Close Menu
    What's Hot

    शूटआउट में खेलो इंडिया सेंटर बना मानसून हॉकी लीग चैंपियन

    July 13, 2026

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के कथित मामले को कांग्रेस ने निकाली रैली, भाजपा पर साधा निशाना

    July 13, 2026

    सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • शूटआउट में खेलो इंडिया सेंटर बना मानसून हॉकी लीग चैंपियन
    • अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के कथित मामले को कांग्रेस ने निकाली रैली, भाजपा पर साधा निशाना
    • सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा
    • पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन
    • शेखावत – तोमर सँग क्या फिर कोरिया पहुँचेंगे करणी सैनिक ?
    • “छोटे-मोटे कामों के लिए बघवा को क्यों परेशान करना, चीते काफी हैं” : महापौर की घोषणा पर गूंजीं तालियां
    • श्री राजपूत करणी सेना ने की ईडब्ल्यूएस का 10 प्रतिशत आरक्षण छत्तीसगढ़ में देने की मांग
    • कातलवाही में बिना लाइसेंस खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा : कृषि विभाग ने जब्त की 2485 बोरी उर्वरक सामग्री
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » अधूरे अंडरब्रिज पर कांग्रेस नेता आसिफ का आंदोलन, रेलवे प्रशासन ने कार्य प्रारंभ करने का लिखित आश्वासन दिया
    राजनांदगांव

    अधूरे अंडरब्रिज पर कांग्रेस नेता आसिफ का आंदोलन, रेलवे प्रशासन ने कार्य प्रारंभ करने का लिखित आश्वासन दिया

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMay 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। राजनांदगांव के बहुप्रतीक्षित एवं अधूरे रेलवे अंडरब्रिज निर्माण को लेकर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने आज जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं पटरी पार प्रभावित क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा अधूरे निर्माण कार्य को लेकर जनता में भारी आक्रोश देखने मिला।
    ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता आसिफ अली द्वारा इससे पूर्व 29 जनवरी एवं 16 अप्रैल को भी रेलवे स्टेशन में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया था। दोनों बार रेलवे प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया, किन्तु आज तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। इसी वादाखिलाफी से नाराज होकर आज पुनः बड़ा आंदोलन किया गया।
    धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता आसिफ अली ने वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल की उपस्थिति में खंड अभियंता, स्टेशन प्रबंधक, वाणिज्य निरीक्षक एवं अन्य रेलवे अधिकारियों से तीखी चर्चा हुई। आसिफ अली ने कड़े शब्दों में कहा कि जनहित के इतने गंभीर विषय पर रेलवे प्रशासन केवल मौखिक आश्वासन देकर जनता को गुमराह कर रहा है। हजारों नागरिक प्रतिदिन इस मार्ग से आवागमन करते हैं, जाम की स्थिति बनती है और कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, फिर भी रेलवे प्रशासन गंभीर नहीं है। तीखी बहस के बाद रेलवे अधिकारियों ने मंडल रेल प्रबंधक की ओर से लिखित पत्र सौंपते हुए अधिकतम अक्टूबर माह तक निर्माण कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। रेल्वे प्रशासन ने आसिफ अली को रेल्वे उच्चाधिकारी नागपुर डीआरएम से भेंट व चर्चा करवाने का आश्वासन दिया। हालांकि लिखित आश्वासन मिलने के बाद भी कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्पष्ट कहा कि अक्टूबर से पहले कार्य प्रारंभ कराने हेतु प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
    वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल ने कहा कि रेलवे प्रशासन और भाजपा जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण आम जनता वर्षों से परेशान हो रही है। आसिफ अली व प्रभावित जनता जनहित के इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष कर रही है और जब तक अंडरब्रिज निर्माण पूर्ण नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
    कांग्रेस नेता आसिफ अली ने भाजपा की तथाकथित ट्रिपल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजनांदगांव में सांसद संतोष पांडेय, विधायक डॉ. रमन सिंह एवं महापौर मधुसूदन यादव होने के बावजूद जनता की समस्याओं की कोई चिंता नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रेन स्टॉपेज के नाम पर वाहवाही लूटने वाले भाजपा सांसद इस गंभीर विषय पर पूरी तरह मौन हैं, यदि भाजपा नेताओं को जनता की थोड़ी भी चिंता होती तो केंद्र में सरकार होने के बावजूद आज तक अंडरब्रिज का निर्माण अधूरा नहीं रहता। आसिफ अली ने चुनौतीपूर्ण अंदाज में कहा कि यदि सांसद को जनता की सच में चिंता है, तो वे केंद्र सरकार से तत्काल आदेश जारी करवाकर अधूरे अंडरब्रिज निर्माण कार्य को शुरू करवाएं।
    इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद छोटेलाल रामटेके, झम्मन देवांगन, अमित चंद्रवंशी, मनीष साहू, सैय्यद अफजल, अब्बास खान, मंडल अध्यक्ष हनीफ खान, विशाल गढ़े, आशीष बाजपयी, राहुल देवांगन, शेख अनीश, नरेंद्र सिन्हा, जय प्रकाश साहू, पन्ना साहू, रफीक खान, प्रियेश मेश्राम, देवेन्द्र कल्यारी, सौरभ देवांगन, सलीम खान, वार्ड के वरिष्ठगण प्रीत राम साहू, भागवत यादव, शैलेन्द्र तिवारी, गोपाल सिन्हा, प्रमोद सोनटके, नासिर खान, दानी रगड़े, जसपाल ढल्ला, गोपाल राणा, महेश साहू, लिलेंद्र साहू, गोलू विश्वकर्मा, धीरज रामटेके, जितेंद्र साहू, अमित यादव सहित बड़ी संख्या में महिलायें व अन्य पटरीपारवासी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    शूटआउट में खेलो इंडिया सेंटर बना मानसून हॉकी लीग चैंपियन

    July 13, 2026

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के कथित मामले को कांग्रेस ने निकाली रैली, भाजपा पर साधा निशाना

    July 13, 2026

    सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा

    July 13, 2026

    पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 2026

    “छोटे-मोटे कामों के लिए बघवा को क्यों परेशान करना, चीते काफी हैं” : महापौर की घोषणा पर गूंजीं तालियां

    July 13, 2026

    श्री राजपूत करणी सेना ने की ईडब्ल्यूएस का 10 प्रतिशत आरक्षण छत्तीसगढ़ में देने की मांग

    July 13, 2026
    Top Posts

    पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 20264 Views

    राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एबीवीपी ने किया स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण

    July 11, 20263 Views

    शूटआउट में खेलो इंडिया सेंटर बना मानसून हॉकी लीग चैंपियन

    July 13, 20261 Views

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के कथित मामले को कांग्रेस ने निकाली रैली, भाजपा पर साधा निशाना

    July 13, 20261 Views

    सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा

    July 13, 20261 Views

    शेखावत – तोमर सँग क्या फिर कोरिया पहुँचेंगे करणी सैनिक ?

    July 13, 20261 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.