
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना लालबाग पुलिस ने अशांति फैलाने और मारपीट पर उतारू दो युवकों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 5 जनवरी 2026 को ग्राम पेंड्री से मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि एक महिला के साथ गाली-गलौज और विवाद हो रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पाया गया कि जय…
मोहला। जिले को नक्सल-मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निरंतर नक्सल विरोधी अभियानों में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में परवींडीह की घने जंगलों और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों से युक्त पहाड़ियों में छुपाकर रखे गए 11 क्लेमोर माइन (पाइप बम) बरामद किए गए हैं। इस इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुँचाने की मंशा से विस्फोटक सामग्री का डम्प छुपाया था, जिसे समय रहते सुरक्षा बलों ने ढूंढ निकाला और नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया। डीआरजी और आईटीबीपी की 40वीं वाहिनी के जवानों ने…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनमानस उम्मीद लेकर जनदर्शन में आते है। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटनाजन्य स्थलों का चिहांकन करने तथा आवश्यक सुधार कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटनाजन्य स्थानों में स्पीड ब्रेकर, साईन बोर्ड, हाईमास्ट लाईट लगाने के लिए कहा। सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए यह जरूरी है कि हम सभी अपने जीवन को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सावधानी रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी शासकीय कर्मचारी वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से उपयोग करेंगे। कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करेंगे। उन्होंने…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश देते हुए अधिकारियों को दायित्व सांैपे। उन्होंने मुख्य अतिथि आगमन, ध्वजारोहण के कार्यक्रम के साथ ही बैठक व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा, पेयजल, स्वल्पाहार, साफ-सफाई, पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन प्रतिबद्धतापूर्वक करेंगे। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण का…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि कृषकों की सुविधा के लिए एकीकृत किसान पोर्टल 7 जनवरी तक खुला रहेगा। किसानों के पंजीयन उपरांत विभिन्न किसानों द्वारा संशोधन के लिए आवेदन किया जा रहा है। उन्होंने किसानों की पंजीयन एवं संशोधन संबंधी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों के धान की खरीदी प्राथमिकता से करें। उन्होंने धान खरीदी अंतर्गत सभी नोडल अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रों में भौतिक सत्यापन, पंचनामा एवं अन्य व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाई रिस्क…
राजनांदगांव। भाजपा जिला कार्यालय राजनांदगांव में आयोजित प्रेस वार्ता की शुरुआत जिला मीडिया सह प्रभारी रवि सिन्हा द्वारा विषय प्रस्तुति एवं अतिथियों के परिचय एवं स्वागत उद्बोधन के साथ की गई। इसके पश्चात प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 लाया गया है। यह अधिनियम देश के गांवों को विकसित बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। श्री यादव ने कहा कि…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर और सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने विभिन्न जगहों पर चोरी की वारदातें अंजाम दी थीं, जिन्हें सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी मदद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू और सायबर सेल के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पम्मार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और नागपुर महाराष्ट्र रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों…
राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना ने तेज कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिक बालिका को 24 घंटे के भीतर बरामद किया। पुलिस ने बालिका को भगाकर दुष्कर्म करने वाले नाबालिक आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा। 24 दिसंबर 2025 को प्रार्थी ने थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर ले गया है। बालिका एवं महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने तुरंत टीम बनाकर बालिका की सुरक्षा और वैधानिक कार्रवाई का निर्देश दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप…
राजनांदगांव। थाना डोंगरगांव, थाना गेंदाटोला और पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में चलित थाना संवाद कार्यक्रम आयोजित कर स्कूलों के छात्र-छात्राओं और ग्रामीण नागरिकों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को कानूनी अधिकारों, साइबर अपराध से सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशा उन्मूलन, यातायात नियमों का पालन और पुलिस-जन सहयोग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी और त्वरित समाधान के लिए…