव। विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और महिलाओं के लिए कैंसर जांच शिविर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान शिविर में कुल 56 यूनिट रक्तदान किया गया। विभिन्न ब्लड बैंकों में रक्तदान का विवरण इस प्रकार रहा – मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में 17 यूनिट, जिला अस्पताल ब्लड बैंक में 13 यूनिट, नांदगांव ब्लड बैंक में 13 यूनिट, बालाजी ब्लड बैंक में 5 यूनिट, बिलासा ब्लड बैंक में 3 यूनिट और लाइफ लाइन ब्लड बैंक में 5 यूनिट रक्तदान किया गया। स्वास्थ्य शिविरों में सिकलिंग, थैलेसिमिया, एनीमिया, रक्तचाप और मधुमेह की…

Read More