
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
Author: chhattisgarhmail
मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्ट्रेट वीसी कक्ष में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, सीएमएचओ श्री डॉ. विजय खोब्रागढ़े, महिला बाल विकास विभाग अधिकारी श्री चन्द्रशेखर मिश्रा सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान, वयवंदन, मातृत्व स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, निक्षय पोर्टल, सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी…
मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज वीसी कक्ष में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी, खाद्य, फूड एंड सेफ्टी एवं सहकारिता विभाग की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम उपस्थित रहे। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने पशुपालन विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षा। उन्होंने लक्ष्य के विरुद्ध कृत्रिम गर्भाधान में अपेक्षाकृत कम प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने डॉक्टरों एवं एआई वर्कर को लक्ष्य प्रदान कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों के अपने कार्य स्थल में अनुपस्थिति के शिकायतों पर सभी डॉक्टरों को फील्ड में अपनी…
राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर अध्यक्ष चयन हेतु मुंबई कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सापरा राजनादगांव से संगठन सृजन का आगाज कर प्रेसवार्ता में कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा इस वर्ष को संगठन वर्ष घोषित किया गया है और संगठन वर्ष घोषित करने के साथ अनेक प्रोग्राम चल रहे हैं जिसके तहत संगठन सृजन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में हो रहा है। संगठन सृजन के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी को और मजबूत बनाने के साथ-साथ जिला कांग्रेस कमेटी का नेतृत्व एक सच्चे, अच्छे एवं निष्ठावान व्यक्तित्व को…
राजनांदगांव। सोमनी साप्ताहिक बाजार में पर्स और कपड़े की झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को सोमनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में भूषण निषाद उर्फ बाउ (21 वर्ष) निवासी ग्राम विरेशरभांठा, थाना पुलगांव, जिला-दुर्ग और पूरन निषाद (19 वर्ष) निवासी ग्राम मडियापार, थाना-बोरी, जिला दुर्ग शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर 2025 को ग्राम सोमनी के साप्ताहिक बाजार में अमृता निषाद नामक महिला अपनी कपड़े की दुकान लगाए हुई थी। शाम करीब 7.30 बजे हल्की बारिश के बीच दो युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक ने दुकान में कार्यरत सैय्यद बाबर…
राजनांदगांव। शहर के बीएनसी मील चालए राम मंदिर के पास एक युवक द्वारा हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कृष्णा बंसोड़ पिता स्व. ईश्वर बंसोड़ (उम्र 18 वर्ष 09 माह), निवासी बख्तावर चाल, गली नंबर 01, तुलसीपुर, थाना- कोतवाली, राजनांदगांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी चाकू लहराते हुए अपनी फोटो पोस्ट कर रखी थी, जिससे आम लोगों में भय का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस…
राजनांदगांव। निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे को केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर ज्वाइंट कमिश्रर टेक्सटाईल्स के पद पर नियुक्त होने पर आज उन्हें कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी गई तथा नवपदस्थ कलेक्टर जितेन्द्र यादव का हार्दिक स्वागत किया गया। निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि लगभग पांच माह की अल्प अवधि में अनुशासन एवं टीम भावना के साथ सभी ने कार्य किया। उन्होंने कहा कि संस्कारधानी में सभी से स्नेह एवं सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अच्छा कार्य किया गया। राजनांदगांव जिले की प्रशासनिक टीम बहुत अच्छी…
राजनांदगांव। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज अपरान्ह कलेक्टोरेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने नवपदस्थ कलेक्टर जितेन्द्र यादव को कार्यभार सौपा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जितेन्द्र यादव वर्ष 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। कलेक्टर ने जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत…
रायपुर। दिवाली से पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के हजारों संविदा कर्मचारियों ने सरकार से 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि और 5 प्रतिशत वार्षिक बोनस का आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की है। कर्मचारी संघ का कहना है कि अगस्त-सितंबर में 33 दिनों तक चले आंदोलन के दौरान सरकार ने जिन मांगों पर सहमति दी थी, उनमें से कई अभी तक आदेश की शक्ल नहीं ले सके हैं। एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी और प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि सरकार द्वारा घोषित 27 प्रतिशत लंबित वेतन वृद्धि में से 5…
राजनांदगांव। शनिवार की सुबह बजरंगपुर-नवागांव क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9 बजे बजरंगपुर निवासी पांच महिलाएं और दो पुरुष, गांव के जिंदल साहू के खेत में काम कर रहे थे। खेत में काम के दौरान जब महिलाएं नाश्ता करने लगीं, तभी अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने…
राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम अंतर्गत राजनांदगांव जिला शहर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष चयन हेतु एआईसीसी से पर्यवेक्षक ऑब्जर्वर व राष्ट्रीय प्रवक्ता चरणसिंह सपरा 06 अक्टूबर को दोपहर 11.30 बजे न्यू सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता लेंगे। इसके बाद लालबाग सिंधु भवन में दोपहर 12 से शाम 04 बजे तक जिला ग्रामीण व शाम 04 से रात्रि 08 बजे तक शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधायक संदीप साहू, पीसीसी उपाध्यक्ष वीरेश साहू सहपर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसजनों,…