राजनांदगांव। सड़क सुरक्षा के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से पं. किशोरीलाल शुक्ल विधि महाविद्यालय में सोमवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के पर्यवेक्षण में किया गया।
कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक येनलाल चंद्राकर एवं प्रधान आरक्षक मनीष सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत यातायात नियमों एवं उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय लाइसेंस, बीमा और हेलमेट अनिवार्य होना चाहिए। दुपहिया वाहन में तीन सवारी न चलें, ओवर स्पीड या शराब सेवन कर वाहन न चलाएं तथा स्टंट जैसी खतरनाक हरकतों से बचें।
वक्ताओं ने कहा कि वाहन चलाते समय लापरवाही न केवल चालक बल्कि निर्दोष लोगों के जीवन के लिए भी खतरा बन सकती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहना और दूसरों को भी सुरक्षित रखना चाहिए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निमिशा मिश्रा, प्राध्यापकगण तथा लगभग 50 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, तीन सवारी न चलें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं और गति सीमा का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

ताज़ा ख़बर :
- नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त
- अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार
- मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
- छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
- बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
