
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कमला कॉलेज में टेबल टेनिस की टक्कर, डोंगरगढ़ और सोमनी ने मारी बाजी
- दीपावली पर भी नहीं मिला वेतन, मायूस रहे एनएचएम कर्मचारी
- दीपावली से पहले शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर युवक से 36 लाख की ठगी
- अहंकार पतन का कारण बनता है : मुनि वीरभद्र
- दिवाली पर शहरवासियों को रोशनी का तोहफा, 51 वार्डों में लगीं 600 नई एलईडी लाइटें
- बिना अनुमति के विज्ञापन लगाने पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 11 प्रचारकर्ताओं को थमाया नोटिस, 10-10 हजार का जुर्माना
- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : विद्यालयों में सिकल सेल शिविर का हो रहा आयोजन
Author: chhattisgarhmail
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में BOYES & MOORES INTERNATIONAL COMPANY जापान के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एवं बस्तर के गौरव श्री अविनाश तिवारी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और उद्योग स्थापना की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों, औद्योगिक आधारभूत ढांचे और निवेशकों को मिलने वाले सहयोग की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि श्री अविनाश तिवारी, जो मूलतः बस्तर जिले के तोकापाल क्षेत्र के निवासी हैं और नवोदय विद्यालय, बारसूर (दंतेवाड़ा) के पूर्व छात्र रहे हैं, आज जापान…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी जी का शांति, अहिंसा और सद्भाव का अमर संदेश भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व में मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘लिटिल इंडिया’ में गांधी जी की प्रतिमा भारत-जापान मैत्री और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। यह स्थान न केवल भारतीय समुदाय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने एसटी ज्वेलर्स के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने व्यापार के नाम पर प्रार्थी से 1,53,60,067 रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी से करीब 30 लाख रुपये कीमत की सोने की फुल्ली भी जब्त की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र सिंह (57 वर्ष) निवासी हरिओम नगर, प्रिसेस प्राइड, थाना बसंतपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गइ, ए जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल वारंट पर…
राजनांदगांव। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अगस्त की रात 8 बजे से 12 बजे तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एमसीपी लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान 69 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 32,600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों, बिना लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी बैठाने तथा अन्य यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की। चेकिंग अभियान थाना लालबाग, सोमनी, छुरिया, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, गैंदाटोला, बागनदी,…
राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव की शिक्षा जगत की अग्रणी संस्था संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला में समृद्ध प्रकृति, विकसित भारत 2047 थीम के तहत स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, छत्तीसगढ़ महतारी और भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एक साथ पड़ने से उत्सव विशेष हो गया। श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके प्रकृति प्रेम को दर्शाते हुए सुंदर चित्र प्रदर्शित किए गए। प्रशिक्षणार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से…
राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रशिक्षणार्थी नागेश्वरी ने मां सरस्वती वंदना एवं आदिवासी गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद बीएड प्रशिक्षणार्थियों द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भावना चन्द्रवंशी ने आदिवासी इतिहास, मनीष कुमार ने संवैधानिक दर्जा, जया चंद्रवंशी ने आदिवासी रहन-सहन, डिम्पल कोमरे ने खान-पान एवं पारंपरिक व्यंजन, धर्मिता पैकरा ने छत्तीसगढ़ की सम्पन्न संस्कृति विषय पर सारगर्भित विचार रखे। साथ ही जनजातियों की…
भिलाई। प्रबुद्ध परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा आईआईटी भिलाई में ‘भारत बोध 2025’ विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के ओजस्वी वक्ता, विद्वान एवं शिक्षाविद शामिल हुए। कुल आठ सत्रों में संपन्न इस संगोष्ठी में भारतीय परंपरा, न्याय, शिक्षा, शोध, साहित्य और अर्थशास्त्र पर गहन चर्चा हुई। उद्घाटन सत्र में ऑर्गेनाइजर के संपादक प्रफुल्ल केतकर, आईआईटी निदेशक राजीव प्रकाश, प्रांत संघ संचालक टोपलाल वर्मा और प्रबुद्ध परिषद के प्रांत संयोजक अतुल नागले मंचासीन रहे। केतकर ने शोध और बोध के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि विदेशी आक्रमणों ने कई सभ्यताओं को मिटा दिया, लेकिन भारत…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में जापान एक्सटर्नल ट्रेड आर्गनाइजेशन (JETRO) के वरिष्ठ प्रतिनिधियों श्री नाकाजो काज़ुया, श्री एंडो युजी और श्री हारा हारुनोबू से भेंट कर निवेश एवं औद्योगिक सहयोग के संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया गया। मुख्यमंत्री ने जेट्रो के प्रतिनिधियों को प्रदेश की तेज़ी से प्रगति कर रही अर्थव्यवस्था में निवेश के नए अवसर तलाशने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़, भारत के हृदय…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपने सतत प्रयासों के माध्यम से स्वयं को वैश्विक मंच पर एक प्रतिस्पर्धी एवं दूरदर्शी निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जापान प्रवास के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ में औद्योगिक सहयोग तथा वैश्विक साझेदारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। इस क्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में क्षेत्रीय विविधीकरण, व्यापार एवं तकनीकी सहयोग, आधारभूत संरचना विकास तथा छत्तीसगढ़…
राजनांदगांव। जिले के लालबाग थाना क्षेत्र में लोक शांति भंग करने वाले चार असामाजिक तत्वों को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इन पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में रविशंकर यादव (44), इंद्रेष कुमार विश्वकर्मा (23), प्रवीण विश्वकर्मा (26) और करण नेताम (23) सभी निवासी रीवागहन थाना लालबाग शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के…