मोहला। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले ने जल जीवन मिशन और अन्य योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले में वर्ष 2022 में कुल 4747 हैंडपंप सक्रिय थे, जो अब बढ़कर 4804 हो गए हैं। इस अवधि में 57 नए हैंडपंप जोड़े गए और 240 नलकूप खनन किए गए। हैंडपंप योजनाओं से लाभान्वित ग्रामों की संख्या 55 से बढ़कर 207 हो गई।
नल जल योजनाओं के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2022 में 229 योजनाएं संचालित थीं, जो अब बढ़कर 500 हो गई हैं। इन योजनाओं से 14 हजार 191 से बढ़कर 48 हजार 514 परिवारों को घर-घर नल से स्वच्छ पेयजल मिल रहा है। जिले के 126 ग्राम हर घर जल रिपोर्टेड और 114 ग्राम हर घर जल प्रमाणित हो चुके हैं।
सोलर ड्यूल पंप योजना के अंतर्गत वर्ष 2022 में 262 पंप स्थापित थे, जो बढ़कर 470 हो गए हैं। इससे विद्युत-रहित ग्रामों को भी पेयजल सुविधा प्राप्त हुई। एकल ग्राम जल योजना के तहत 370 योजनाएं स्वीकृत की गई, जिनमें से 158 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 21 हजार 32 परिवारों को नल कनेक्शन दिए गए। वहींए समूह जल प्रदाय योजना के तहत 102 योजनाएं क्रियान्वित हुईंए जो बढ़कर 115 हो गईं। सभी योजनाओं के औसतन 73 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं।
इस तरह, वर्ष 2025 तक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में लगभग 48 हजार 514 परिवारों को घर-घर नल से शुद्ध पेयजल मिलना जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और हर घर जल के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

ताज़ा ख़बर :
- सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
- विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त
- पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त
- नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण
- चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू
- विकसित भारत जी-राम-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा गरीब व जरूरतमंद परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
- तुमड़ीबोड़ शाला में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बांटी गईं साइकिलें और किताबें
