Close Menu
    What's Hot

    शूटआउट में खेलो इंडिया सेंटर बना मानसून हॉकी लीग चैंपियन

    July 13, 2026

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के कथित मामले को कांग्रेस ने निकाली रैली, भाजपा पर साधा निशाना

    July 13, 2026

    सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • शूटआउट में खेलो इंडिया सेंटर बना मानसून हॉकी लीग चैंपियन
    • अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के कथित मामले को कांग्रेस ने निकाली रैली, भाजपा पर साधा निशाना
    • सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा
    • पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन
    • शेखावत – तोमर सँग क्या फिर कोरिया पहुँचेंगे करणी सैनिक ?
    • “छोटे-मोटे कामों के लिए बघवा को क्यों परेशान करना, चीते काफी हैं” : महापौर की घोषणा पर गूंजीं तालियां
    • श्री राजपूत करणी सेना ने की ईडब्ल्यूएस का 10 प्रतिशत आरक्षण छत्तीसगढ़ में देने की मांग
    • कातलवाही में बिना लाइसेंस खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा : कृषि विभाग ने जब्त की 2485 बोरी उर्वरक सामग्री
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के कथित मामले को कांग्रेस ने निकाली रैली, भाजपा पर साधा निशाना
    राजनांदगांव

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के कथित मामले को कांग्रेस ने निकाली रैली, भाजपा पर साधा निशाना

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJuly 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे और कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जयस्तंभ चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए तथा भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाली।
    प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लिखी तख्तियां ले रखी थी। इसमें राम के नाम पर चंदा बटोरा, हिसाब से मुंह मोड़ा और राम के नाम पर चंदा, भाजपा का पुराना धंधा जैसे नारे लिखे थे जिसे कांग्रेसी दोहराते रहे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देशभर के श्रद्धालुओं से एकत्र चंदे के उपयोग को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब भाजपा को देना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।
    शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई किसी धार्मिक आस्था या मंदिर के खिलाफ नहीं, बल्कि चंदे के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कराने की है। उन्होंने कहा कि यदि चंदे के उपयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो जनता के सामने पूरा हिसाब रखा जाना चाहिए।
    ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था के आधार पर योगदान दिया था। ऐसे में चंदे के उपयोग को लेकर उठे प्रश्नों का पारदर्शी तरीके से जवाब देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के धन के उपयोग में जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग कर रही है तथा यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
    प्रदर्शन में धनेश पाटिला, कुतुबुद्दीन सोलंकी, थानेश्वर पाटिला, प्रवीण मेश्राम, मेहुल मारू, पदम कोठारी, राकेश जोशी, इकरामुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, कमलजीत पिंटू, पंकज बांधव, अशोक पंजवानी, वीरेन्द्र चंद्राकर, प्रेम रूचंदानी, विनय झा, लक्ष्मण साहू, चेतन भानुशाली, रोहित चंद्राकर, प्रदीप बाबा राठौर, राकेश चंद्राकर, मनीष साहू, देवेश वैष्णव, ललित मरकाम, राजा तिवारी, अमर झा, सचिन तुरहाटे, पंकज बांधव, महेंद्र यादव, अशोक फड़णवीस, झम्मन देवांगन, नरेश साहू, गोलू नायक, पिंकू खान, सुरेंद्र देवांगन, महेंद्र बहादुर सिंह, मोहन साहू, राहुल तिवारी, चुम्मन साहू, ललित कुमरे, राहुल चौबे, अरशद खान, तामेश्वर बंजारे, तुकज साहू, अमित जंघेल, रज्जू जॉन, सूरज शर्मा, आफताब अहमद, शिवम गढ़पाले, अरमान अली, अब्दुल कादिर, क्रांति बंजारे, ललिता साहू, संजय मुटकुरे, प्रहलाद मिश्रा, लालचंद साहू, पीयूष दुबे, चंद्रेश वर्मा, सुरेश सिन्हा, अमित अग्रवाल, खिलेश्वर चतुर्वेदी, प्रताप धावड़े, राजकुमार बोरकर, ज्योति सलामे और हर्ष साहू लालचंद साहू, हेमंत वैष्णव, सूयस नाहटा, चुम्मन साहू अछोली, पन्ना साहू, धर्मेंद्र साहू, प्रताप धावडे, रतन यादव, मतीन खान, संजय यादव, बलिराम साहू सहित विभिन्न प्रकोष्ठो, मोर्चा संगठनों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अंत में कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और तथ्य सार्वजनिक करने की मांग दोहराई।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    शूटआउट में खेलो इंडिया सेंटर बना मानसून हॉकी लीग चैंपियन

    July 13, 2026

    सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा

    July 13, 2026

    पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 2026

    “छोटे-मोटे कामों के लिए बघवा को क्यों परेशान करना, चीते काफी हैं” : महापौर की घोषणा पर गूंजीं तालियां

    July 13, 2026

    श्री राजपूत करणी सेना ने की ईडब्ल्यूएस का 10 प्रतिशत आरक्षण छत्तीसगढ़ में देने की मांग

    July 13, 2026

    कातलवाही में बिना लाइसेंस खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा : कृषि विभाग ने जब्त की 2485 बोरी उर्वरक सामग्री

    July 12, 2026
    Top Posts

    राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एबीवीपी ने किया स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण

    July 11, 20263 Views

    राजनांदगांव में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी संपन्न, आदित्यवाहिनी की जिला व नगर कार्यकारिणी घोषित

    July 6, 20263 Views

    महापौर की मौजूदगी में नवनियुक्त नामांकित पार्षदों का निगम में भव्य स्वागत

    July 6, 20262 Views

    शूटआउट में खेलो इंडिया सेंटर बना मानसून हॉकी लीग चैंपियन

    July 13, 20261 Views

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के कथित मामले को कांग्रेस ने निकाली रैली, भाजपा पर साधा निशाना

    July 13, 20261 Views

    सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा

    July 13, 20261 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.