Close Menu
    What's Hot

    ‘नमस्ते दिवस’ पर स्वच्छता दीदीयों का सम्मान : निगम सभागार में बांटी गई सुरक्षा किट, मोबाइल मेडिकल यूनिट से हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

    July 15, 2026

    नवागांव में चला निगम का पीला पंजा : शासकीय भूमि पर किया गया अतिक्रमण ढहाया, फ्लाई ओवर के नीचे से भी हटे ठेले

    July 15, 2026

    फिजिक्स ओलंपियाड : करणी सेना के छग अध्यक्ष तोमर क्यूँ हुए प्रसन्न ?

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • ‘नमस्ते दिवस’ पर स्वच्छता दीदीयों का सम्मान : निगम सभागार में बांटी गई सुरक्षा किट, मोबाइल मेडिकल यूनिट से हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
    • नवागांव में चला निगम का पीला पंजा : शासकीय भूमि पर किया गया अतिक्रमण ढहाया, फ्लाई ओवर के नीचे से भी हटे ठेले
    • फिजिक्स ओलंपियाड : करणी सेना के छग अध्यक्ष तोमर क्यूँ हुए प्रसन्न ?
    • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को विपिन यादव ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
    • फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने का आरोप : जोगी कांग्रेस नेता शमसुल ने आबकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कॉर्डिनेटर को ब्लैकलिस्ट करने की मांग
    • स्कूटी से शराब बेचते एक गिरफ्तार, पीने और पिलाने वालों पर भी कसा शिकंजा
    • विजिबल पुलिसिंग पर जोर : एसपी अंकिता शर्मा ने ली मैदानी अफसरों की क्लास, कहा- बीट सिस्टम मजबूत करें, पुराने केस जल्द निपटाएं
    • नंदई चौक पर चाकू चमकाकर लोगों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » राजनांदगांव में किसानों ने उठाए 2843 मीट्रिक टन खाद, संतुलित उर्वरक उपयोग की बढ़ी प्रवृत्ति
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव में किसानों ने उठाए 2843 मीट्रिक टन खाद, संतुलित उर्वरक उपयोग की बढ़ी प्रवृत्ति

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले के किसानों ने इस वर्ष खरीफ फसलों के लिए समितियों के माध्यम से 2843 मीट्रिक टन खाद का सफलतापूर्वक उठाव किया है। उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि धान, दलहन और तिलहन फसलों में परंपरागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद, नैनो यूरिया और डीएपी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2026-27 में 68690 मीट्रिक टन खाद का लक्ष्य रखा गया है।

    जिले में सहकारी और निजी क्षेत्रों को मिलाकर 40670 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है, जिसमें 16190 मीट्रिक टन यूरिया, 4195 मीट्रिक टन डीएपी, 10242 मीट्रिक टन एनपीके, 3447 मीट्रिक टन एमओपी और 6596 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट शामिल हैं। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 82 प्रतिशत अधिक है।

    उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के 8555 किसानों को खाद वितरण किया जा चुका है। इसमें 1174 मीट्रिक टन यूरिया, 324 मीट्रिक टन डीएपी, 715 मीट्रिक टन एनपीके, 211 मीट्रिक टन एमओपी और 419 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट शामिल हैं।

    कृषि विभाग ने किसानों को मिश्रित उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक किया है। एकड़ धान फसल में डीएपी के स्थान पर एनपीके खाद 12:32:16, 20:20:0:13, 16:16:16, 24:24:0 और 28:28:0 का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। इससे यूरिया की खपत कम होती है और पोषक तत्व संतुलित मात्रा में उपलब्ध होते हैं।

    डोंगरगांव विकासखंड के किसान श्री मेहरूराम पटेल और श्री टुमेश साहू ने बताया कि इस बार उन्होंने यूरिया और एनपीके मिश्रित खाद का उठाव किया, जिससे धान में पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मिल रहे हैं और बुवाई के समय भी खाद डालना आसान हो गया। सेवा सहकारी समिति घुपसाल के किसान श्री हेमलाल ने भी वैकल्पिक खाद 20:20:0:13 को प्राथमिकता दी, जिससे नत्रजन और फास्फोरस संतुलित मात्रा में प्राप्त हो रहे हैं।

    उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने सभी समितियों और निजी उर्वरक विक्रेताओं से अपील की कि किसानों को खाद के उठाव में किसी भी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अनुशंसित मात्रा के अनुसार पॉश मशीन के माध्यम से खाद का वितरण और जानकारी का संधारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अनावश्यक खाद की कालाबाजारी रोकी जा सके।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    ‘नमस्ते दिवस’ पर स्वच्छता दीदीयों का सम्मान : निगम सभागार में बांटी गई सुरक्षा किट, मोबाइल मेडिकल यूनिट से हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

    July 15, 2026

    नवागांव में चला निगम का पीला पंजा : शासकीय भूमि पर किया गया अतिक्रमण ढहाया, फ्लाई ओवर के नीचे से भी हटे ठेले

    July 15, 2026

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को विपिन यादव ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

    July 15, 2026

    फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने का आरोप : जोगी कांग्रेस नेता शमसुल ने आबकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कॉर्डिनेटर को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

    July 15, 2026

    स्कूटी से शराब बेचते एक गिरफ्तार, पीने और पिलाने वालों पर भी कसा शिकंजा

    July 14, 2026

    विजिबल पुलिसिंग पर जोर : एसपी अंकिता शर्मा ने ली मैदानी अफसरों की क्लास, कहा- बीट सिस्टम मजबूत करें, पुराने केस जल्द निपटाएं

    July 14, 2026
    Top Posts

    पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 20268 Views

    राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एबीवीपी ने किया स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण

    July 11, 20266 Views

    सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा

    July 13, 20264 Views

    राजनांदगांव की शिक्षिका पारूल चतुर्वेदी का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए चयन

    July 14, 20262 Views

    ‘कोरकोट्टी’ का मोहला में हुआ विमोचन

    July 14, 20261 Views

    महिलाओं को स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता की राह दिखा रहा सिलाई प्रशिक्षण

    July 14, 20261 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.